बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत सनावल थाना क्षेत्र में बुधवार की रात सुगनी देवी (50 वर्ष) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने सुबह होते ही महिला की खोजबीन शुरू कर दी। जिसके बाद कुएं में महिला की तैरते हुई शव मिली।
शादी समारोह में गए थे परिजन
आपको बताते चलें कि महिला के परिजन शादी समारोह में गए हुए थे। घर में सिर्फ मृतिका के अलावा एक महिला थी। सुबह समारोह से आने के बाद परिजनों ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी। घर के नजदीकी कुएं में महिला की तैरती हुई लाश मिली। जिसके बाद घटना की जानकारी सनावाल पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज स्वास्थ केंद्र भेज दिया।