Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हाेने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कल सोमवार 17 फरवरी काे मतदान होगा, जो बैलट पेपर से तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा। मतदान 17, 20 और 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। मतगणना 18, 21 और 24 फरवरी को होगी।इस चुनाव में 433 जिला पंचायत सदस्य और 2,973 जनपद पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा, 11,672 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का चुनाव भी किया जाएगा। जबकि मतगणना 18, 21 और 24 फरवरी को होगी। इस चुनाव में 433 जिला पंचायत सदस्य और 2,973 जनपद पंचायत सदस्य पदों…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र के में अमन श्रीवास्तव गिरोह को सपोर्ट करने वाला अशरफ अंसारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह गैंग के लिए मीटिंग अरेंज करता था और ठेकेदारों को बैठाकर रकम तय करता था। रविवार को उसकी गिरफ्तारी की सूचना पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि अशरफ अंसारी बाहर से गैंग को पूरा सपोर्ट देता था। किस तरह से मीटिंग अरेंज करनी है, कहां अरेंज करनी है, ठेकेदारों को गाड़ी से कैसे पहुंचाना है, यह सारी जिम्मेदारी गैंग की तरफ से उसे ही सौंपी गई थी। पतरातू थाना क्षेत्र…

Read More

धनबाद। धनबाद के रांगाटांड़ स्थित श्रमिक चौक पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला और उसकी बेटी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 15 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज सुबह करीब 7 बजे लगभग 40 वर्षीय महिला अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी पूजा टॉकीज की…

Read More

अहमदाबाद। अमेरिका में अवैध रूप से घुसे गुजरात के आठ अप्रवासियाें को लेकर विमान रविवार सुबह करीब 11.30 बजे अहमदाबाद हवाईअड्डे पहुंचा। हवाईअड्डे पर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी लाेगाें को पुलिस बंदोबस्त के साथ काले पर्दे वाले वाहन में बिठाकर उनके घर के लिए रवाना किया गया। डिपाेर्ट सभी लाेगाें में मेहसाणा जिले के छह और गांधीनगर दाे नागरिक बताए जा रहे हैं। अमेरिका में अवैध रूप से घुसे भारतीयों को वहां के प्रशासन ने डिपोर्ट करने का क्रम जारी है। दूसरे चरण में 116 अप्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। इसके तहत 15 फरवरी शनिवार…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को सीधे तौर पर रेलवे की नाकामी करार देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस ने आराेप लगाया कि इस दुखद घटना के पीड़िताें के आंकड़ों को रेलवे प्रशासन छिपा रहा है। कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार काे पत्रकार वार्ता के दाैरान आरोप लगाया कि सरकार हादसे के समय राहत और बचाव कार्यों की बजाय लीपा-पोती में लगी थी। उन्होंने कहा कि हादसे की दुखद घटना को स्वीकार करने की बजाय आंकड़ों को छुपाया जा रहा था। नई…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य में 19 फरवरी तक धूप-छांव से तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं रविवार को सुबह में रांची और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहा, जबकि बाद में आंशिक रूप से बादल छाया रहा। मौसम विभाग ने 20 फरवरी से राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। बारिश होने से तापमान में कमी होने की संभावना है। रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री, जमशेदपुर में 32.2 और 13 डिग्री, डालटेनगंज में 32.9 और 12.0 डिग्री, बोकारो 32.1…

Read More

कोडरमा। जिले के तीन अलग जगहों पर रविवार को हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। पहली घटना में नवलशाही थाना क्षेत्र के गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पुरनाडीह पुल के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन( बीआर 01 जेई 1931 )पुल में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।इसमें तीन युवक घायल हो गये है।  घायलों की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी सौरव चौधरी (28), बिहार के पटना निवासी माही पाण्डेय (28), बिहार के सिवान निवासी निहाल गुप्ता (29) के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार तीनों घायल बिहार के नालंदा से कोडरमा आये थे जो शराब के नशे मे धुत थे।…

Read More

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में मकर संक्रांति से शुरू हुआ महाकुम्भ महाशिवरात्रि पर समाप्त होगा। विश्व के सबसे बड़े मेले महाकुम्भ में अब तक 51 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग कुम्भ देखने और स्नान करने के लिए आ रहे हैं। मान्यता है कि महाकुंभ में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकुम्भ के सारे अमृत स्नान अब समाप्त हो गए हैं। अगर आप भी अभी तक महाकुम्भ नहीं जा पाए हैं तो आपको चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि…

Read More

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण शनिवार रात अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय रेलवे की तरफ से मृतक परिजनों की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सभी प्रमुख हस्तियों ने मरने वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14, 15 और 16 पर भारी भीड़ के कारण…

Read More

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात भगदड़ मचने से 15 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पर स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ मौजूद है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अचानक बढ़ी भीड़ को निकालने के लिए…

Read More