Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»कृषि मंत्री नेताम ने डौरा में किया 781.59 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
    Chhattisgarh

    कृषि मंत्री नेताम ने डौरा में किया 781.59 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    Balrampur: इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आमजनों को संबोधित करते हुए नए साल एवं आगामी मकर संक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन भी किया।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रव‍िवार को बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डौरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 781.59 लाख रु के 31 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर विनय पैकरा, उपाध्यक्ष भानुप्रकाश दीक्षित, सरपंच बसमतिया तिर्की, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्वअमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ बलरामपुर रणवीर साय, तहसीलदार डौरा रॉकी एक्का सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

    भूमिपूजन में 74.10 लाख के 3 महतारी सदन, 11.69 लाख का 1 आंगनबाड़ी केंद्र, 24लाख के 3 छात्रावास अधीक्षक आवास गृह, 60 लाख के 5 अतिरिक्त कक्ष एवं 611.80 लाख के 19 हाट बाजार निर्माण कार्य शामिल है। बलरामपुर प्रवास के दौरान डौरा कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा कृषि मंत्री नेताम का स्थानीय लोकगीत, ढोल नगाड़े की थाप पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आमजनों को संबोधित करते हुए नए साल एवं आगामी मकर संक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन भी किया

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने कहा कि आज लंबे समय बाद बलरामपुर रामानुजगंज जिले में यह पहला कार्यक्रम है। आज लगभग 8 करोड़ की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन में बेहतर नीतियों से हमारी सरकार के द्वारा जन जन तक लाभ पहुंचाया जा रहा है और गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के बेहतर नीतियों के द्वारा किसानो से 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है साथ ही अंतर की राशि भी शीघ्र ही प्रदान की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों को पक्का आवास का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महतारी वंदन योजना अंतर्गत हर महीने महिलाओं के खाते में एक हजार की राशि दी जा रही है। पीएमजनमन अंतर्गत सुदूर क्षेत्रों में भी विकास कार्य किए जा रहे है। उन्होंने उपस्थित जनों से कहा कि सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है इसका लाभ लेने के लिए आप लोगो का जागरूक होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वय से क्षेत्र का बेहतर विकास संभव है।

    पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास हो रहा है। लगातार जनता, किसान, महतारियों के हित में काम हो रहे है। उन्होंने इसके लिए आभार व्यक्त किया।

    महराजगंज, रनहत और डौरा में बनने वाले महतारी सदन का किया गया भूमि पूजन

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने कई पहल किए जा रहे है। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2024-25 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 5 महतारी सदन की स्वीकृति मिली है। जिसमें से बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम महराजगंज, रनहत और डौरा में बनने वाले महतारी सदन का भूमिपूजन किया गया है। इसमें प्रत्येक महतारी सदन निर्माण की लागत 24 लाख 70 हजार रुपये है। महतारी सदन से ग्रामीण अंचल की महिला समूह की स्थिति मजबूत होगी साथ ही रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे।

    ये भी पढ़िए………….

    संगठन को मजबूत बनाने में सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका : उमेश प्रताप

    Post Views: 523
    Ramvichar Netam in Balrampur
    Previous Articleसंगठन को मजबूत बनाने में सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका : उमेश प्रताप
    Next Article बलरामपुर में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने किया एसडीएम कार्यालय का लोकार्पण
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.