हजारीबाग। शहर के टावर रोड नवाबगंज स्थित आदर्श क्लिनिक एंड आदर्श मेडिकल हॉल में आठ मई को दिन के 11 बजे से शाम पांच बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगा। रांची रिम्स की डॉ स्मृति प्रिया ने 35 मरीजों का मुफ्त इलाज किया। यहां चर्म, गुप्त एवं कुष्ठ रोगों से संबंधित मरीजों का इलाज किया गया। यह जानकारी देते हुए क्लिनिक के संचालक विनोद कुमार ने बताया कि चिकित्सक ने मरीजों को मुफ्त परामर्श भी दिया।
ये भी पढ़िए…..