Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत उसके निरंतर नवीन बने रहने की क्षमता में है। हर चुनाव के साथ नई पीढ़ी संसद और विधानसभाओं में प्रवेश करती है और देश की राजनीति को नई ऊर्जा, नई सोच तथा नई दिशा प्रदान करती है। 18वीं लोकसभा तथा हाल की विधानसभा चुनावों में भी कई ऐसे युवा चेहरे चुनकर सदन में पहुंचे हैं, जो अभी महज 25 से 30 वर्ष के बीच के हैं। ये युवा नेता न केवल अपनी कम उम्र के लिए चर्चा का विषय बने हैं, बल्कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, जनता से गहरा जुड़ाव, आधुनिक मुद्दों पर स्पष्ट…

Read More

बलरामपुर। जिले में लगातार बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ठंड के प्रभाव से बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 और 8 जनवरी 2026 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इस अवधि में कक्षा पहली से पांचवीं तक के सभी छात्र छात्राओं को पूर्ण अवकाश प्रदान किया…

Read More

बलरामपुर। जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में लगातार स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक आदतन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से तीन अलग अलग स्कूलों से चोरी की गई करीब 96 हजार रुपये की सामग्री बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। थाना रघुनाथनगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी प्रमोद साहू पिता कैलाश साहू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सरना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ शासकीय स्कूलों में ताला तोड़कर चोरी…

Read More

रामगढ़। नए साल की शुरुआत में ही राहुल दुबे गैंग ने अपना वर्चस्व बनाने के लिए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रामगढ़ जिले के कुज्जू ओप क्षेत्र अंतर्गत नया मोड़ पर एक कोयला और बालू व्यवसायी के घर पर सोमवार की देर रात गोलीबारी कर सनसनी फैला दी। व्यवसायी डब्बू सिंह उर्फ सागर सिंह के घर पर हुई गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। राहुल दुबे गैंग ने डब्बू सिंह उर्फ सागर सिंह को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि वह उसका फोन नहीं उठा रहा था। कई बार रंगदारी मांगने के बावजूद उसने पैसे नहीं…

Read More

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में कोयला खदान विरोध के दौरान हुई हिंसक घटना ने कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदर्शन के दौरान एक महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब एक और आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अब तक कुल 7 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कन्हैया राठिया घटना के बाद फरार हो गया था और लगातार स्थान बदलते हुए…

Read More

बलरामपुर। जिले में अवैध धान परिवहन पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने मध्यरात्रि सर्च अभियान में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 25 किलोमीटर तक चले पीछा अभियान के बाद अवैध धान से लदे ट्रक को पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई से अवैध परिवहन और बिचौलियों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शासन के निर्देशानुसार कोचियों और बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई की नीति के तहत लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभाग वाड्रफनगर क्षेत्र अंतर्गत बीती मध्यरात्रि…

Read More

रांची। झारखंड में ठंड ने इस बार तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह की धुंध से लेकर देर शाम तक चल रही सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि खुले में निकलना लोगों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। झारखण्ड इन दिनों भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है। दिन भर चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड का असर इतना अधिक है कि लंबे समय तक बाहर रहने से सर्दी, जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा…

Read More

बलरामपुर। जिले के वन परिक्षेत्र धमनी में जंगली सुअर के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसे वन विभाग की बड़ी सफलता माना जा रहा है। वन परिक्षेत्र धमनी अंतर्गत जंगली सुअर के अवैध शिकार के मामले में फरार चल रहे सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल करा दिया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही वन विभाग ने पूरे प्रकरण…

Read More

बलरामपुर। जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर–रामानुजगंज द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 06 जनवरी 2026, मंगलवार को केवल छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उन विद्यार्थियों को छोड़कर लागू होगा, जिनकी प्रायोगिक परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित होना होगा। शिक्षक एवं कर्मचारी रहेंगे ड्यूटी…

Read More

बलरामपुर। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों, झाड़फूंक और अवैध इलाज से जुड़े मामलों पर वर्ल्ड विजन न्यूज द्वारा खबरें प्रकाशित किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रशासनिक स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर (492002) से जारी हुआ है। जारी आदेश के अनुसार, जिला बलरामपुर के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह (ईएनटी विशेषज्ञ) को उनके वर्तमान प्रभार से हटाकर सूरजपुर चिकित्सालय भेजा गया है।  वहीं सूरजपुर जिले के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह को जिला बलरामपुर का…

Read More