- मिशन गांव चलो अभियान के तहत मितगई में बूथ व पंचायत कमेटी का गठन
- जनहानि के बाद भी सबक नहीं ले रहे ग्रामीण, शव के पास ही महुआ बीनते रहे लोग; हाथी हमले में नाबालिग की मौत
- बलरामपुर पुलिस की सख्ती: 3 माह में 7970 चालान, 537 शराबी चालक धराए
- मंदिरों के शिखर सपाट क्यों नहीं होते? जानें इसके पीछे का विज्ञान
- Ranchi : जेल में बंद शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस का निधन, इलाज के दौरान दम तोड़ा
- सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- रिंग रोड पर महिला की नृशंस हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल, इलाके में सनसनी
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। राज्य सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव, सीएमडी ऊर्जा विकास निगम, एमडी जेबीवीएनएल के एमडी अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। कुमार को यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि मुख्यमंत्री के सचिव, अरवा राजकमल को उत्पाद एवं मद्य निषेद्य विभाग का सचिव, जुडको और जेआरडीए का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा अरवा राजकमल को अपने कार्यों अतिरिक्त गृह विभाग का सचिव बनाया…
रांची। स्पेन के टूरिस्ट बाइक राइडर दंपति से मारपीट, लूट और महिला से गैंगरेप मामले में हंसडीहा पुलिस पांच अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में बाबूजी सोरेन, बुधलाल मराण्डी, बबलू हेम्ब्रम, बसिस मुर्मू एवं समीर किस्कू शामिल हैं। सभी थाना क्षेत्र के कुरमाहाट निवासी हैं। यह जानकारी दुमका के एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि विदेशी महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस थाना कांड संख्या 18/24 के तहत भादवी की धारा 395 एवं 376 डी के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान में…
रायपुर। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को राज्य ओपन स्कूल साधारण सभा की बैठक ली। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बहुत से बच्चे किसी रोजगार में लगे होने से समय के अभाव के कारण ओपन स्कूल में दाखिला लेते हैं ऐसे में उनको पढ़ाई में कोई परेशानी न हो इसके पूरा ध्यान रखा जाएगा। राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणाम पर शिक्षा मंत्री ने चिंता जताते हुए प्रत्येक शनिवार और रविवार को ऑनलाइन क्लास आयोजित करने के निर्देश दिए। इन क्लास में ‘स्वयंप्रभा‘ के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी। इसके…
रायपुर। प्रदेश में सड़क दुर्घटना में जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में 9 प्रतिशत तथा मृत्यु में 07 प्रतिशत की कमी आयी है। इसी प्रकार बिना फिटनेस के संचालित वाहनों पर 42,160 चालान किए गए तथा एएनपीआर कैमरा से किए गए 2372 चालान से लगभग 10 करोड़ की राशि वसूली की गई। यह जानकारी आज मंगलवार को राजधानी रायपुर के पुलिस ट्रांजिट में आयोजित रोड सेफ्टी एण्ड इंफोर्समेंट कार्यशाला में दी गई। राज्य पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों के लिये भारत शासन सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, एशियन इंस्टीट्युट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेव्हलपमेंट, अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा…
बलरामपुर: जिले में शिव कार्य जिला समिति के बलरामपुर जिले के कोषाध्यक्ष मनोज यादव शिव कार्य जिला समिति बलरामपुर जिले के अध्यक्ष पंचम कुशवाहा, कृष्णा जी ललिता किरण अमृता चंपा सहित बलरामपुर रामानुजगंज जिले के सदस्यों द्वारा शिव शिष्य परिवार के लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं आपसी सहयोग से पैसा जमाकर जरूरतमंद गरीबों का इलाज करा रहे हैं साथ ही गरीब असहाय लोगों के शादी विवाह में भी सहयोग कर रहे हैं. कार्यों की समाज में हो रही सराहना इनके जनहित एवं समाज हित के कार्यों की पूरे समाज में काफी सराहना हो रही है. पीड़ित मानवता की सेवा…
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है. बीजेपी ने सरगुजा लोकसभा सीट से चिंतामणि महाराज पको बनाया प्रत्याशी है जबकि कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं इसी बीच युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है. कहना है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें जरूर टिकट देगी. बीजेपी के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के पास वरिष्ठ लोग भी हैं लेकिन कांग्रेस से हाल में ही बीजेपी में शामिल हुए चिंतामणि महाराज को टिकट देकर अपने कार्यकर्ताओं को निराश…
धनबाद। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जालान अस्पताल में एक बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा और विरोध-प्रदर्शन किया। परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत तरीके से बिल बनाने और मृत बच्चे को नहीं देने का आरोप लगा रहे थे। धनबाद के ही महाराजगंज निवासी प्रदीप मंडल ने कहा कि बीते 29 फरवरी को बच्ची को सांस लेने में हो रही दिक्कत के बाद उन्होंने उसे जालान अस्पताल में भर्ती कराया। कल उनकी बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने बिल लगभग 66 हजार रुपये का बनाया है। बिल में बेजा शुल्क भी जोड़ा गया…
मुंबई। फिल्म जगत के कुछ मेहनती अभिनेताओं की सूची में रणदीप हुड्डा का नाम लिया जाता है। रणदीप फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म ”स्वातंत्र्य वीर सावरकर” को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर करने वाले थे। बाद में किसी वजह से महेश मांजरेकर ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। इसके बाद निर्देशन की जिम्मेदारी रणदीप के कंधों पर आ गई। पिछले साल फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का टीजर रिलीज किया गया था। तभी से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का दमदार ट्रेलर भी दर्शकों के…
रायपुर, विष्णु पांडेय। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज मंगलवार को राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में 850 राम भक्तों की टोली जय श्रीराम का नारा लगाते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को आज सुबह 10.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 7 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस…
रांची। रांची के जलस्रोतों के अतिक्रमण एवं रांची शहर के बड़ा तालाब की साफ-सफाई को लेकर कोर्ट के स्वतः संज्ञान पर सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रांची नगर निगम से मौखिक पूछा कि गर्मी में रांची में लोगों को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए क्या प्लान है? कोर्ट ने कहा कि अवैध डीप बोरिंग पर नियंत्रण किया जाये, ऐसा करते पकड़े जाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाए। अवैध डीप बोरिंग करने वाले वाहन को भी जब्त करें। कोर्ट ने पूछा कि गर्मी में बोरवेल…