हजारीबाग। मार्खम कालेज आफ कामर्स हजारीबाग में नामांकन कराने आयी छात्रा तीन दिन से लापता है। छात्रा नीतु कुमारी पिता : रामेश्वर माली केरेडारी जोरदाग निवासी है। नीतू 29 जुलाई को अपने घर से हजारीबाग मार्खम काॅलेज में नामांकन कराने आयी, जो अब तक अपने घर नहीं लौटी है। पिता 29 जुलाई की रात से ही अपनी बेटी को जगह-जगह ढूंढते फिर रहे हैं। माता मानसिक तनाव में अन्न-जल त्याग कर अपनी बेटी को खोजने के लिए आसपास के लोगों से गुहार लगा रही हैं। इसी संदर्भ में बड़ा बाजार थाने में पिता रामेश्वर माली ने लिखित सूचना देकर थाना प्रभारी से नीतू की खोजबीन का आग्रह किया है।
Trending
- भुरभुरी नदी में डूबने से युवक की मौत
- जमीन विवाद में चला बम, दो घायल
- भारी बारिश से टूटा आहार का तटबंध, प्रखंड कार्यालय में घुसा पानी
- जर्जर सड़क को लेकर रामानुजगंज से बलरामपुर तक पैदल यात्रा, सीएम और मंत्री के फोटो पर किया जलाभिषेक
- बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर एनएसयूआई ने किया चक्का जाम, बीच सड़क रोपा धान
- रांची के कई थाना प्रभारियों का तबादला, रणविजय शर्मा बने लोअर बाजार थाना प्रभारी
- ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को हिरासत में लिया
- रांची में स्कूल भवन का छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, दो घायल