- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
सुकमा। शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री, कोंटा के कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गुरुवार काे सुकमा बंद का ऐलान किया है।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आकाओं के इशारे पर ईडी बदले की भावना से काम कर रही है। सुकमा बंद की सूचना सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी ने अनुविभागीय अधिकारी को दे दी है। कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस में आक्रोश है।कांग्रेस नेताओं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने सामूहिक बयान में कहा है कि भाजपा ईडी…
मुंबई (Saif Ali Khan Attacked)। बॉलीवुड से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। बॉलीवुड फिल्म एक्टर सैफ अली खंड पर चाकू से हमला हुआ है। बुधवार की रात घर में घुसकर चोर ने सैफ अली खान पर रात 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया। उनके शारीर पर 6 बार वार किया गया है। एक्टर को फिलहार मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला किसने और क्यों किया इसका पता मुंबई पुलिस लगा रही है। सैफ अली खान पर हुए हमले पर मुंबई पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में घुसा।…
दुमका, एजेंसी। जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में बीते रात आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर एक व्यक्ति और एक महिला को ग्रामीणों ने करीब 20 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बुधवार की सुबह जब सरैयाहाट पुलिस बंधकों को छुड़ाने गई, तो ग्रामीणों ने पुलिस के साथ भी मारपीट की। जानकारी के अनुसार पांचूबाद गांव के विश्वनाथ सोरेन का जमुनिया गांव की एक शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गुरुवार की रात जैसे ही विश्वनाथ महिला से मिलने उसके घर गया, तो ग्रामीणों ने उसे और महिला को बंधक…
रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से गायब दोनों लड़कियों को पुलिस ने कर्नाटक से बरामद कर लिया है। एक वरीय अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं और उन्हें पुलिस की टीम रांची लेकर लौट रही है। हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों लड़कियां 11 जनवरी की शाम से गायब थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अज्ञात ऑटो चालकों पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ने एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से जल्द…
महाकुम्भनगर। विश्व के सबसे बड़े समागम महाकुंभ का श्रीगणेश सोमवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर पहले स्नान के साथ हो गया। संगम की रेती पर लाखों श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए बढ़े चले जा रहे हैं। करीब तीन बजे भोर से ही पतित पाविनी गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम पर डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सुबह साढ़े 9 बजे तक 60 लाख और 11 बजे तक 80 लाख को पार गयी थी। शाम तीन बजे तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके थे। राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के…
हजारीबाग। हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर एसडीओ के ससुराल वालों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। धरने में करीब सैकड़ों महिला पुरूष शामिल थे। उल्लेखनीय हो कि गत 26 दिसंबर को अपनी पत्नी अनिता कुमारी को जलाकर मारने का आरोप है। और इस मामले में मामला भी दर्ज किया गया है। फिर भी प्रशासन के जरिये उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को धरना के माध्यम से प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। एसडीओ के…
रांची। झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति मिली है। प्रोन्नति पाने वाले आईपीएस अधिकारियों में ऋषभ कुमार झा, अंजनी अंजन, सौरभ, अमित रेणु, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार और पूज्य प्रकाश शामिल हैं। इस प्रोन्नति से इन आईपीएस अधिकारियों का वर्तमान प्रतिस्थापन प्रभावित नहीं होगा। साथ ही इस शर्त के साथ प्रोन्नति दी गयी है कि वे अगले प्रशिक्षण स्लॉट में एमसीटीपी फेज-3 का प्रशिक्षण पूरा करेंगे। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। ये भी पढ़िए……. https://offbeatnews.in/mahakumbh-of-religion-and-spirituality-started-with-paush-purnima-bath/
महाकुम्भ नगर। पौष मूर्णिमा पर रात से ही छाए घने कोहरे के बावजूद संगम और महाकुम्भ मेले का समूचा क्षेत्र स्नानार्थियों से भर गया। हर हर गंगे, के घोष के साथ स्नान करने को लोगों का उत्साह हिलोरें मारने लगा ब्रह्म मुहूर्त में स्नानार्थियों ने गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम के जल में स्नान शुरू कर दिया।पौष पूर्णिमा पर स्नान के साथ महाकुंभ का शुभारम्भ हो गया। लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान कर रहे हैं। पूरे दिन भर संगम तट के अलग अलग घाटों पर स्नान चलेगा। पौष पूर्णिमा पर्व पर 1 करोड़ से…
रांची। पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट और अवैध भण्डारण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की टीम ने 4200 लीटर पेट्रोल, 250 लीटर डीजल एवं लगभग 13 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को गुप्त सूचना मिली थी कि बालालौंग के पास पेट्रोलियम पदार्थों की वाहनों से चोरी कर मिलावट और अवैध भण्डारण किया जा रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर दलबल के साथ जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप…
पलामू। पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीखास गांव में एक रिटायर्ड फौजी नशे में वर्दी पहनकर सीओ और थाना प्रभारी से भिड़ गया। पूछताछ के बाद उसे थाना लाया गया और फिर मेडिकल जांच कराई गई। रिटायर्ड आर्मी जवान की पहचान बिहार के जहानाबाद जिले के मकदुमपुर निवासी विशाल सिंह के रूप में हुई है। उसने छतरपुर के डाली के रहने वाले रिटायर्ड आर्मी के जवान शंभू सिंह की वर्दी पहन रखी थी। जानकारी के अनुसार शनिवार को पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीखास गांव में अंचलाधिकारी अमित कुमार झा और थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव नेशनल हाईवे की जमीन…