- जनहानि के बाद भी सबक नहीं ले रहे ग्रामीण, शव के पास ही महुआ बीनते रहे लोग; हाथी हमले में नाबालिग की मौत
- बलरामपुर पुलिस की सख्ती: 3 माह में 7970 चालान, 537 शराबी चालक धराए
- मंदिरों के शिखर सपाट क्यों नहीं होते? जानें इसके पीछे का विज्ञान
- Ranchi : जेल में बंद शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस का निधन, इलाज के दौरान दम तोड़ा
- सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- रिंग रोड पर महिला की नृशंस हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल, इलाके में सनसनी
- झारखंड के रामगढ़ में हाथियों का कहर, तीन लोगों को कुचलकर मार डाला
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। जीतो संस्था की ओर से 31 मार्च को मोरहाबादी मैदान में सुबह 5.30 बजे से अहिंसा रन का आयोजन किया गया है। दौड़ तीन श्रेणी में होगी। दस किमी की प्रतिस्पर्धा दौड़ में विजयी महिला और पुरुष को 21 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 15 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष प्रियंका पाटनी ने बताया कि पांच किमी की दौड़ के विजयी को 11, सात और पांच हजार रुपये नगद इनाम मिलेंगे। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला और पुरुष…
कोलकाता। गिरने से गंभीर रूप से घायल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत स्थिर है। उनके माथे पर कट लगने से काफी रक्तस्राव हुआ है। गुरुवार रात एसएसकेएम अस्पताल में उनका इलाज हुआ। इसके बाद वह घर लौट आईं। आज वह फिर अस्पताल जाएंगी, जहां चिकित्सक दोबारा देखेंगे। उन्हें कैसे चोट लगी, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। एसएसकेएम के निदेशक मनिमॉय बनर्जी का कहना है कि मुख्यमंत्री के माथे पर तीन और नाक पर एक टांका लगा है। पीछे से धक्का लगने के कारण गिरीं मुख्यमंत्री को शाम करीब साढ़े…
हजारीबाग (अखौरी ब्रजेश सहाय)। वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ पाठक 12 मार्च की संध्या ‘माया कोने इंटरनेशनल पीस अवार्ड 2023’ के लिए पुरस्कृत किए गए हैं। चेन्नई के मदुरै स्थित सेसी (सीइएससीआई) के आश्रम में यह अवार्ड उन्हें पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र के विकास में भागीदारी के लिए दिया गया। यह प्रतिष्ठित अवार्ड सेंटर फोर एक्सप्रिएंसिंग सोशियो-कल्चर इंटरेक्शन (सीईएससीआई) भारत और स्वीट्जरलैंड के संयुक्त तत्वावधान में 30वें समारोह में आयोजित किया गया। यह सम्मान उन्हें बतौर मुख्य अतिथि फोकल प्वाइंट इंडिया इंटरनेशनल लैंड एंड फारेस्ट टेन्योर फैसिलिटी की एक्टिव मेंबर रोहिणी चतुर्वेदी, सीईएससीआई के डायरेक्टर नीरज, अध्यक्ष सह मध्य प्रदेश…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में लगातार तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 32.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के…
देवघर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे दुमका लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने के लिए निकल गए। सम्मेलन में स्थानीय सांसद सुनील सोरेन समेत दुमका लोकसभा क्षेत्र के 1888 बूथ अध्यक्ष, 374 शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, 34 मंडलों के समिति सदस्य और सभी मंचों-मोर्चों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। ये भी पढ़िए…… https://offbeatnews.in/rajmahal-lok-sabha-seat-of-jharkhand-is-a-big-challenge-for-bjp-in-lok-sabha-elections/
रांची। राज्य की राजमहल सीट भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि, 2014 और 2019 में मोदी लहर ने भी इस सीट पर भाजपा को जीत नहीं दिला पाई। इस बार यहां से ताला मरांडी उम्मीदवार हैं। राजमहल सीट भारतीय लोकतंत्र में लोकसभा के लिए हुए दूसरे लोकसभा चुनाव में अस्तित्व में आई। वर्ष 1957 में हुए दूसरे लोकसभा चुनाव में इस सीट पर मतदान हुआ और यहां से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीत दर्ज की। पाइका मुर्मू ने जीत हासिल की। कांग्रेस को कुल 47.01 फीसदी मत मिले थे जबकि झारखंड पार्टी के रॉबर्ट सैम्युल बेसरा को 45.8…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पीड़ितों का पड़ोसियों से मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की पहचान शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान जयभगवान और उनके पुत्र सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बीती रात आठ बजे मालवीय नगर थाने में एक कॉल आई थी कि चिराग दिल्ली में चाकूबाजी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस के अनुसार यह आपसी रंजिश का…
रांची। रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों में मूर्तियों को खंडित किया है। बताया जाता है कि बुढ़मू के उमेडंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तब देखा कि मंदिर के शिवलिंग, नंदी, बंजरग बली की मूर्ति और भगवती मंदिर में पिंडी एवं भगवती त्रिसूल को अज्ञात अपराधियों ने खंडित कर दिया है। घटना की सूचना पाकर मंदिरों में ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी है। आक्रोशितों ने सड़क को जाम कर दी है…
दुमका। कनेर का बीज खाने के पांच दिन बाद इलाज के दौरान रविवार को मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाजरत जरमुंडी के बलुआटीकर निवासी कार्तिक बाउरी (16) की मौत हो गई। सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के अनुरोध पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव को परिजन के सौंप दिया। पिता श्रीकांत बाउरी ने पुलिस को बताया कि बेटा मानसिक रूप से ग्रसित था। किसी तरह घूमते हुए मजदूरी करता था। पांच मार्च की शाम उसने कनेर का बीज खा लिया। हालत खराब होने पर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती…
काहिरा। रमजान माह में गाजा में युद्ध विराम और शांति के लिए काहिरा में इसी सप्ताह वार्ता हो सकती है। यह जानकारी इजराइल ने दी है। इस संबंध में इजराइली खुफिया संगठन मोसाद के प्रमुख डेविड बर्निया ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए के निदेशक विलियम बर्न्स से मुलाकात की है। इजराइली प्रधानमंत्री के कार्यालय के अनुसार इजराइल युद्धविराम के लिए मध्यस्थों का पूरा सहयोग कर रहा है। इस समझौते के लिए दोनों पक्षों के असहमतियों को सुलझाने का भी प्रयास किया जा रहा है। हमास सूत्रों के अनुसार युद्धविराम पर वार्ता के लिए संगठन इस सप्ताह के अंत में अपना…