- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पलामू। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के बंसीखुर्द निवासी शाहिद अहमद का पुत्र जावेद खान (उम्र45) को रविवार रात अज्ञात बदमाशाें ने गोली मार दी। गोली पेट के दाहिने साइड में लगी। दाहिना हाथ भी जख्मी है। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर मनातू थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में जावेद एवं उसके भाई तौहिद खान का सोमवार दोपहर 1 बजे एमआरएमसीएच में बयान लिया गया। बताया गया है कि जावेद खान अपने घर बंसीखुर्द से एक…
बॉलीवुड डेस्क। ‘छावा’ की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी। यह फिल्म 14 फरवरी को दुनिया भर में रिलीज हो गयी। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। छत्रपति संभाजी महाराज की वीरगाथा बताने वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं। इस कहानी को बड़े पर्दे पर देखकर दर्शक भावुक हो गए हैं। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन राजस्व में भारी वृद्धि हुई। अब ‘छावा’ के तीसरे दिन की कमाई के…
मथुरा। वृंदावन नगर एनआरआई ग्रीन समिति के अध्यक्ष आशु शर्मा ने सोसाइटी की ओर से प्रेमानंद महाराज से माफी मांग ली है। उन्हाेंने दाेबारा से पदयात्रा निकालने का निवेदन भी महाराज से किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। साेमवार की रात प्रेमानंद महाराज पदयात्रा में शामिल हुए और पुराने रूट से निकले, लेकिन उसमें कुछ बदलाब रहे। सोमवार की सुबह प्रेमानंद महाराज अपने पुराने मार्ग से होकर तो आए, लेकिन उसमें कुछ बदलाव दिखाई दिए। प्रेमानंद महाराज पहले आश्रम के लिए अपने निज निवास से पैदल निकलते थे। साथ ही पदयात्रा करते हुए भक्तों को दर्शन देते हुए अपने…
कन्नौज। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर बैठकर रील देखते रहते हैं। यह डबल इंजन की नहीं, बल्कि डबल ब्लंडर की सरकार है। न लखनऊ की सरकार कुछ देख पा रही है और न दिल्ली की। यह बात आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समधन कस्बे में मीडिया से कहीं। अखिलेश यादव मंगलवार को दिवंगत पूर्व चेयरमैन हाजी हसन सिद्दीकी के आवास समधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे। जहां सपा नेता आकाश शाक्य के आवास पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए। अखिलेश ने…
रायपुर। गर्मी के शुरू होते ही अब रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का तांडव शुरू हो चुका है। चार दिनों के भीतर रायगढ़ वन मंडल के अलग-अलग गांव में जंगली हाथियों द्वारा ने एक दर्जन से भी अधिक मकानों के अलावा फसलों को नुकसान पहुंचाये जाने की जानकारी सामने आ चुकी है। जिससे हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के जंगलों में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों की मौजदूगी है। खासकर गर्मी के दिनों में जंगली हाथियों का आतंक कुछ अधिक बढ़ जाता है। जंगलों में…
चंडीगढ़। दिल्ली में विधनासभा चुनाव के दौरान हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाकर विवाद में उलझे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी संयाेजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को सोनीपत की अदालत में पेश नहीं हुए। केजरीवाल की जगह उनके वकील भुवेश मलिक कोर्ट पहुंचे थे। सोनीपत में सिंचाई विभाग के एक्सईएन अभियंता आशीष कौशिक ने कोर्ट में याचिका लगाई है। जिसमें कहा गया है कि 28 जनवरी को यमुना नदी से सटे कई गांवाें के लोग सिंचाई विभाग के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यमुना नदी में जहर क्यों डाला। इससे जानवरों और…
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 05.36 बजे भूकंप के तेज तेज झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। इसका केंद्र 28.59° उत्तरी अक्षांश और 77.16° पूर्वी देशांतर पर था, जो जमीन के करीब पांच किलोमीटर नीचे था। ये भी पढ़िए…….. https://offbeatnews.in/president-of-vrindavan-nri-greens-society-apologizes-to-sant-premanand-maharaj/
मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन पदयात्रा का विरोध करने का शायद अब एनआरआई ग्रीन्स आवासीय कॉलोनी के लोगों के मन में पश्चाताप हो रहा है। सोसाइटी के अध्यक्ष आशु शर्मा ने रविवार को संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करके इस बात के संकेत दिए। अब संत प्रेमानंद महाराज की हां के बाद कॉलोनी के लोग संत प्रेमानंद महाराज के पास जाएंगे और संभवतः अपनी गलती के लिए क्षमा याचना करेंगे। एनआरआई ग्रीन्स सोसाइटी के अध्यक्ष आशु शर्मा ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर यात्रा के विरोध पर पश्चाताप करते हुए उनसे क्षमा याचना की। अध्यक्ष ने संत प्रेमानंद…
नई दिल्ली, एजेंसी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जबकि 12 लोग इस हादसे में घायल हुए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने रातों-रात मृतकों के शवों को एलएनजेपी, आरएमएल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया और सुबह परिजनों को सौंप दिया। रेलवे ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 2.5 लाख रुपये और हल्की चोटों वालों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा…
लातेहार। पलामू टाइगर रिजर्व अंतर्गत गारू पश्चिमी वन क्षेत्र में एक जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हाथी के पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को वन विभाग को सूचना मिली कि वन क्षेत्र के बीसी 10 में एक हाथी की मौत हो गई है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बाद में डिप्टी…