Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

(वर्ल्ड वाइज न्यूज/आफबीट न्यूज) हजारीबाग। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एक बार फिर हजारीबाग में कार्रवाई की है। इससे नीट पेपर लीक मामले में हजारीबाग फिर सुर्खियों में आ गया है। नीट मामले में हजारीबाग से यह तीसरी गिरफ्तारी हुई है। यह गिरफ्तारी सोमवार की देर रात कटकमदाग स्थित रामनगर के राज गेस्ट हाउस से की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राज कुमार सिंह उर्फ राजू है। सीबीआई सूत्रों की मानें, तो राजू मामले में पहले से गिरफ्तार एक अखबार के पत्रकार के संपर्क में था तथा पेपर लीक मामले में इसकी भी भूमिका सामने आई है।…

Read More

बलरामपुर। रविवार को जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलाजू में 5 दिन से लापता युवक का जंगल में फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। 23 वर्षीय महेंद्र गोंड़ मानसिक रूप से कमजोर था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गांववालों के द्वारा सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। 5 दिन से लापता था युवक: मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलाजू में 5 दिन से लापता महेंद्र गोंड़ का शव…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2024 के क्रियान्वयन हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित की गई हैं। योजना में धान सिंचित, धान असिंचित फसलों, उड़द, मूंग, मूंगफली, कोदो, कुटकी, मक्का, अरहर /तुअर, रागी एवं सोयाबीन को शामिल किया गया है। इस योजना से किसानों को प्रतिकूल मौसम सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2024 अंतर्गत जिले में अधिकाधिक कृषकों को बीमा आवरण में सम्मिलित करने हेतु फसल बीमा प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता अभियान शुरू किया…

Read More

काठमांडू। नेपाल में सीपीएन-यूएमएल पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें कल नई गठबंधन सरकार का चौथी बार देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। 72 वर्षीय ओली को चीन समर्थक माना जाता है। ओली ने पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की जगह लेंगे। सीपीएन-माओइस्ट सेंटर के अध्यक्ष प्रचंड शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हार गए थे। इसके बाद संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के अनुसार नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने ओली को नेपाल-यूनीफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) और नेपाली कांग्रेस गठबंधन सरकार का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। ओली…

Read More

बलरामपुर। जिले के विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बानापत्ति गांव में महिला मानमति सरूता (30 वर्ष) अपने घर से बाहर निकली हुई थी जब वह अपने घर लौटी तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.  मृतिका के ससुर हरदेव सरूता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बहू जब बाहर से वापस घर आई तो वह खाट पर बैठी और बेहोश हो गई उसने बताया कि मुझे किसी जहरीले सांप ने काट लिया है जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया. हमने मृतिका…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 09 में संचालित आमंत्रण धर्मशाला के संचालकों की घोर लापरवाही के कारण बेजुबान गोवंश की असमय मौत हो रही है। आमंत्रण धर्मशाला में इन दिनों शादी-पार्टी का आयोजन हो रहा है वहां का बचा हुआ सड़ा-गला खाना खूले में फेंक दिया जा रहा है। आसपास के गोवंश सड़े गले अनाज को खाते हैं जिससे गायों की तबीयत खराब हो रही है और मौत भी हो रही है। शनिवार की शाम आमंत्रण धर्मशाला के नजदीक सत्यम गुप्ता की गाय पहुंचीं और शादी समारोह का बचा फेंका हुआ सड़ा गला अनाज खा ली और तड़पते हुए उसकी…

Read More

बलरामपुर। उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, रामानुजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंर्तगत पौधरोपण का कार्य छात्र–छात्राओं द्वारा अधिष्ठता डॉ. रविन्द्र तिग्गा के मार्गदर्शन में कराया गया। जिसमे महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा पौधरोपण के महत्व के बारे में बताया गया, जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधों की आवश्यकता होती है, पेड़–पौधे पर्यावरण के अशुद्धियों को सोख लेते हैं, और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़–पौधे लगाने चाहिए। पेड़–पौधे लगाने के बाद इसका…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग में रविवार को यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि अधिकतम तापमान 33˚C और न्यूनतम तापमान 28˚C रहने की संभावना है। कोलकाता का अधिकतम तापमान 32.4˚C दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 28.3˚C दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 77 फीसदी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में…

Read More

बलरामपुर। आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शनिवार को रामानुजगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामानुजगंज थाना प्रभारी ललित यादव ने किया।  इस शांति समिति की बैठक में मुहर्रम की तैयारियों एवं रूट मार्ग की जानकारी ली गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों सहित अन्य नागरिक शामिल हुए। त्यौहार में शांति बनाए रखने किया गया अपील रामानुजगंज थाना प्रभारी ललित यादव ने शांति समिति की बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर हिन्दू और…

Read More

हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग का सदर प्रखंड के तरबा-खरबा स्थित आईसेक्ट यूनिवर्सिटी के साथ शनिवार को एमओयू हुआ। मौके पर डॉ. मुनीष गोविंद, कुलसचिव, आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग, डॉ. एसआर रथ, आईक्यूएसी निदेशक सह डीन एडमिन, डॉ. बिनोद कुमार, वोकेशनल निदेशक, मोहम्मद शमीम अहमद, पीआरओ के अलावा गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार यादव, आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. बसुंधरा कुमारी और आईक्यूएसी कोर टीम के सदस्य एवं सहायक प्राध्यापक संदीप कुमार सिन्हा मौजूद थे। दोनों शिक्षण संस्थानों का एक-दूसरे के साथ एमओयू होने पर उनमें आपसी सहभागिता बढ़ेगी।  आईसेक्ट यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. मुनीष…

Read More