Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Maha Kumbh 2025»महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, संगम की रेती पर उमड़ा आस्था का सैलाब
    Maha Kumbh 2025

    महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, संगम की रेती पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    Mahakumbh Nagar: राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के मुताबिक अपराह्न 3 बजे तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके थे। श्रद्धालुओं की यह संख्या सुबह साढ़े 9 बजे तक 60 लाख को पार कर गयी थी।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    महाकुम्भनगर। विश्व के सबसे बड़े समागम महाकुंभ का श्रीगणेश सोमवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर पहले स्नान के साथ हो गया। संगम की रेती पर लाखों श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए बढ़े चले जा रहे हैं। करीब तीन बजे भोर से ही पतित पाविनी गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम पर डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सुबह साढ़े 9 बजे तक 60 लाख और 11 बजे तक 80 लाख को पार गयी थी। शाम तीन बजे तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके थे।

    राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के मुताबिक अपराह्न 3 बजे तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके थे। श्रद्धालुओं की यह संख्या सुबह साढ़े 9 बजे तक 60 लाख को पार कर गयी थी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से तीन हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेला क्षेत्र में एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाए गए हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मानवता के इस अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर का साक्षी बनने, अपने जन्मों के पुण्यों को साकार करने और मानव सभ्यता के इस सबसे बड़े विलक्षण क्षण का साक्षी पहले ही दिन बनने की होड़ तीर्थराज प्रयाग के संगम नोज समेत सभी स्थायी एवं अस्थायी घाटों पर दिखी। अपनी पूजा व अर्चन विधि से भक्ति में रमने के साथ ही एकता के संगम में सराबोर होते दिखे। पौष पूर्णिमा के अवसर पर महाकुम्भ के प्रारंभ होने और पहले स्नान के अवसर पर पूरी दुनिया से महाकुम्भनगर स्थित मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली। ये श्रद्धालु उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तैयारियों से बेहद संतुष्ट दिखे और महाकुम्भ पर्व को लेकर की गई सुव्यवस्थित व्यवस्था को देखकर मुक्त कंठ से डबल इंजन की सरकार की तारीफ करते दिखे।

    राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक श्रद्धालुओं का अपार उत्साह-उमंग दर्शाता है कि आगे आने वाले 45 दिनों में महाकुम्भ में उत्तर प्रदेश सरकार के अनुमान से भी ज्यादा भक्तों की भीड़ उमड़ सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेला क्षेत्र में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। डीआईजी और एसएसपी खुद चक्रमण कर रहे हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    पौष पूर्णिमा के अवसर पर कल्पवासी संगम में स्नान कर कल्पवास के कठिन नियमों का महाकुम्भ अवधि के दौरान पालन करते हुए पुण्य प्राप्ति, सद्गति, मोक्ष प्राप्ति और सकल विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं। महाकुम्भ के प्रारंभ होने के साथ ही सोमवार होने के कारण महादेव की उपासना के विशेष संयोग ने इस क्षण को और भी दुर्लभ बना दिया। महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सभी घाटों पर श्रद्धालु महादेव की उपासना में पवित्र जलधारा में डुबकी लगाकर संकल्प लेते दिखे। हर-हर महादेव, जय श्रीराम और जय बजरंग बली जैसे नारों से रह-रहकर संगम नोज समेत सभी घाट दिनभर गुंजायमान होते रहे।

    विदेशी श्रद्धालु भी हुए महाकुम्भ के मुरीद

    संगम तट पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं का तांता देखने को मिला। साउथ कोरिया से आए यू-ट्यूबर दल महाकुम्भ के विभिन्न शॉट्स को अपने कैमरे में कैप्चर करते दिखे तो जापान से आए पर्यटक महाकुम्भ में अपार जनसैलाब को देखकर स्थानीय गाइडों से जानकारी लेते दिखे। रूस-अमेरिका समेत विभिन्न देशों से आए सनातनी श्रद्धालुओं ने सोमवार को आस्था और एकता के इस महापर्व का साक्षात्कार करने के साथ ही पुण्य की डुबकी लगाई। स्पेन से आई क्रिस्टीना भी इन्हीं में से एक थीं जिन्होंने महाकुम्भ की भव्यता को देखकर मुक्त कंठ से इस अद्भुत क्षण की प्रशंसा की।

    ये भी पढ़िए……….

    एसडीओ अशोक कुमार के गिरफ्तारी को लेकर धरना

    Post Views: 538
    Mahakumbh 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleएसडीओ अशोक कुमार के गिरफ्तारी को लेकर धरना
    Next Article तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का सीएम ने किया शुभारंभ, मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    महाकुम्भ में लगे स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार का बोनस, मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं

    February 27, 2025

    महाकुम्भ में थमने का नाम नहीं ले रहा जनसैलाब, अब तक 58.03 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके आस्था की डुबकी

    February 21, 2025

    महाकुम्भ : सुबह से अब तक 35.96 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

    February 18, 2025

    महाकुम्भ का आखिरी स्नान 26 फरवरी महाशिवरात्रि को, जानिए शुभ मुर्हूत और स्नान का महत्व

    February 16, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026

    इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल

    July 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.