Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव का ऐलान होगा। चुनाव आयोग करीब 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। माना जा रहा है कि दिल्ली में आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। 70 विधान सभा सीट के लिए चुनाव एक चरण में ही कराए जा सकते हैै़ैं। तारीख के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई । इस लिस्ट के हिसाब से देश की राजधानी में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं। तारीखों के…

Read More

कोलकाता, एजेंसी। चीन के बाद भारत में जिस एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) से संक्रमण को लेकर डर का माहौल बन रहा है, उसका एक मामला दो महीने पहले ही पश्चिम बंगाल से सामने आ चुका है। खास बात ये है कि इस बीमारी से संक्रमित एक छह महीने के बच्चे को सफलतापूर्वक स्वस्थ भी कर लिया गया। यह मामला कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल का है। डॉक्टरों की मेहनत और सही इलाज ने यह साबित कर दिया कि इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि समय पर इलाज से इसे हराया जा सकता है। पियरलेस अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत नगरपालिका कार्यालय रामानुजगंज का फीता काट कर शुभारंभ किया। मंत्री नेताम ने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामानुजगंज नगर पंचायत के रूप में जाना जाता था। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के परिणाम स्वरूप लंबे अरसे बाद इसे नगरपालिका क्षेत्र बनाया गया। उन्होंने रामानुजगंज को नगरपालिका बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  नेताम ने कहा कि नगरपालिका बनने से स्थानीय जनता को प्रशासनिक सुविधाएं और सेवाएं बेहतर तरीके से प्राप्त होंगी, जिससे विकास में गति मिलेगी। साथ ही रामानुजगंज नगरपालिका क्षेत्र बनने…

Read More

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गर्दा गांव में रविवार देर रात अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में झारखंड के कुख्यात पांडेय गिरोह के दो अपराधियों पतरातू निवासी दीपक साहू और भारत पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में घर के भीतर साथ में सोए दो अन्य लोगों अंशु सिंह और महावीर सिंह को भी गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अंशु गर्दा गांव का ही निवासी है जबकि महावीर हरिहरगंज के पोला गांव का रहने वाला है। महावीर का गर्दा गांव में मामा का घर है।…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में बीते शनिवार की शाम नील गाय हत्या का मामला सामने आया था। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने आज छह आरोपियों को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की तहत कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार की शाम रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के इंद्रपुर बीट के कंपार्टमेंट पी 3476 में नील गाय हत्या का मामला सामने आया था। वन विभाग ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी प्रसाद (45 वर्ष), विश्वनाथ रवि (60 वर्ष), गिरिवर रवि (22 वर्ष), पन्ना लाल रवि (28वर्ष), कन्हाई प्रसाद…

Read More

बलरामपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर मुख्यालय में तहसील कार्यालय के समीप 48.03 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित अनुविभागीय कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने रेड रिबन काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया और भवन का निरीक्षण कर सराहना की। इस अवसर पर नेताम ने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को सरल और प्रभावी बनाने में मदद करेगा। उन्होंने इसे जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री नेताम ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर दिया और कहा कि सरकार आम जनता को बेहतर सुविधाएं…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रव‍िवार को बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डौरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 781.59 लाख रु के 31 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर विनय पैकरा, उपाध्यक्ष भानुप्रकाश दीक्षित, सरपंच बसमतिया तिर्की, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्वअमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ बलरामपुर रणवीर साय, तहसीलदार डौरा रॉकी एक्का सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। भूमिपूजन में 74.10 लाख के 3 महतारी सदन, 11.69 लाख का 1 आंगनबाड़ी केंद्र, 24लाख के 3 छात्रावास अधीक्षक आवास…

Read More

हजारीबाग। झील परिसर स्थित प्रेस क्लब हजारीबाग कार्यकारिणी की बैठक पांच जनवरी को हुई। नववर्ष 2025 की इस पहली बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने की। सभी सदस्यों ने पिछली बैठक के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। फिर बैठक में सदस्यता अभियान चलाने, संगठन के विकास व विस्तार, पत्रकारों का कल्याण, गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने विभिन्न एजेंडों पर अपने-अपने विचार रखे। सदस्यों के विचारोपरांत अध्यक्ष और सचिव ने सांगठनिक विकास पर अपनी बात रखी और पत्रकारों के हित के लिए प्रेस क्लब हजारीबाग की भूमिका पर…

Read More

रांची। गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड सहित 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में दिवंगत रतन टाटा को श्रद्धांजलि के साथ झारखंड की धनी संस्कृति, यहां के पारंपरिक नृत्य, शिक्षा में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को झांकी में प्रदर्शित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था। विभिन्न चरणों की चयन…

Read More

रांची। शहर के पंडरा ओपी के ओटीसी मैदान में 13 लाख रुपये लूट और फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के दो लाख 63 हजार रुपये नकदी, एक पिस्टल लोडेड, एक देशी कट्टा, 12 गोली, एक स्कार्पियो और दो बाइक बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में राजेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा, संतोष कुमार सिंह, कारू सिंह, प्रकाश साव, नीलम देवी, साधना सिंह और पूनम सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आईटीसी आटा…

Read More