- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रमुख आरोपित नवीन केडिया को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एसीबी ने इस केस से जुड़े प्रमुख आरोपितों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। केडिया की गिरफ्तारी गोवा से हुई है। एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की तैयारी कर रही है। रांची लाने के बाद एसीबी उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगी। नवीन केडिया को एसीबी ने समन जारी कर…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तातापानी में 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने तातापानी में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर, डीएफओ आलोक कुमार, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी एवं एसडीएम अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बताया कि, तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन किया…
रांची। राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंटिबिटा अस्पताल के सामने से बुधवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृत महिला की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। उसकी की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, हालांकि पुलिस के अनुसार वह मूल रूप से कांके की रहने वाली बताई जा रही है। लोअर बाजार थाना प्रभारी रणविजय ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और…
बलरामपुर। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर खून से सड़क रंग दी। अनियंत्रित कार की टक्कर ने दो युवकों की सामान्य घर-वापसी को भीषण हादसे में बदल दिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक युवक कार के बोनट में फंसकर सैकड़ों मीटर तक घसीटता चला गया, जबकि दूसरा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर–सनवाल मुख्य मार्ग पर ग्राम टकिया के पास बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। सनवाल की ओर से तेज गति…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। खेत में लगे मटर को तोड़कर खाने जैसी मामूली बात पर एक व्यक्ति ने नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उन्हें रस्सी से बांधकर बेरहमी से मारपीट की। मामले की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकरण के आवेदक कृष्ण नाथ टोप्पो (40 वर्ष), निवासी ग्राम लडुआ, थाना राजपुर ने 06 जनवरी 2026 को थाना राजपुर में लिखित…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन पर की जा रही कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों और निगम कर्मचारियों पर पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। 6 जनवरी की देर रात करीब 1 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान के आसपास स्थित इलाके में नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। कार्रवाई के दौरान 17 बुलडोजरों की मदद से अवैध रूप से बने बारात घर, दुकानों और एक डायग्नोस्टिक सेंटर को हटाया…
रांची। रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में बंद कैदियों का डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय जेल प्रशासन और राज्य सरकार के जवाब से असंतुष्ट नजर आया। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे को अधूरा करार देते हुए कहा कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों ( वार्डन या सहायक जेलर) को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है। अदालत ने सवाल उठाया कि जेल सुरक्षा में इतनी गंभीर चूक के लिए…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के मामले में आदिवासी नेत्री निशा भगत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार को 12 महिलाएं रांची के अरगोड़ा थाना पहुंचीं और निशा भगत के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं का आरोप है कि निशा भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जिससे न केवल मुख्यमंत्री की छवि को ठेस पहुंची है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी गया है। महिलाओं का कहना है कि ऐसे बयानों से सार्वजनिक जीवन में…
बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुवा से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। खेत से मटर तोड़ने के आरोप में गांव के नाबालिग बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि बच्चों के हाथ-पैर बांधकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और सजा देते हुए पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। इस घटना से आहत एक पीड़ित बच्चे के पिता ने राजपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बच्चों के साथ की गई मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और…
नई दिल्ली। वैश्विक राजनीति में एक नया, बेहद विवादास्पद तथा इतिहास बनाने वाला अध्याय जुड़ गया है। 3 जनवरी 2026 की रात अमेरिका ने दक्षिण अमेरिकी देश वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमला किया और मात्र आधे घंटे के भीतर वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ़्तार कर लिया। इस ऑपरेशन ने दुनिया भर में तीखी, गहन तथा बहुआयामी बहस छेड़ दी है। एक तरफ इसे तानाशाही के खिलाफ न्याय की जीत, दमनकारी शासन के अंत तथा लोकतंत्र बहाली की दिशा में निर्णायक कदम बताया जा रहा है, तो दूसरी तरफ…