Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित

    October 22, 2026

    धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त

    October 22, 2026

    कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
    • धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त
    • कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी
    • रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
    • रामानुजगंज में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
    • धधकी सत्य की आग, भस्म हुआ रावण का राज
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Entertainment»हनुमान जन्मोत्सव पर रिलीज हुआ ‘रामायण’ का टीजर, रणबीर कपूर का दिखा ‘श्रीराम’ अवतार
    Entertainment

    हनुमान जन्मोत्सव पर रिलीज हुआ ‘रामायण’ का टीजर, रणबीर कपूर का दिखा ‘श्रीराम’ अवतार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    मुंबई। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ का टीजर आखिरकार सामने आ गया है। हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मेकर्स ने इस फिल्म के फर्स्ट लुक को फैंस के साथ साझा किया, जिससे दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं और उनका लुक जारी किया गया है।

    टीजर में रणबीर कपूर का श्रीराम के अवतार में लुक काफी प्रभावशाली है। उनके चेहरे के हाव-भाव, गेटअप और पोशाक की बारीकियों ने राम के चरित्र को जीवंत कर दिया है। टीजर में यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आते हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखाई देती हैं। हालांकि फिल्म का फोकस पूरी तरह से श्रीराम पर था लेकिन बाकी किरदारों की झलक भी कहानी का रोमांच बढ़ाती है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रणबीर कपूर ने इस फर्स्ट लुक को साझा करते हुए कहा कि राम के किरदार को निभाना उनके लिए विनम्र अनुभव रहा है। उन्होंने कहा, ”मैं नहीं सोचता कि मैं राम का प्रतिनिधित्व करने आया हूं। मैं उनसे सीखने आया हूं। राम में जो सादगी और पवित्रता है, वह बहुत दुर्लभ है। इसे समझना और अपनाना मेरे लिए विनम्र अनुभव रहा।’ ‘

    रणबीर ने कहा कि राम की यह यात्रा केवल शक्ति या विजय की कहानी नहीं है, बल्कि एक इंसान के रूप में उसके विकल्पों, कर्तव्य और नैतिकता की कहानी है।

    निर्देशक नितेश तिवारी ने भी टीजर के रिलीज पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “रामायण की महानता इसकी भावनाओं और मानवीयता में है। यह कहानी केवल अच्छाई और बुराई की नहीं है, बल्कि सही और गलत के बीच विकल्प लेने और उसके परिणामों का सामना करने की है। राम का सफर मानवीय है, और हमने यही दिखाने की कोशिश की है।”

    उन्होंने कहा, ”राम का किरदार दर्शकों को एक ऐसे हीरो की याद दिलाता है, जो हमेशा कर्तव्य को अपनी इच्छाओं और स्वार्थ से ऊपर रखता है।” फिल्म में राम के किरदार के साथ-साथ अन्य प्रमुख कलाकार भी दिखाई देंगे। इसमें साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

    फिल्म के म्यूजिक में भी दो बड़े संगीतकारों, हंस जिमर और ए.आर. रहमान का योगदान है। इसके अलावा, हॉलीवुड के प्रमुख स्टंट डायरेक्टर्स टेरी नॉटरी और गाइ नॉरिस ने फिल्म में भगवान और राक्षसों के बीच होने वाले युद्ध के लिए कोरियोग्राफी की है।

    इसे भी पढ़ें…………

    रामानुजगंज में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्राचीन हनुमान मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना व धार्मिक कार्यक्रम

    Views: 375
    Previous Articleरामानुजगंज में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्राचीन हनुमान मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना व धार्मिक कार्यक्रम
    Next Article सर्पदंश से जूझते बलरामपुर के लिए राहत की उम्मीद, कंपन वाले ‘एंटी-स्नेक शू’ जल्द बाजार में, कीमत सिर्फ 2000 रुपये
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता

    July 19, 2026

    Bollywood कपल गोल : Neha Dhupia की खूबसूरत पोस्ट ने बनाया एनिवर्सरी को और खास; देखिए VIDEO

    May 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित

    October 22, 2026

    धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त

    October 22, 2026

    कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी

    October 22, 2026

    रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

    October 21, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
    • धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त
    • कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी
    • रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
    • रामानुजगंज में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.