Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठली के पवई फाल स्थित पवित्र हनुमान मंदिर में स्थापित बजरंग बली की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना 31 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा वर्ष 2021-22 में विधिवत वैदिक विधि-विधान से कराई गई थी। प्रतिवर्ष दिसंबर माह के अंतिम दिन श्रद्धालु मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं पूजा-पाठ के लिए एकत्रित होते हैं।…

Read More

बलरामपुर। नववर्ष 2026 के पहले दिन बलरामपुर-रामानुजगंज जिला में पर्यटन और पिकनिक का उत्साह चरम पर नजर आया। ठंड के बावजूद जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रकृति की गोद में नए साल का स्वागत करने के लिए सैलानी सुबह से ही पिकनिक स्पॉट्स की ओर निकल पड़े। रामानुजगंज से करीब एक किलोमीटर दूर वाड्रफनगर रोड पर स्थित पलटन घाट, कन्हर नदी के तट पर अपनी अलौकिक और रंग-बिरंगी चट्टानों के कारण सैलानियों का प्रमुख आकर्षण बना रहा। यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड से आए पर्यटकों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर…

Read More

बलरामपुर। प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूती देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी विकासखंड में बन रही एक सड़क ने इन दावों की पोल खोल दी है। निर्माण पूरा होने से पहले ही सड़क की परतें उखड़ने लगी हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और अविश्वास गहराता जा रहा है। धनेशपुर से आश्रित ग्राम छुराकोना तक करीब 3 किलोमीटर लंबी डामर एवं सीसी सड़क का निर्माण कार्य अभी जारी है, लेकिन सड़क की हालत देखकर ग्रामीण हैरान हैं। करीब 1 करोड़ 91 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बन रही यह…

Read More

रांची। आंग्ल नववर्ष 2026 की शुरुआत पर गुरुवार को राजधानी रांची के सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग परिवार सहित भगवान के दर्शन कर नए वर्ष की शुरुआत की तथा बेहतर स्वास्थ्य, समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। सुबह से ही रांची के पहाड़ी मंदिर, चुटिया के सुरेश्वर धाम, मेन रोड के काली मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा बाड़ी, रातू रोड के दुर्गा मंदिर सहित अन्य मुहल्लों के मंदिरों में सुबह से ही लोग पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए दिखे। लोगों ने परिवार के साथ नए वर्ष की शुरुआत भगवान के दर्शन के…

Read More

बलरामपुर। नववर्ष 2026 के शुभारंभ के साथ ही बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में आस्था और विश्वास का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। नववर्ष के पहले ही दिन महामाया मंदिर समेत क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह की पहली किरण के साथ ही देवी-देवताओं के दर्शन और नववर्ष की मंगलकामना को लेकर भक्तों का तांता लग गया। रामानुजगंज स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में नववर्ष के अवसर पर विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। अलसुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। भक्तों ने मां महामाया के…

Read More

बलरामपुर। सरकारी विद्यालय जैसे पवित्र शैक्षणिक परिसर में अनुशासन, मर्यादा और सुरक्षा को तार-तार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। शासकीय प्राथमिक शाला बैरडीहखुर्द के प्रधान पाठक बीरबल यादव को कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत, नशे की हालत में दुर्व्यवहार तथा छात्र-छात्राओं से मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी द्वारा विस्तृत जांच कराई गई, जिसमें संस्था की सहायिका एवं एक ग्रामीण महिला के साथ नशे में की गई अशोभनीय हरकतों सहित विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के साथ मारपीट…

Read More

बलरामपुर। नए साल 2026 के स्वागत को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए बलरामपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की शाम तक जिलेभर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। नियम तोड़ने वालों, हुड़दंग मचाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। सीसीटीवी निगरानी, पेट्रोलिंग और फिक्स पिकिट के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। नववर्ष के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। आम नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से नववर्ष मनाने…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदियों के फरार होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने कैदियों के फरार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तीन कैदी जेल से भागने में सफल रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि ये कैदी किस आपराधिक मामले…

Read More

नई दिल्ली। 1929 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ पूर्ण स्वराज्य की मांग को लेकर आंदोलन का आगाज किया था। उसी वर्ष दिसंबर में लाहौर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन ऐतिहासिक साबित हुआ, जहां भारत की पूर्ण स्वतंत्रता को कांग्रेस का अंतिम लक्ष्य घोषित किया गया। इस अधिवेशन की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू ने की थी। लाहौर अधिवेशन में यह स्पष्ट किया गया कि अब देशवासी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन किसी भी प्रकार की सीमित स्वायत्तता को स्वीकार नहीं करेंगे। अधिवेशन के दौरान 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का…

Read More

अयोध्या। दिव्य और भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर आज श्रीराम लला का अभिषेक होगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रक्षामंत्री पूर्वाह्न 11 बजे यहां पहुंचेंगे और मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक अनुष्ठानो में शामिल होंगे। रक्षामंत्री परकोटा में बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे। भव्य मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। आज यज्ञ, हवन और पूजन की परंपरागत विधियां संपन्न होंगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संत-महात्मा,…

Read More