Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कोडरमा। कोडरमा थाना के पीछे मत्स्य विभाग के समीप सोमवार काे बैंक से पैसा निकाल कर लौट रहे डीसी हाउस गार्ड मंटू नायक से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दो लाख रुपये से भरा बैग की छिनतई कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मंटू नायक बैंक से पैसे को निकालकर कोडरमा बाजार सहाना रोड होते हुए कोडरमा थाना के पीछे से डीसी आवास जा रहा था। जहां बैंक से पीछा करते हुए आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार ने घटना को अंजाम दिया। वहीं इस घटना के बाद कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी…

Read More

रांची। रांची रिम्स में रविवार रात डॉक्टर आकाश भेंगरा की हॉस्टल नंबर 4 की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जबकि डॉक्टर के साथ एक युवती भी छत से गिरी है, जिसका इलाज चल रहा है। रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात फर्श पर किसी के गिरने की जोरदार आवाज हुई। जब हॉस्टल से निकलकर सभी डॉक्टर बाहर आए तो उन्होंने देखा कि डॉक्टर आकाश और आकाश की दोस्त पल्लवी नाम की एक युवती जमीन पर गिरे पड़े है। मौके पर मौजूद गार्ड्स और डॉक्टरों ने मिलकर तुरंत डॉक्टर और उनकी दोस्त को ट्रामा सेंटर…

Read More

खूंटी। भाजपा ने खूंटी और तोरपा से अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतार दिया है, पर इंडी गठबंधन की ओर से न तो उम्मीदवार की घोषणा हुई है और न ही इस बात का खुलासा हो सका है कि इन दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी या ये दोनों सीटें झामुमो के खाते में जायेगी। इसको लेकर हाईलेवल सस्पेंस बरकरार है। दोनों विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ एक ही चर्चा थी कि खूंटी में भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा और तोरपा में कोचे मुंडा के खिलाफ विपक्ष का उम्मीदवार कौन हो सकता है। चुनाव के इस मौसम में हर…

Read More

दुमका। दुमका जिले में बासुकीनाथ धाम के पास अचानक से भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे दुकानदारों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। बासुकीनाथ धाम की पहचान तीर्थ नगरी के रूप में है। मंदिर और आस पास के इलाके में हजारों दुकानें संचालित होती है। 19 अक्टूबर की देर रात लगभग दर्जनों दुकानों में आग लग लगी, जिससे दर्जनों दुकान जल कर खाक हो गई। आग लगने का पता नही चल पाया है। वहीं दमकल को टीम दुमका से बासुकिनाथ पहुंचकर बड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया।…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार की शाम एक यात्री बस शिवम् में अचानक आग लग गई। टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी उसके नजदीक नहीं जा पा रहा था। धीरे-धीरे कर पूरी बस धूं-धूं कर जल गई। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। लेकिन पूरी बस जलकर राख हो गई।…

Read More

गढ़वा। गढ़वा में उत्तर प्रदेश नम्बर की ट्रक में लोड शराब पुलिस को देख भागने के क्रम में पलट गया। ट्रक पर करीब 40 लाख का 700 पेटी शराब लोड था। इसमें से 250 पेटी नष्ट हो गया। रविवार को घटना की जानकारी देते हुए गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे ने बताया कि सुबह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश की तरफ से अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप आने वाली है। प्राप्त सूचना पर गढ़वा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल लातदाग…

Read More

रांची। राजद सांसद मनोज झा ने इंडी गठबंधन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि राजद कम से कम 12 सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। इनती सीटें हमें मिलनी चाहिये। इंडी गठबंधन यदि इस पर राजी नहीं होता है तो राजद झारखंड के विधानसभा चुनाव में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। मनाेज झा प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाेल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ सबसे बड़े प्रतीक में से राजद है, जिस पार्टी का राज्य की 22 विधानसभा सीटों पर पकड़ है, उसे तीन-चार सीटों पर लड़ने को कहना उसका…

Read More

रांची। झारखंड पार्टी ने रविवार को पांच उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। तमाड़ से पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा के पुत्र राजकुमार मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राजकुमार मुंडा के भाई विकास मुंडा के झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। चार दिन पहले भी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें मनोहरपुर से महेंद्र जमुदा, सिमडेगा से आयरिन एकका, चाईबासा से कोलंबस हांसदा, कांके से अनिल कुमार पासवान और कोलेबिरा से संदेश एक्का का उम्मीदवार बनाया गया है। अब तक पार्टी ने 10 उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। झारखंड पार्टी ने…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी में रहने वाले रोहित सिंह उर्फ छोटू की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित बाबू बंगाली को गिरफ्तार कर लिया है। बाबू बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी का निवासी है और उसे बागबेड़ा के बडौदा घाट से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने चार अन्य आरोपितों राजू हिस्सा, नीतीश राय, मनीष अग्रवाल और रौशन गुप्ता को भी हथियारों के साथ पकड़ा है, जो सभी आदित्यपुर के निवासी हैं। एसएसपी किशोर कौशल ने रविवार को बताया कि 13-14 अक्टूबर की रात रोहित की गोली…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची में आधी आबादी पर विशेष फाेकस किया है। 66 प्रत्याशियों की सूची में भाजपा ने 12 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा कुल 68 सीटों पर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है। इसमें अभी 66 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। सूची में कोडरमा से नीरा यादव, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, जमुआ से मंजू देवी, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, पोटका से मीरा मुंडा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा जमशेदपुर पूर्वी से पुर्णिमा दास साहू, चाईबासा से गीता बलमुचू, जगन्नाथपुर से…

Read More