Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव मतदान के बीच मंगलवार को राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े साठ लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने नागपुर के दो अंतर्राज्यीय बदमाशों और एक महिला समेत कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आज इस मामले का खुलासा करते हुए रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 59.50 लाख रुपये नगद, सोने के आभूषण और घटना में इस्तेमाल की गई दो कार जब्त किया है। उन्होंने बताया कि डकैती के वारदात की मास्टरमाइंड नेहा त्रिपाठी रिश्ते में पीड़ित की बहन लगती है। आईजी अमरेश…

Read More

रांची। रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को माैसम के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। तापमान में पिछले तीन चार दिनों से बढोत्तरी हो रही थी। लेकिन गुरुवार को उत्तर, उत्त‍री -पश्चिमी हवा के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर उत्तरी- पश्चिमी हवाओं के कारण आनेवाले दो तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद तापमान में फिर से बढोत्तरी होगी। वहीं गुरुवार को रांची में…

Read More

पलामू। पुलिस ने 24 वर्ष की तलाकशुदा महिला से शारीरिक संबंध बनाकर उसकी 12 लाख की संपत्ति ठग लेने के मामले में कांदू मोहल्ला के धीरज चंद्रवंशी (28) को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। महिला दिल्ली में रहकर काम करती है और उसका मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में भी घर है। महिला का आरोप है कि धीरज के घर आना जाना होता था। नजदीकियां बढ़ने के कारण एक दिन धीरज उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ यौन संबंध बनाया और उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली। फोटो दिखाकर बदनाम करने एवं बेइज्जत करने की धमकी दी। अश्लील फोटो वायरल…

Read More

रांची। राज्य भर में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से ली जा रही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुक्रवार को स्थगित रहेंगी। राज्य सरकार ने मुस्लिम समुदाय के त्योहार शब ए बारात पर होनेवाले अवकाश के चलते इन परीक्षाओं काे स्थगित किया है। अवकाश काे लेकर उपर्युक्त दोनों परीक्षाओं में लिये जाने वाले पेपर की परीक्षा अगली तिथि चार मार्च को होगी। शुक्रवार को जिन पेपर की परीक्षाएं होनी थी उनमें जनजातीय भाषा खडिया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी और पंच परगनिया की परीक्षा शामिल हैं। उल्लेखानीय है कि ये परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हैं और तीन मार्च तक होनेवाली…

Read More

हजारीबाग। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को भारतीय सेना के शहीद कैप्टन करमजीत सिंह का का पार्थिव शरीर जैसे ही सेना के वाहन से हजारीबाग स्थित आवास पहुंचा तो परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर जुलु पार्क स्थित आवास पर लाया गया। सेना के जवानों ने कंधा देकर पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास पहुंचाया। इस अवसर पर जैसे ही करमजीत का पार्थिव शरीर घर पर आया वैसे ही उनकी मां, बहन और पिता ताबूत को पकड़कर दहाड़ मारकर रोने लगे। इतना देख आसपास के लोग भी करमजीत अमर रहे बोल कर…

Read More

रायपुर, एजेंसी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे। इस दौरान राज्य के मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचकर छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दाैरे के एक दिन पहले बुधवार शाम काे उनके सचिव पी. दयानंद ने प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) का दौरा किया और छत्तीसगढ़ से कुंभ स्नान हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क डॉ.…

Read More

कोडरमा, एजेंसी। जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के मरकच्चो दक्षिणी पंचायत अंतर्गत भगवतीडीह स्थित जमुनिया गढ़ा (पंचखेरो नदी) के समीप से बुधवार को पुलिस ने बालू में दबे एक सिर कटे शव को बरामद किया है। देखने से किसी युवती का शव प्रतीत हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं की जा सकी थी। जानकारी अनुसार बुधवार को कुछ लोग भगवतीडीह के जमुनिया गढ़ा की तरफ मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान उन्होंने बालू मे गड़े एक सिर कटे शव को देखा जिसका हाथ बालू से बाहर निकला हुआ था जिसे जानवरों ने नोच खाया था।…

Read More

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ में माघ पूर्णिमा का स्नान जारी है। बुधवार को गंगा, यमुना और अंतःसलिला सरस्वती के संगम तट पर देश-दुनिया के हर कोने से आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रयागराज की सड़कें चहुंदिश श्रद्धा पथ में तब्दील हो गईं। देश-दुनिया भर से संतों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों का सागर उमड़ा तो लगभग 6 किमी लंबे संगम तट पर कहीं तिल रखने भर की जगह नहीं बची। हर हर महादेव, जय गंगा मैया के गगनभेदी जयघोष के बीच कोई हाथों में ध्वज लिए संगम की ओर दौड़ता रहा तो कोई दंड-कमंडल, मनका लिए हुए लपकते पांवों से बढ़ता रहा। श्रद्धालुओं पर…

Read More

महाकुम्भ नगर। जूना अखाड़े के संतों ने महाकुम्भ में माघ पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर्व पर मिसाल कायम की। अमृत स्नान के लिए उमड़े विश्व भर के भक्तों की करोड़ों की भीड देखते हुए उन्होंने प्रातः की बजाय दोपहर में स्नान किया। माघ पूर्णिमा पर बुधवार को भक्तों का जन सैलाब उमड़ा। सायंकाल तक दो करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। संगम व उसके आसपास के क्षेत्रों में तो पैर तक रखने की जगह नहीं थी। इसी के चलते जूना अखाड़े के संतों ने प्रात: स्नान नहीं किया और विश्व भर से आए भक्तों की सुविधा के लिए उन्होंने दोपहर को…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा बुरी तरह से जख्मी है। घटना टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को की मंगलवार देर रात की है। जख्मी बेटे का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इनकी स्कूटी को जेम्को चौक पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाप-बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तीनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान परसुडीह थाना…

Read More