- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक तीन में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ किया, वहीं पास ही एक बंद मकान से जेवरात व नकदी चोरी कर ली। लगातार हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक तीन स्थित दुकेश्वर महादेव मंदिर के समीप संचालित प्रदीप गुप्ता के किराना दुकान में देर रात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर चोरी की। चोर दुकान से कुछ…
बलरामपुर। झारखंड के लातेहार जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने बलरामपुर जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में हुई इस भीषण दुर्घटना में अब मृतकों की संख्या छह हो गई है। हादसे में चार महिलाओं और दो पुरुषों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन के अनुसार, छठवां मृतक पुरुष है और वह भी बलरामपुर जिले का ही निवासी है, हालांकि फिलहाल उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस हादसे में 60 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें, झारखंड के…
रांची। राजधानी रांची में बच्चा चोर गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी हुए 12 बच्चों को बरामद किया है। साथ ही गिरोह के 13 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही करीब 24 चोरों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रांची एसएसपी राकेश रंजन ने रविवार को धुर्वा थाना में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। बरामद बच्चों को बोकारो, धनबाद, चाईबासा और रांची से चोरी किया गया था। रांची पुलिस बरामद बच्चों के परिजनों की तलाश करेगी। सभी बच्चो को फिलहाल धुर्वा थाना लाया गया है।…
रांची। झारखंड में शीतलहर का असर कम होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। राजधानी रांची में शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को यह बढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री से बढ़कर 28 डिग्री, चाईबासा में 27.8 से बढ़कर 30.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 27.4 से बढ़कर 28.8 डिग्री और बोकारो में 24.5 डिग्री से बढ़कर 25.1 डिग्री सेल्सियस…
सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में की गई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को देशी पिस्टल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है, जिससे उसके आपराधिक संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी 2026 को आदित्यपुर बस्ती निवासी दीपक मिश्रा द्वारा थाने में दी गई शिकायत के आधार पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 19/26 दर्ज किया…
बलरामपुर। जिले के लिए बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जिले की ज्ञान गंगा हाई स्कूल, बलरामपुर की एक बस झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 5 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ज्ञान गंगा हाई स्कूल बलरामपुर की यह बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से पर्यटकों को लेकर झारखंड के प्रसिद्ध लोध फॉल की ओर जा…
प्रयागराज। माघ मेले में मौनी अमावस्या के पावन स्नान के दिन व्यवस्था और श्रद्धा के टकराव ने अप्रत्याशित रूप ले लिया। संगम स्नान के लिए पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी को पुलिस ने भीड़ प्रबंधन का हवाला देते हुए आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रशासन ने उनसे पैदल मार्ग अपनाने का आग्रह किया, लेकिन शिष्यों ने इस निर्णय का विरोध करते हुए पालकी आगे बढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान हालात बिगड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस और शिष्यों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो जल्द ही धक्का-मुक्की में बदल गई। इस अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने कई…
नई दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र में कोई भी राजनीतिक हार अंतिम नहीं होती। यहाँ जनता किसी दल को स्थायी रूप से अस्वीकार नहीं करती, बल्कि समय-समय पर उसे आत्ममूल्यांकन का अवसर देती है। इतिहास साक्षी है कि जो दल इस अवसर को ईमानदारी से स्वीकार करता है, वही पुनः सत्ता के शिखर तक पहुँचता है। कांग्रेस की 1980 की वापसी, तृणमूल कांग्रेस द्वारा वाम किले का पतन और दिल्ली में आम आदमी पार्टी का उदय, सभी उदाहरण यही दर्शाते हैं कि पराजय अपने भीतर पुनरुत्थान की संभावना समेटे होती है। चुनावी हार केवल सीटों की कमी नहीं होती। यह आत्मविश्वास को…
रांची। खूंटी के पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को आदिवासी संगठनों की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद का असर राजधानी रांची में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला। शहर के अल्बर्ट एक्का चौक, करमटोली चौक, पिठौरिया सहित कई प्रमुख इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलु मुंडा के नेतृत्व में विभिन्न आदिवासी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के आरोपितों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उनका आरोप था कि यह हत्या आदिवासी समाज के खिलाफ सुनियोजित साजिश का…
बलरामपुर। जिले में एक जघन्य हत्या ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। मवेशी चराने जंगल गए 65 वर्षीय बुजुर्ग की नृशंस हत्या कर दी गई। उनका गर्दन कटा शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र की है, जहां हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र, जमीन विवाद या पुरानी रंजिश जैसे कई खौफनाक एंगल सामने आ रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार, रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिकापुर निवासी देवशरण यादव (65 वर्ष) गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपनी भैंसों को चराने के लिए जंगल की ओर निकले थे।…