- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में शनिवार भोर में लाखों श्रद्धालुओं के संगम डुबकी लगाने के साथ ही माघ मेला का भव्य और दिव्य शुभारंभ हो गया। पौष पूर्णिमा पर आज दोपहर 12 बजे तक प्रयागराज में 12 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। आज ही पहला मुख्य स्नान-पौष पूर्णिमा का है। पूरा मेला भव्यता और दिव्यता का संदेश दे रहा है। इस दौरान देश विदेश से आए लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर पुण्य कमाएंगे। सनातन धर्म में प्रयागराज का यह माघ मेला धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवसर पर यहां श्रद्धालुओं को…
बलरामपुर। जिले के सनावल थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय धान तस्करी के विरुद्ध पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से अवैध धान परिवहन में संलिप्त बिचौलियों और तस्करों के बीच हड़कंप का माहौल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात राजस्व एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 सीटी 0199 को पकड़ा गया। वाहन में अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था। पिकअप में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पीड़िता द्वारा विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने तथा बाद में जबरन संपर्क का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 जनवरी 2026 को पीड़िता द्वारा थाना रामानुजगंज में उपस्थित होकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी जान पहचान का युवक उमेश सिंह,…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में विगत पांच माह से जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज उच्च न्यायालय बिलासपुर ने जमानत दे दी। चैतन्य बघेल को धन शोधन रोधी अधिनियम (मनी लॉन्ड्रिंग) की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया था। उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधीश अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने यह निर्णय सुनाया है। फिलहाल, उन्हें ईओडब्ल्यू और ईडी मामले में जमानत मिली है। अन्य मामलों में जांच जारी है। उनकी जमानत याचिका पर बहस पूरी होने के बाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा था। अदालत ने आज…
धनबाद। निरसा थाना क्षेत्र के निराशा बाजार के समीप फुटपाथ पर स्थित 13 से अधिक दुकानें नए साल की देर रात भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग लगने की इस घटना में अनुमानित 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभावित दुकानों में तीन चिकन-मुर्गा की दुकानें, तीन होटल/खाने-पीने की दुकानें, एक सैलून, तीन फल दुकानें और तीन कपड़ों की दुकानें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग की सूचना मिलते ही डीवीसी मैथन…
रांची। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर केंद्र सरकार ने रांची को दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने इन दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी है और इनके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से रांची और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। स्वीकृत परियोजनाओं के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 पर रामपुर चौक के समीप ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जमशेदपुर–हजारीबाग मार्ग पर विकासपुर चौक…
रांची। रांची पुलिस के लिए साल 2025 बड़ी उपलब्धियों का वर्ष साबित हुआ है। संगठित अपराध समेत अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में रांची पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 399 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने रिकॉर्ड 14.84 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने शुक्रवार को वर्ष 2025 की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि रांची पुलिस अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर प्रभावी नकेल कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने…
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आज एक और मरीज की मौत हो गई। एक 60 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहर में दूषित पानी से यह 15वीं मौत है। मामले में शुक्रवार को राज्य सरकार ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट भी उच्च न्यायालय में पेश कर दी है। स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया है कि गंदे पानी से अब तक सिर्फ चार मौतें हुई हैं। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने 6 जनवरी को सुनवाई…
पलामू। पलामू जिले की मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के तीसरे गुर्गे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कुवैत से मिले निर्देश पर मेदिनीनगर के पंचमुहान स्थित गोल्ड हाउस के मालिक रंजीत सोनी पर फायरिंग करनी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, 01 जनवरी की रात शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयल नदी किनारे ओवरब्रिज के नीचे एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी अपाची मोटरसाइकिल (JH14D 6668) से गिरिवर स्कूल…
हज़ारीबाग। जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन कैदियों के फरार होने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। झारखंड की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली इस जेल से कैदियों के फरार होने की घटना ने जेल प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने बताया कि बैरक नंबर 6 के वार्ड नंबर 4 की खिड़की का ग्रिल काटकर तीनों कैदी रात करीब 1:36 से 2:45 बजे के बीच फरार हो गए। इस मामले में लोहसिंघना थाना में…