Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस

    October 29, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट

    October 29, 2026

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
    • झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    • स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»अयोध्या में उमड़ी आस्था, शयन आरती तक के लिए खोला गया मंदिर
    National

    अयोध्या में उमड़ी आस्था, शयन आरती तक के लिए खोला गया मंदिर

    पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। योगी ने यहां पहुंचकर अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण भी किया।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के नवनिर्मित श्रीरामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन दर्शनार्थियों की भारी भीड उमड़ी। प्रशासन का कहना है कि दर्शन के पहले दिन अयोध्या पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की संख्या ने लगभग आठ लाख का आंकड़ा पार कर लिया। जबकि तकरीबन पांच लाख दर्शनार्थियों ने श्रीरामलला के दर्शन किये। आलम यह रहा कि श्रीरामलला के मंदिर को रात नौ बजे तक के लिए खोलना पड़ा।

    पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। योगी ने यहां पहुंचकर अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण भी किया। दर्शन से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी जाना। जिस समय मंदिर के प्रवेशद्वार पर रामभक्तों की भीड़ लगी थी, उस वक्त सीएम योगी मंदिर भ्रमण पर थे और उन्होंने भी मंदिर में प्रवेश के लिए जूझ रहे श्रद्धालुओं को देखा। यहां की स्थिति को देखने के बाद ये अधिकारियों को निर्देश देते नजर आये। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को साधु-संतों व श्रद्धालुओं हेतु प्रभु श्रीरामलला के सुलभ एवं सहज दर्शन व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखते हुए दर्शन को सुचारू रूप से संचालित करते रहने को कहा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार की भोर में जब राममंदिर आम भक्तों के लिए खुला तो भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर खुलने का समय सुबह सात बजे से है, लेकिन रामजन्मभूमि पथ पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु डट गए थे। भक्तों की आस्था ने रामलला के दर्शन का नया रिकाॅर्ड भी बना दिया। शाम छह बजे तक 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगा ली थी। प्रशासन का कहना था कि अभी लगभग इतने ही श्रद्धालु अयोध्या धाम नगर में हैं और वे दर्शन की प्रतीक्षा में हैं।

    सुबह से ही लाखों राम भक्तों का जन्मभूमि पथ पर लगा जमावड़ा

    मंगलवार की भोर से अयोध्या की सड़कों और गलियों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। पुलिस और प्रशासन की मुश्तैदी से नियंत्रित भीड़ धीरे-धीरे आगे बढ़ती रही और यहां पहुंचे दर्शनार्थी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह पहुंचकर श्रीरामलला का दर्शन कर पुण्य लाभ लेते रहे। लेकिन, जैसे-जैसे सूरज आगे बढ़ रहा था, ठीक वैसे वैसे ही अयोध्या की धराधाम पर दर्शनार्थियों की भीड़ भी बढ़ रही थी। दोपहर तक जिला प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी और बढ़ा दी तथा अयोध्या कैंट (फ़ैजाबाद) व अयोध्या धाम (नयाघाट) की ओर से आने वाली सड़कों पर चलने वाले चरपहिया व दो पहिया वाहनों पर रोक लगा दी गयी। वाहनों को रोकने के लिए अयोध्या धाम कोतवाली के पहले ही एक बैरियर बनाकर रामभक्तों को नियंत्रित करना शुरू कर दिया गया। बावजूद इसके मंदिर के मुख्य गेट तक दर्शनार्थियों का हुजूम पहुंच रहा था। जय श्रीराम के जयघोष, भारतीय वाद्ययंत्रों की धुन व ढोल-नगाड़ों की गूंज पर भजन गाते बढ़ने वाले राम भक्तों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा था। राम जन्मभूमि पथ पर पहुंचे सभी भक्तों को दर्शन कराया गया।

    पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद खुद मंदिर के अंदर जमे रहे और व्यवस्था पर नजर बनाये रखे। अयोध्या पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ”एक्स” पर एक पोस्ट में सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों का खंडन किया है कि भारी भीड़ के कारण मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।भक्तों को सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने के लिए 8000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

    यूपी के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार स्थिति पर नजर रखने के लिए राम मंदिर के अंदर मौजूद हैं।

    जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि भीड़ काफी आ गई है। पहले से भी लोग मौजूद थे। सभी को सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने के प्रबंध किए जा रहे हैं।

    ये भी पढ़िए…..

    राज्य सरकार ने 15 बीडीओ का किया तबादला

    Views: 915
    Ayodhya Ayodhya Ram Mandir
    Previous Articleराज्य सरकार ने 15 बीडीओ का किया तबादला
    Next Article श्रीरामलला के गर्भगृह में घूसा बंदर, सुरक्षाकर्मी बोले- हनुमानजी ने किया दर्शन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में करेंगे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली; छात्रों से लेकर किसानों तक को बुलाया

    October 25, 2026

    कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान

    October 19, 2026

    चोरबगान पूजा पंडाल हादसा: 16 परिवारों के उजड़े चिराग, किसी ने खोया बेटा तो किसी का उजड़ा सुहाग; पढ़ें अपनों को खोने वालों का दर्द

    October 19, 2026

    (राउंडअप) कोलकाता दुर्गापूजा हादसे में 19 की मौत, सुरक्षा जांच के लिए विशेष टीम गठित; मृतकों के परिजनों को 25 लाख और नौकरी

    October 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस

    October 29, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट

    October 29, 2026

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
    • झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.