- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। राज्य भर में चल रही उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड में फिर से बढोत्तरी हो गई है। यही वजह है कि एक ही दिन में तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जहां रांची में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री था वह शुक्रवार को बढ़कर 30 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री के मुकाबले शुक्रवार को 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के उत्तरी हिस्से में हुई बर्फबारी की वजह से आनेवाली ठंडी हवाएं रूक गईं थी, लेकिन अब ये हवाएं देश के मध्य…
पलामू। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव के पास शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान मजहर हुसैन के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल असमीना बीवी, रानी खातून, सुहानी परवीन, गफ्फार हुसैन समेत अन्य घायलों का इलाज मनिका अस्पताल में किया गया। सभी घायल मनिका थाना क्षेत्र के रेवत गांव के रहने वाले हैं…
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर चौकी में पुलिस की कस्टडी से हत्या का आरोपी फरार हो गया है। आरोपी आज शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे वाड्रफनगर चौकी से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। आपको बता दें, आरोपी को ग्राम कोटराही में सो रहे एक युवक के सिर पर कई बार हमला कर मौत के घाट उतारने के आरोप में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले की पुष्टि जिले के एसपी वैभव बेंकर ने की है। घर में घुसकर डंडे से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट मिली जानकारी के…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा के अरनपुर पंचायत से सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। गुरुवार की देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे के घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन ने पुष्टि की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन ने बताया कि देर रात भारी संख्या में नक्सली अरनपुर पंचायत से सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे के घर पहुंच गए। कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा। फिर अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उसकी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार की देर रात काे लेजेंड 90 क्रिकेट लीग का आगाज हो चुका है। मैच से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने डांस व म्यूजिकल ग्रुप के साथ शानदार रंगारंग प्रस्तुति दी। स्टेडियम काे दूधिया रोशनी से जगमगाते देख दर्शक काफी उत्साहित दिखे। उद्घाटन मैच में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम ने दिल्ली रॉयल्स टीम को 5 विकेट से हराया। उद्घाटन मैच में सिने तारिका उर्वशी रौतेला शामिल हुई और शानदार परफॉर्मेंस दी जिसे देख दर्शक काफी उत्साहित दिखे। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने…
नई दिल्ली, एजेंसी। आजादी के अमृत महोत्सव की धूम के बीच भारतीय रेलवे ने लंबी छलांग लगाने के लिए कमर कस ली है। लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ने के लिए तैयार है। यह भारतीय रेलवे के सबसे तेजी से बढ़ते बेड़े का अत्याधुनिक संस्करण है। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। हाई स्पीड का सपना हकीकत में बदला पीआईबी की विज्ञप्ति में बताया गया है कि विश्वस्तरीय, हाईस्पीड स्लीपर ट्रेन का सपना अब हकीकत बन चुका है। पहली 16 डिब्बों वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने 15…
अंबिकापुर, एजेंसी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इस घोटाले में कई बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता उजागर होने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। बैंक के प्राधिकृत अधिकारी विलास भोसकर ने संलिप्त कर्मचारियों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा 9 जनवरी 2025 से 30 जनवरी 2025 तक बैंक का सांविधिक निरीक्षण किया गया। 29 जनवरी को कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी (बोर्ड) की बैठक में बैंक की वित्तीय स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई। नाबार्ड अधिकारियों ने…
रांची। रांची विश्वविद्यालय का पहला स्पोर्ट्स और सांस्कृातिक दीक्षांत समारोह गुरुवार को आर्यभट्ट सभागार में धूमधम से संपन्न हुआ। दीक्षांत समारोह में 11 अभ्यर्थियों को गोल्ड, 82 को रजत तथा 63 कांस्य पदक समेत कुल 120 खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, वुशू जैसे खेल तथा गीत, संगीत, योग और कला जैसे विषयों में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीाय स्तर पर सफल छात्रों और खिलाडि़यों को मंच पर कुलाधिपति संताेष गंगवार और कुलपति अजित कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया। इस दाैरान 156 छात्रों और खिलाडि़यों को पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वूडबॉल, रीले दौड्, फुटबॉल,…
रांची। रांची नगड़ी थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मनोहर टोपनो और सुनील कच्छप शामिल हैं। इनके पास से एके-47 राइफल, छह गोली, वैगनआर कार बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकार वार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गत चार फरवरी को थाना नगडी अंतर्गत ग्राम कत्तरपा में सरस्वती पूजा के मूति विसर्जन एवं जुलूस के दौरान कतरपा के ही देवी मंडप से करीब 50 मीटर की दूरी पर की दूरी पर बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या…
नक्सलियों के इशारे के बगैर जहां पत्ता भी नहीं हिलता था वहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रतिस्पर्धा
बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित इलाकाें में नक्सलियों के दहशत-कब्जे से बाहर आने का सार्थक परिणाम इस वर्ष 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देखने को मिल रहा है। नक्सल प्रभाावित नेशनल पार्क के सेड्रा इलाके में नक्सलियों के इशारे के बगैर पत्ता भी नहीं हिलता था, लेकिन अब माहौल बदलता हुआ नजर आ रहा हैं। मौजूदा समय में हालत बदल गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के इस महापर्व में कई वर्षो बाद इस इलाके के प्रत्याशी खुलकर सामने आ रहे हैं। एक समय ऐसा भी था कि जब इन इलाक़ों से पंच-सरपंच और जनपद सदस्य के प्रत्याशी निर्विरोध होते…