- Offbeat News : गर्मियों में अमृत से कम नहीं सहजन का सेवन, पाचन सुधारने से इम्युनिटी बढ़ाने तक का प्राकृतिक तरीका
- झारखंड के रामगढ़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
- “राशन दुकानों में अत्यधिक भीड़, 1-2 महीने तक नहीं मिल रहा राशन”: नई दुकानों की मांग तेज, नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने सौंपा आवेदन
- जब एक माह का राशन बांटना ही चुनौतीपूर्ण, तब तीन माह का एकमुश्त वितरण कैसे होगा संभव?
- 1 अप्रैल से देशभर में बड़े बदलाव: टैक्स नियम बदले, टोल-गैस महंगी; छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती
- नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह
- ‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान का अंतिम दिन, 93 हथियार, 7.2 किलो सोना, 2.90 करोड़ नकद सहित 25 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- Hazaribagh : रामनवमी जुलूस में विवाद बना जानलेवा, हजारीबाग में युवक की चाकू मारकर हत्या
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के तरफ से आज गुरूवार को दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बरतीकला में पढ़ने वाले पियुष कन्नौजिया और साहिल खान टॉप टेन लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरती कला के दो छात्रों ने बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में छत्तीसगढ़ में टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है. जिले के साथ ही विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन किया है. बलरामपुर के दो छात्रों ने टॉप टेन लिस्ट में बनाई जगह छत्तीसगढ़ में सातवां स्थान हासिल करने वाले पियुष कन्नौजिया ने बारहवीं…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में राजधानी रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई गुरुवार को हुई। मामले में कोर्ट ने मौखिक कहा कि रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मेन रोड में सुजाता चौक से अल्बर्ट चौक तक ट्रैफिक नियमों का रोज उल्लंघन होता है। कोर्ट को बताया गया कि महात्मा गांधी मार्ग ( मेन रोड ) में सुजाता चौक से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक दो पहिया वाहन वाले बिना हेलमेट के चलते हैं एवं ट्रिपल राइडिंग भी करते हैं। इस पर कोर्ट ने सरकार को बताने…
रायपुर, विष्णु पांडेय। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार दोपहर 1230 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जशपुर की सिरमन ने 99.50 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश में अपना पहला स्थान बनाया है। वहीं महासमुंद की महक अग्रवाल ने 12वीं बोर्ड में 97.40 प्रतिशत अंको के साथ पूरे स्टेट में टाॅप किया है। 10वीं बोर्ड में जहां दूसरे नंबर पर गरियाबंद की होनिशा को 98.83 प्रतिशत और जशपुर के श्रेयांश कुमार ने 98.33 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान 10वीं बोर्ड…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ज़िले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कुकरीचोली में निवासरत रजक परिवार में पति-पत्नी और एक मासूम बच्ची की बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात हत्या हो गई। आज सुबह गांव वालों को घटना का पता चला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ी संख्या में सिविल जज और लॉ अफसरों का ट्रांसफर किया है। हाईकोर्ट ने बुधवार की देर शाम को यह आदेश जारी किया है, जिसमें 57 सिविल जजों का तबादला हुआ है। इसमें जूनियर लेवल के सिविल जजों को प्रमोट कर नई जगह पर पदस्थापना दी गई है। वहीं जूनियर लेवल के 6 सिविल जजों को विधिक सेवा प्राधिकरण में पदस्थ किया गया है। बुधवार की देर शाम को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने चीफ जस्टिस के निर्देश पर जूनियर डिवीजन के सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें बलरामपुर जिले…
कोडरमा। जिले के जयनगर थाना अंतर्गत कटहाडीह पुल के समीप गुरुवार की सुबह मोटरसाइकिल पर पेड़ के गिर जाने से महिला की मौत हो गयी, वहीं पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान दुलारी देवी ( 48 ) के रूप में हुई। वहीं महिला का पति टेकलाल राम रजक (52) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक में दोनों अपने पुत्र सचिन रजक के साथ सवार होकर चंदवारा से जयनगर घर जा रहे थे। कटहाडीह के पास अचानक एक पेड़ बाइक पर बैठी महिला के ऊपर गिर गया। घटना में महिला और पति गंभीर रूप से घायल…
हजारीबाग। शहर के टावर रोड नवाबगंज स्थित आदर्श क्लिनिक एंड आदर्श मेडिकल हॉल में आठ मई को दिन के 11 बजे से शाम पांच बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगा। रांची रिम्स की डॉ स्मृति प्रिया ने 35 मरीजों का मुफ्त इलाज किया। यहां चर्म, गुप्त एवं कुष्ठ रोगों से संबंधित मरीजों का इलाज किया गया। यह जानकारी देते हुए क्लिनिक के संचालक विनोद कुमार ने बताया कि चिकित्सक ने मरीजों को मुफ्त परामर्श भी दिया। ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/two-people-died-due-to-lightning-in-koderma-district/
कोडरमा, अरुण सूद। जिले में वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना मंगलवार देर शाम सतगावां थाना अंतर्गत ढाब में हुई, जहां वज्रपात से संजय राजवंशी (45 ) की मौत हो गयी। मंगलवार देर शाम आंधी और बारिश के बाद वज्रपात ने घर के पास बैठे संजय राजवंशी को अपनी चपेट में ले ले लिया। उसे कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना में चंदवारा थानान्तर्गत पिपराही में मंगलवार की देर शाम बारिश के साथ हुई वज्रपात की घटना में मो गुलाम रसूल (30)…
बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत सनावल थाना क्षेत्र में बुधवार की रात सुगनी देवी (50 वर्ष) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने सुबह होते ही महिला की खोजबीन शुरू कर दी। जिसके बाद कुएं में महिला की तैरते हुई शव मिली। शादी समारोह में गए थे परिजन आपको बताते चलें कि महिला के परिजन शादी समारोह में गए हुए थे। घर में सिर्फ मृतिका के अलावा एक महिला थी। सुबह समारोह से आने के बाद परिजनों ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी। घर के नजदीकी कुएं में महिला की तैरती हुई लाश मिली। जिसके बाद…
रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश में 7 मई को 7 लोकसभा सीट पर मतदान होने वाले हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने दो दिनों तक शराब दुकान को बंद करने का निर्णय लिया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित कर दिया है। यह आदेश रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए लागू रहेगा। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वोटिंग से 48 घंटे…