Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026

    इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक

    July 30, 2026

    Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    👤
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»संत प्रेमानंद महाराज से वृंदावन एनआरआई ग्रीन्स सोसाइटी के अध्यक्ष ने माफी मांगी
    National

    संत प्रेमानंद महाराज से वृंदावन एनआरआई ग्रीन्स सोसाइटी के अध्यक्ष ने माफी मांगी

    Mathura: संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा मध्य रात्रि के बाद निकलती थी तो इस यात्रा मार्ग में बहुत रौनक रहती थी। पूरे मार्ग पर रंगोली सजाई जाती थी, संकीर्तन होता था। यहां जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें भी लगने लगी थी।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन पदयात्रा का विरोध करने का शायद अब एनआरआई ग्रीन्स आवासीय कॉलोनी के लोगों के मन में पश्चाताप हो रहा है। सोसाइटी के अध्यक्ष आशु शर्मा ने रविवार को संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करके इस बात के संकेत दिए। अब संत प्रेमानंद महाराज की हां के बाद कॉलोनी के लोग संत प्रेमानंद महाराज के पास जाएंगे और संभवतः अपनी गलती के लिए क्षमा याचना करेंगे।

    एनआरआई ग्रीन्स सोसाइटी के अध्यक्ष आशु शर्मा ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर यात्रा के विरोध पर पश्चाताप करते हुए उनसे क्षमा याचना की। अध्यक्ष ने संत प्रेमानंद महाराज से कहा कि सोसाइटी के लोग उनसे मिलना चाहते हैं। इस पर संत ने कहा कि हम किसी से नाराज नहीं हैं, लोग आना चाहते हैं तो आएं। माना जा रहा है कि सोमवार सोसाइटी के लोग संत के पास जाकर क्षमा याचना करेंगे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सोसाइटी के अध्यक्ष आशु शर्मा ने महाराज श्री के सामने कहा कि कुछ यूट्यूबरों ने भ्रामक जानकारियां दी, जिसकी वजह से इस मामले को विवाद का रूप दे दिया गया। सोसाइटी अपनी गलती स्वीकार करती है और चाहती है कि प्रेमानंद महाराज अपनी यात्रा दोबारा वहीं से शुरू करें जहां से बाधित हुई थी। इस घटनाक्रम के बाद अब सभी की निगाहें संत प्रेमानंद महाराज के अगले कदम पर टिकी है कि वे यात्रा को पुनः शुरू करेंगे या नहीं।

    संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा मध्य रात्रि के बाद निकलती थी तो इस यात्रा मार्ग में बहुत रौनक रहती थी। पूरे मार्ग पर रंगोली सजाई जाती थी, संकीर्तन होता था। यहां जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें भी लगने लगी थी। यात्रा बंद होने से ये दुकानदार भी मायूस हैं। संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा रुकने के बाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इस विवाद में कूद गए थे। उन्होंने संत की नियमित यात्रा के रुकने पर नाराजगी जताते हुए कह दिया था कि जिसे संत प्रेमानंद महाराज का विरोध करना है, वह ब्रज छोड़कर नोएडा-दिल्ली चला जाए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान की भी ब्रजवासियों में प्रतिक्रिया हुई थी। ब्रजवासियों की ओर से हो रहे विरोध के बाद उन्होंने क्षमायाचना करते हुए कहा था कि ब्रजवासी तो उनके प्राण है।

    गौरतलब है कि संत प्रेमानंद महाराज लम्बे समय से रात दो बजे अपने आवास श्रीकृष्ण शरणम से रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम के लिए पैदल-पैदल जाते थे। धीरे-धीरे इस पदयात्रा ने भव्य रूप ले लिया। महाराज जी के साथ उनके शिष्य भी होते थे। संत प्रेमानंद महाराज के भक्त उनके दर्शन के लिए दोनों ओर रात के समय खड़े होने लगे। इस यात्रा में बैंड भी जुड़ गया। इस यात्रा मार्ग पर आधी रात बाद सैकड़ों अस्थायी दुकानें भी लगने लगीं। दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हजारों तक होने लगी थी। रास्ते में एनआरआई ग्रीन्स आवासीय कॉलोनी भी है। बैंड की आवाज से कॉलोनी के लोगों की नींद में खलल पड़ने लगा।

    गत दिनों संत प्रेमानंद इस मार्ग से गुजर रहे थे तो एनआरआई ग्रीन्स कॉलोनी के लोगों ने यात्रा के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि यात्रा में बजने वाले बैंड से उनकी नींद टूट जाती है। विरोध को देखते हुए संत प्रेमानंद महाराज की रात की यात्रा स्थगित कर दी गई। अब वे अपने भक्तों को अपने केली कुंज आश्रम पर ही दर्शन देते हैं।

    ये भी पढ़िए…………..

    अपडेट: हादसे में जान गंवाने वालों का हुआ पोस्टमार्ट, अभी दर्ज नहीं हुआ केस

    Post Views: 558
    Mathura Premanand Offbeat News Premanand Mahraj Saint Premanand Mahraj
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleअपडेट: हादसे में जान गंवाने वालों का हुआ पोस्टमार्ट, अभी दर्ज नहीं हुआ केस
    Next Article दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026

    इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक

    July 30, 2026

    Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ

    July 30, 2026

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.