- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के थाना सनावाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम त्रिशूली में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 52 वर्षीय बैगा का शव घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार, थाना सनावाल क्षेत्र के ग्राम त्रिशूली निवासी लल्लू पंडो (52 वर्ष), जो बैगा का कार्य करते थे और घर में अकेले रहते थे, का शव मंगलवार सुबह उनके घर के बाहर उल्टी अवस्था में मिला। सुबह ग्रामीणों ने जब उनके घर का…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। ग्राम झारा में दो पक्षों के बीच हुई लाठी-डंडों की झड़प का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस हिंसक घटना में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हुए हैं। जानकारी अनुसार, सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम झारा में सोमवार को जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान…
मथुरा (उत्तर प्रदेश)। दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में आज तड़के सात बसों और तीन कारों में आग लगने से बड़ी जनहानि हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया है। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजद हैं। अधिकारियों ने कहा कि घने कोहरे के बीच सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद इन वाहनों में आग लग गई। छह लोगो के मरने की पुष्टि हो चुकी है। 25 से अधिक लोग झुलस गए हैं। एक्सप्रेस-वे के प्रभावित हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के बरेलिया नर्सिंग होम में कार्यरत नर्स लवली आत्महत्या कांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अपने प्रेमी हर्ष कुमार महतो से धोखा मिलने के कारण लवली मानसिक रूप से काफी परेशान थी, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच रिपोर्ट में यह तथ्य स्पष्ट हुआ है। इस मामले में अनुसंधानकर्ता एएसआई मनोज कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं अभियुक्त हर्ष कुमार महतो को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मृतका के माता-पिता को…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र में एक बाघ का शव मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया है। शरीर पर गहरे घाव और दांत-नाखून गायब होने से यह मामला सामान्य मौत का नहीं, बल्कि अवैध शिकार से जुड़ा माना जा रहा है। घटना गुरु घासीदास-तैमोर-पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत हुई है, जहां बाघों की नियमित आवाजाही दर्ज की जाती रही है। जानकारी अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने घुई वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 705 में एक बाघ को मृत अवस्था में देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी…
बलरामपुर। जिले में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा अब जानलेवा साबित होने लगा है। सोमवार सुबह अंबिकापुर–बनारस मुख्य मार्ग पर जमाई क्षेत्र के पास अचानक हुए एक सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक को समय पर न देख पाने से अर्टिगा कार उससे जा टकराई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में एक ही परिवार के छह सदस्य सवार थे, जिनमें दो महिलाएं, दो बच्चे, एक बुजुर्ग और चालक शामिल थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह दब गया।…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के थाना पस्ता अंतर्गत चौकी डवरा क्षेत्र में राजस्व अभिलेखों से छेड़छाड़ कर सरकारी व निजी भूमि को फर्जी तरीके से दर्ज कर धान बिक्री कराने के गंभीर मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में भुईयां पोर्टल के राजस्व रिकॉर्ड में कूटरचना व षड्यंत्र कर फर्जी नाम दर्ज कराने की पुष्टि होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी डवरा में अपराध क्रमांक 45/2025 के तहत धारा 318, 319, 336, 338, 340 एवं 61 भारतीय…
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं के एक ही दिन में आकस्मिक निधन से न्यायालय परिसर और जिला बार एसोसिएशन में शोक की लहर फैल गई। जिला बार एसोसिएशन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष कुमार सिंह (54) का शुक्रवार को भुइयांडीह गोलचक्कर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे वर्ष 2005 से जमशेदपुर जिला बार संघ से जुड़े हुए थे। दुर्घटना के बाद उनके बड़े पुत्र उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें…
धनबाद। केंदुआडीह क्षेत्र में गैस रिसाव की गंभीर घटना को लेकर शनिवार को झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम ने प्रभावित इलाके का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री को गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद उनके निर्देश पर यह दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव के साथ प्रभारी डीजीपी तदास मिश्रा, बीसीसीएल के सीएमडी, धनबाद उपायुक्त, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आशंकाएं सुनीं।…
पलामू। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेडमा ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात 11.30 बजे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। हादसे में हाइवा (एमपी 66 जेड 5791) और ट्रक (यूपी 83 डीटी 0646) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा। शनिवार सुबह 11 बजे जाम हटाया गया। ट्रक यूपी के आगरा से रांची की ओर माल लेकर जा रहा था। कचहरी चौक की ओर से रेडमा ओवरब्रिज पर चढ़ते…