Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। रामानुजगंज के स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्किल ने नगर के हाई स्कूल ग्राउंड में शहीद दिवस मनाया गया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि पर तीनों शहीदों को याद किया गया। आजादी में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए विचार गोष्ठी आयोजित की गई।  आयोजन की शुरुआत राष्ट्रगीत से की गई, देश भक्ति का भाव रखने वाले सैकड़ो नागरिक इस विचार गोष्ठी के कार्यक्रम में शामिल होकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। विवेकानंद स्टडी सर्किल के संरक्षक शैलेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सर्किल की उपलब्धियां बताई उन्होंने ने बताया…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज के प्राचीन श्रीराम मंदिर के पूजारी पंडित यशपाल दुबे ने बताया कि इस बार पंचांग में वर्णित तिथि और नक्षत्र के हिसाब से इस वर्ष फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 24 मार्च को दिन में 9:24 पर समाप्त हो रहा है उसके बाद पुर्णिमा तिथि लग रही है जो द्वितीय दिन अर्थात 25 मार्च को दिन में 11:31 तक रह रही है अतः होलिका दहन पूर्व दिन रविवार 24 मार्च को भद्रा समाप्ति के बाद रात 10:27 के बाद और 12:17 के पहले होगा। रंगोत्सव चैत्र कृष्ण पक्ष उदयातिथि के प्रतिपदा दिन मंगलवार 26 मार्च को मनाया जाएगा।…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। उन्होंने हिरासत से जल मंत्रालय को लेकर पहला ऑर्डर जारी किया है। यह आदेश उन्होंने लिखित नोट के जरिए जल मंत्री आतिशी को जारी किया है। रविवार सुबह आतिशी ने प्रेस वार्ता कर आदेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली वालों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए सीएम केजरीवाल ने आदेश दिया है कि जिन इलाकों में पानी की समस्या हो रही हो, वहां तुरंत टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने दिल्ली सरकार के मुख्य…

Read More

कोलकाता (KKR Defeated SRH)। आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हरा दिया है। केकेआर की इस जीत के हीरो आंद्रे रसेल और हर्षित राणा रहे। रसेल ने जहां तेजतर्रार 64 रन की नाबाद पारी खेली और दो विकेट चटकाए। वहीं तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। रसेल को हरफन मौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…

Read More

रांची। डेली मार्केट थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित उर्दू लाइब्रेरी के पास एक व्यक्ति की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत व्यक्ति का नाम का नाम बजरुद्दीन उर्फ छोटू बताया जा रहा है। वह कांटाटोली के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार वह पत्नी के साथ चर्च रोड कपड़ा मंडी में खरीदारी कर रहा था। इस दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे राज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मूल…

Read More

मुंबई। साल 2007 में रिलीज हुई ”जब वी मेट” ने फैंस को दीवाना बना दिया था। आज 18 साल बाद भी यह फिल्म दर्शकों का उतना ही मनोरंजन करती है। इस फिल्म में करीना और शाहिद की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। पिछले कुछ दिनों से ”जब वी मेट” के सीक्वल को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने टिप्पणी की है। इम्तियाज अली अपनी फिल्म ”चमकीला” के कारण चर्चा में हैं। फिल्म ”चमकीला” के मौके पर दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ”जब वी मेट” के सीक्वल को लेकर टिप्पणी की। मीडिया को दिए…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह के गांव घुम्मनहेड़ा में उनके ठिकानों पर आयकर विभाग और ई़डी ने छापेमारी की है। परिवार के किसी भी व्यक्ति को घर और आवास पर अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। आज दाेपहर बाद नोटों की गिनती करने की मशीन लेकर एक व्यक्ति विधायक के आवास व कार्यालय परिसर में दाखिल हुआ। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने ही यह मशीन मंगवाई है। विधायक गुलाब सिंह के आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग की छापेमारी की भनक…

Read More

धनबाद। धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के सीएमपीडीआई भवन में देर रात भीषण आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कार्यालय की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग और बीसीसीएल अधिकारियों को दिया। इस अगलगी में कई महत्वपूर्ण कागजातों और कार्यालय में रखे अन्य सामान के जल जाने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के सीएमपीडीआई बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित क्षेत्रीय निदेशक सचिवालय कार्यालय से देर रात करीब एक बजे आग की लपटें उठती देखी गई। इसके बाद…

Read More

रायपुर। रायपुर के पीटीएस माना चौक के पास आधी रात बाइक सवार युवक-युवती हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायपुर के माना कैम्प के पास बीती आधी रात बाइक सवार युवक – युवती को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक का नाम अमन तिवारी पिता अनिल तिवारी (22) पता महाराजपुर जिला थाना कवर्धा जिला कवर्धा है। वहीं मृत युवती की पहचान आडिजा पोद्दार पिता मनोज पोद्दार (21) पता मकान नंबर 758 सेक्टर…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि शनिवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से छह डिग्री कम है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में तापमान 22 से 31 डिग्री…

Read More