- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। मार्खम कालेज आफ कामर्स हजारीबाग में नामांकन कराने आयी छात्रा तीन दिन से लापता है। छात्रा नीतु कुमारी पिता : रामेश्वर माली केरेडारी जोरदाग निवासी है। नीतू 29 जुलाई को अपने घर से हजारीबाग मार्खम काॅलेज में नामांकन कराने आयी, जो अब तक अपने घर नहीं लौटी है। पिता 29 जुलाई की रात से ही अपनी बेटी को जगह-जगह ढूंढते फिर रहे हैं। माता मानसिक तनाव में अन्न-जल त्याग कर अपनी बेटी को खोजने के लिए आसपास के लोगों से गुहार लगा रही हैं। इसी संदर्भ में बड़ा बाजार थाने में पिता रामेश्वर माली ने लिखित सूचना देकर थाना…
हजारीबाग, डा. अमरनाथ पाठक (सीनियर एडिटर)। हजारीबाग नया समाहरणालय स्थित डीएसई आफिस में बुधवार को दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जैसे ही गढ़वा से ट्रांसफर होकर चार्ज देने के लिए नए डीएसई आकाश कुमार आए, पूर्व डीएसई संतोष गुप्ता उनका स्वागत करने की जगह सरकारी दफ्तर में ताला बंद करा यह कहते हुए निकल गए कि चार दिनों के बाद प्रभार देंगे। प्रभार लेने और योगदान देने हजारीबाग आए नए डीएसई आकाश कुमार ने सरकारी आदेश का हवाला दे आज ही प्रभार सौंपने को कहा। लेकिन पूर्व डीएसई संतोष गुप्ता निकल वहां से चलते बने। कोई चारा नहीं देख…
रामगढ़। जिले में भू माफियाओं पर डीसी चंदन कुमार ने एक बार फिर गाज गिराई है। अंचल के कर्मियों और पदाधिकारियों से मिलकर भू माफियाओं ने जितने गुल खिलाए थे, उन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। डीसी चंदन कुमार ने 25 गैर मंजर हुआ खास किस्म जंगल की जमाबंदी को रद्द कर दिया है। साथ ही रजिस्टर टू में कायम जमाबंदी को डिलीट करने का आदेश दिया है। डीसी सिर्फ इस कार्रवाई तक ही नहीं रुके, उन्होंने जमाबंदी कायम करने में संलिप्त कर्मियों और पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया है। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार…
जगदलपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें से नक्सलियों के आतंक से त्रस्त हाेकर जम्मू कश्मीर के कश्मीरी पंडितों की तरह ही सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 103 गांव के 2389 परिवार के कुल 10489 व्यक्ति आंतरिक रूप से विस्थापन की श्रेणी में हैं, जिन्होंने अपना मूल निवास त्याग दिया है। इनमें सबसे अधिक संख्या सुकमा जिले के लोगों की है। सुकमा के 85 गांव के 2229 परिवार से ताल्लुक रखने वाले 9772 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं। इससे यह स्पष्ट है कि बस्तर संभाग में नक्सलवाद का केंद्र बिंदू सुकमा जिला रहा था, लेकिन पुलिस व फाेर्स…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने बुधवार सुबह पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन के दरबार हाल में आयोजित शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और बड़ी संख्या में अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। राज्यपाल रमेन डेका ने शपथ ग्रहण से पहले मां काली के दरबार में जाकर दर्शन किए।उन्होंने मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान नवनियुक्त…
रांची। सीआईडी के आईजी से सेवानिवृत हुए रंजीत प्रसाद का मंगलवार देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से सैम्फोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रंजीत प्रसाद की छोटी बेटी लन्दन में रह कर पढ़ाई कर रही है। एक अगस्त को वह रांची आएगी। उसके बाद रंजीत प्रसाद का पार्थिव शरीर उनके आवास ले जाया जाएगा। अभी उनका पार्थिव शरीर सैम्फोर्ड अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया। कुछ दिन पूर्व ही उनका हार्ट सर्जरी हुआ था। वह रांची के सिटी एसपी एसीबी के एसपी के पद पर रह चुके थे। उनके निधन…
देवघर। देवघर के बाबाधाम से जलाभिषेक कर बुधवार की अहले सुबह रांची लौट रहे शिवभक्तों से भरी बस अनियंत्रित होकर गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ के पास पलट गई।घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जाता है कि चालक को नींद आ जाने के कारण बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।…
चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबांबो में हुआ रेल हादसा ह्रदय विदारक है। सूरते हाल देखने और जानने पहुंचे अधिकारी और आसपास के लोग दुर्घटनाग्रस्त हावड़ा मुंबई मेल की हालत देखकर दंग रह गए। एक बोगी के ऊपर दूसरी बोगी का कुछ हिस्सा देखकर हादसे की भयावहता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। हावड़ा से मुंबई जाने वाली हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस (12810) मंगलवार तड़के लगभग 3:40 बजे चक्रधरपुर मंडल के राजखरसवां-बडाबांबो स्टेशन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस समय राहत और बचाव कार्य चल रहा है। बेपटरी हुए डिब्बों की हालत देखकर लोग अचरज…
रांची। राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो स्थानीय युवकों के साथ रिम्स के छात्रों ने जमकर मारपीट की। स्थानीय युवकों का आरोप है कि रिम्स के छात्र उनको खींचकर कैंपस ले गये और उनकी जमकर पिटाई की। इस संबंध में बरियातू निवासी अनमोल और पुरानी रांची निवासी कुणाल ने रिम्स के 40-50 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि पीने-खाने के विवाद में यह मारपीट हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर कोतवाली और सिटी डीएसपी पहुंचे थे। इसके बाद मारपीट में घायल दोनों…
अंबिकापुर। ‘उड़ान’ योजना के तहत जल्द ही अम्बिकापुर से बिलासपुर एवं रायपुर को जोड़ने वाली उड़ानें शुरू होंगी।प्रदेश में रायपुर के बाद जगदलपुर एवं बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) उड़ान योजना योजना के तहत उड़ानें शुरू होने के बाद अम्बिकापुर प्रदेश का चौथा एयरपोर्ट होगा जहां से हवाई सेवाओं का संचालन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान 4.2 के अंतर्गत अम्बिकापुर-बिलासपुर- अम्बिकापुर एवं अम्बिकापुर-रायपुर अम्बिकापुर मार्ग में उड़ानों का संचालन मेसर्स ‘फ्लाय बिग’ को अवार्ड किया गया है।केन्द्रीय विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने बताया है कि केन्द्र सरकार उड़ान…