Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क

    July 31, 2026

    इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम

    July 31, 2026

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»रायपुर में हुई दिनदहाड़े साठ लाख रुपये की डकैती के मामले में एक महिला समेत दस आरोपित गिरफ्तार
    Crime

    रायपुर में हुई दिनदहाड़े साठ लाख रुपये की डकैती के मामले में एक महिला समेत दस आरोपित गिरफ्तार

    Raipur: डकैती की घटना के तुरंत बाद रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने विशेष टीमों का गठन किया। इस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपितों की पहचान की, उनके भागने की दिशा का पता लगाया।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव मतदान के बीच मंगलवार को राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े साठ लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने नागपुर के दो अंतर्राज्यीय बदमाशों और एक महिला समेत कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आज इस मामले का खुलासा करते हुए रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 59.50 लाख रुपये नगद, सोने के आभूषण और घटना में इस्तेमाल की गई दो कार जब्त किया है। उन्होंने बताया कि डकैती के वारदात की मास्टरमाइंड नेहा त्रिपाठी रिश्ते में पीड़ित की बहन लगती है।

    आईजी अमरेश मिश्रा ने गुरुवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि राजनांदगांव निवासी डीएसपी की बेटी पीड़‍ित मनोहरण वेलू की बहन नेहा त्रिपाठी ने अपने मित्र बीएसएफ के सेवानिवृत सूबेदार मेजर ए. सोम शेखर के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी। ए. सोम शेखर बीएसएफ से 2011 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर जमीन दलाली का काम करता था और एक एनजीओ से जुड़ा था। वह पीड़‍ित के परिवार से परिचित भी था। उसे घर में रखे पैसे की जानकारी पीड़ित की बहन ने दे रखी थी। उसने अपने साथी देवलाल वर्मा और कमलेश वर्मा के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई। डकैती में अजय ठाकुर, राहुल त्रिपाठी, नेहा त्रिपाठी, शाहिद पठान, पिंटू सारवान और मनुराज मौर्य नामक आरोपितों को भी शामिल किया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    आरोपितों में शामिल चार नकाबपोश पुरुषों और एक नकाबपोश महिला ने अनुपम नगर निवासी पीड़‍ित मनोहरण वेलू के घर में बीते मंगलवार को दिनदहाड़े घुसकर पीड़‍ित और उसकी बहनों को पिस्टल की धमकी देकर कुल 65 लाख 25 हजार रुपये नकद, तीन सोने की चेन (करीब 6 तोला) और तीन मोबाइल फोन लूट लिए थे। जिनकी कुल कीमत लगभग 66 लाख रुपये आंकी गई। पीड़‍ित की रिपोर्ट पर खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 310(2), 331(5), 123, 351(3) बीएनएस, 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    डकैती की घटना के तुरंत बाद रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने विशेष टीमों का गठन किया। इस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपितों की पहचान की, उनके भागने की दिशा का पता लगाया। पुलिस टीम को रायपुर शहर के दो नागरिकों ने आरोपितों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में टीम ने दुर्ग और राजनांदगांव टीम ने देर रात तक कैंप किया। पूरी टीम ने आरोपितों को घेरकर धर दबोचा। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच टीम ने राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, नागपुर, बलौदाबाजार और रायपुर में छापेमारी कर 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

    जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है उनमें 38 वर्षीय दुर्ग निवासी जय ठाकुर, 43 वर्षीय गोरखपुर (उ.प्र.) निवासी राहुल त्रिपाठी, 41वर्षीय गोरखपुर (उ.प्र.) निवासी नेहा त्रिपाठी, रायपुर निवासी 45 वर्षीय देवलाल वर्मा, 56 वर्षीय ए. सोम शेखर एवं 31 वर्षीय कमलेश वर्मा, बलौदाबाजार निवासी 33 वर्षीय पुरुषोत्तम देवांगन, नागपुर, महाराष्ट्र निवासी 36 वर्षीय शाहिद पठान,बेमेतरा निवासी 23 वर्षीय पिंटू सारवान तथा बिलासपुर निवासी 31 वर्षीय मनुराज मौर्य शामिल हैं।

    आरोपितों ने बिना नंबर की रिज्ड कार में सवार होकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस पूरे मामले का खुलासा रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने किया है। साथ ही आईजी ने जांच टीम को 30 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।

    ये भी पढ़िए………..

    माैसम के तापमान में जारी रहेगा उतार चढ़ाव

    Post Views: 674
    Chhattisgarh Crime News Offbeat Crime News Raipur Crime News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleमाैसम के तापमान में जारी रहेगा उतार चढ़ाव
    Next Article जेब काटने वाले की शक्ल से मिलने वाला शख्स हिरासत में
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क

    July 31, 2026

    इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम

    July 31, 2026

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.