Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भाजपा का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद… क्या होगा असर?

    August 10, 2026

    सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    August 10, 2026

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भाजपा का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद… क्या होगा असर?
    • सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    • विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»अपडेट: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, आर्थिक मदद की घोषणा, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित सभी प्रमुख हस्तियों ने जताया दुख
    National

    अपडेट: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, आर्थिक मदद की घोषणा, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित सभी प्रमुख हस्तियों ने जताया दुख

    New Delhi: मृतक परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ढाई और मामूली रूप से घायलों को 1-1 लाख-अप्रत्याशित रूप से यात्रियों की संख्या बढ़ने और बेकाबू भीड़ के कारण हुआ हादसा, जांच के आदेश
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण शनिवार रात अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय रेलवे की तरफ से मृतक परिजनों की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सभी प्रमुख हस्तियों ने मरने वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

    शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14, 15 और 16 पर भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। दिल्ली पुलिस ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है जिनमें 14 महिलाएं हैं। एलएनजेपी अस्पताल में 15 और लेडी हार्डिंग अस्पताल में 3 लोगों को मृत घोषित किया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मृतकों की पहचान हुई

    बक्सर बिहार निवासी आहा देवी (79), संगम विहार दिल्ली निवासी पिंकी देवी (41), सरिता विहार निवासी शीला देवी (50), बवाना दिल्ली निवासी व्योम (25), बिहार निवासी पूनम (40), बिहार निवासी ललिता देवी (35), मुजफ्फरपुर बिहार निवासी सुरुचि (11), समस्तीपुर बिहार निवासी कृष्णा देवी (40) समस्तीपुर बिहार निवासी विजय साह (15), वैशाली बिहार निवासी नीरज (12), नवादा बिहार निवासी शांति देवी (40), नवादा बिहार निवासी पूजा (8), भिवानी हरियाणा निवासी संगीता मलिक (34), महावीर एन्क्लेव निवासी पूनम (34), नांगलोई दिल्ली निवासी ममता झा (40), सागरपुर दिल्ली निवासी रिया सिंह (7), बिजवासन दिल्ली निवासी बेबी (24) और नांगलोई दिल्ली निवासी मनोज (47) के रूप में हुई है।

    आर्थिक मदद की घोषणाभारतीय रेलवे ने मृतक परिजनों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक परिजन को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख और मामूली रूप से जख्मी लोगों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया शोकराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा- दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव इलाज दिया जा रहा है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से विनाशकारी खबर। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण लोगों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए एक्स पर लिखा- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

    अचानक मची भगदड़

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में बीती देर हुए हादसे योगेश ने मिश्रा ने बताया कि उनकी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 15 में थी। एसी-2 की टिकट ली थी। लेकिन, भीड़ इतनी ज्यादा थी कि किसी भी बोगी में पैर रखने की जगह नहीं थी। सब लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ रहे थे। उन्होंने बताया कि रेल के बाथरूम में भी लोग भरे हुए थे।

    कुछ ही दूरी पर खड़ी बिमला देवी ने बताया क उनके पति हार्ट के मरीज हैं। उन्हें आखिरी बार 10 बजे देखा था, उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि न पुलिस सहयोग कर रही है न ही रेल प्रशासन। उन्होंने कहा कि वह तीन से चार चक्कर अस्पताल से लेकर यहां तक काट चुकी हैं। वह घबराकर कहती हैं कि कोई उनकी मदद करें। राकेश रावत ने बताया कि दिल्ली में रनहौला में रहते है। दो महीना पहले ही उन्होंने टिकट बुक करवाई थी। रात में वह परिवार के चार सदस्यों के साथ स्टेशन में आए थे। वह 14 नंबर प्लेटफार्म के पास खड़े थे, तभी अचानक से साै के करीब लाेग भागने लगे, लोग चिल्ला रहे थे, ट्रेन इस प्लेटफार्म में नहीं दूसरी जगह आनी वाली है। रावत ने बताया कि सिर्फ पांच मिनट के अंदर पूरी घटना हो गई। उन्होंने कई बच्चों को भगदड़ में नीचे गिरते हुए देखा था।

    घटना के बाद इलाके की घेराबंदीनई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हादसे के बाद चारों तरफ अफरातफरी मच गई। जिस दौरान घटना हुई उस दौरान कई ट्रेन प्रयागराज की तरफ जाने वाली थी।

    घटना से अनजान लोगों का स्टेशन पर आने का सिलसिला जारी था। लोगों की संख्या बढ़ने लगी, जिसे देखते हुए नई दिल्ली स्टेशन की ओर आने वाले सभी मार्ग को बंद कर दिया गया और वाहनों को स्टेशन पर आने से रोक दिया गया। ट्रेन में सवार नहीं होने वाले के साथ साथ कई लोग खुद ही भीड़ को देखते हुए स्टेशन से बाहर निकलने लगे।

    कई लोगों की ट्रेन छूटी

    नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ की वजह से कई लोगों की ट्रेन छूट गई। लोगों ने बताया कि उन्हें अन्य ट्रेन से अपने गंतव्य तक जाना था लेकिन भीड़ की वजह से वह प्लेटफार्म के भीतर नहीं जा पाए और उनकी ट्रेन छूट गई। लोगों ने बताया कि रस्ते बंद करने की वजह से वह यहां से वहां भटकते रहे।

    ये भी पढ़िए…………

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 15 की मौत, जांच के आदेश

    Post Views: 780
    New Delhi Accident New Delhi Railway Accident Offbeat News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 15 की मौत, जांच के आदेश
    Next Article महाकुम्भ का आखिरी स्नान 26 फरवरी महाशिवरात्रि को, जानिए शुभ मुर्हूत और स्नान का महत्व
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026

    निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भाजपा का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद… क्या होगा असर?

    August 10, 2026

    सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    August 10, 2026

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भाजपा का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद… क्या होगा असर?
    • सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.