- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
गिरिडीह। गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर मंगलवार आधी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बैंक मैनेजर समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मधुबन थाना क्षेत्र के लट्टकट्टो इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो और बाइक विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक लाइट की चकाचौंध से संतुलन खो बैठा। पहले उसने बाइक को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा भिड़ी। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार ने मधुबन थाना पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से…
रायपुर। रेलवे ने आज बुधवार से 23 फरवरी तक सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15160 (सारनाथ एक्सप्रेस) दिनांक 19, 20 और 21 फरवरी को रद्द रहेगी। वहीं, छपरा से चलने वाली 15159 भी 21, 22 और 23 फरवरी को रद्द रहेगी। रेलवे ने मंगलवार की शाम काे इसका आदेश जारी किया। रेलवे प्रबंधन ने आज 19 से 23 फरवरी तक सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। आज 19, 20 और 21 फरवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी 15160 रद्द रहेगी। वहीं छपरा से चलने वाली 15159 भी 21,…
मलप्पुरम (केरल)। केरल के मलप्पुरम जिले के आरीकोड में एक फुटबॉल मैच के दौरान पटाखों से हुए हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब मैच से पहले उत्सव के दौरान पटाखे जलाए गए, लेकिन वे अनियंत्रित होकर दर्शकों के बीच फैल गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हुईं और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही आरीकोड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले…
गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्रांतर्गत पोगरा गांव के समीप बाइक सवार चार अपराधियों ने मंगलवार की सुबह प्रसाद साहू (36) नामक एक व्यक्ति की उनकी दो बेटियों के सामने ही निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। मृतक प्रसाद साहू की 9 साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता प्रसाद साहू रायडीह में पदस्थापित एक शिक्षिका की कार चलाते थे। वे रोजाना शिक्षिका को स्कूल छोड़ने के लिए रायडीह जाते थे। मैं और मेरी छोटी बहन भी पिता के साथ बाइक से अपने स्कूल उच्चडीह गांव जा रहे थे। रास्ते में पोगरा रिगड़ीटांड़ के समीप एक बाइक पर बैठे…
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के नईसराय में मंगलवार शाम को कथित तौर पर एक कार लूटने का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नईसराय के छोटा सिंह होटल के पास मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि रांची रोड की तरफ से एक सफेद रंग की कार रामगढ़ शहर की तरफ आ रही थी। छोटा सिंह होटल के पास उस कार को पीछे से आ रही एक कार और बाइक पर सवार लोगों ने ओवरटेक कर रोका। कार पर सवार चार लोगों और बुलेट पर सवार एक व्यक्ति ने गाड़ी…
रांची। राजधानी रांची के सदर अस्पताल से मंगलवार को एक नवजात बच्ची को चुराने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही लोअर बाजार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और मासूम की तलाशी तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल के लेबर रूम में एक बच्ची का जन्म हुआ था। इसके बाद अज्ञात चोर रात में उसे लेबर रूम के बाहर से चुरा कर ले गए। बच्ची के गायब होने से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के लापता होने के बाद उसके पिता उमेश बेड़िया ने लोअर बाजार थाने…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक में टकरा गई। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर पश्चिम बंगाल के झालदा लौट रहे थे। लौटने के क्रम में मांडू थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल के समीप कार चालक को झपकी आई और कार एनएच 33 के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मांडू पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है। मृतकों में एक महिला का नाम बिंदु महतो…
पटना, एजेंसी। राजधानी पटना में मंगलवार दोपहर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में चार बदमाशों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने बताया शुरूआती जानकारी के अनुसार यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। यहां पुलिस के पहुंचने पर अपराधियों की ओर से चार राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने जब जवाबी कार्रवाई शुरू की तो सभी अपराधी बिल्डिंग में छिप गए। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ पर फायरिंग और उसके बाद अपराधियों के एक घर में घुस जाने…
पलामू। अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर जिले के हरिहरगंज प्रखंड परिसर में भूख हड़ताल कर रहे भाजपा नेता राजीव रंजन की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गयी। उन्हें सलाइन चढ़ाना पड़ा। सोमवार को प्रदर्शन के बाद मांगों को लेकर राजीव रंजन आमरण अनशन पर बैठ गए थे। उनकी भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। अनशन के क्रम में भाजपा नेता की तबीयत दूसरे दिन खराब हो गयी है। राजीव रंजन के स्वास्थ्य में गिरावट की सूचना मिलते ही सीओ मनीष कुमार व थाना प्रभारी चंदन कुमार स्थल पर पहुंचे और चिकित्सक को बुलवाया गया। चिकित्सक डॉ प्रमोद कुमार ने…
पलामू। पलामू में पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा-बैदा मुख्य पथ पर मंगलवार को एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित ठाकुरबाड़ी जा रहे थे। जानकारी के अनुसार लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवइया के रहने वाले 70 वर्षीय मुसाफिर साव मंगलवार को पड़वा थाना क्षेत्र के लामीपतरा में दामाद दामोदार साव के घर से भतीजे बंधु गुप्ता के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित ठाकुरबाड़ी जा रहे थे। जीप को उनका नाती चला…