- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले के दोनों नगरपालिकाओं से नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह में सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज और छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए और सभी विजयी अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई दिए। बलरामपुर और रामानुजगंज नगरपालिका के अध्यक्ष और पार्षदों ने ली शपथ नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने आज कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य एवं सरगुजा सासंद चिंतामणि महराज की उपस्थिति में शपथ ली। बलरामपुर एसडीएम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लोधी राम एक्का और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं रामानुजगंज नगरपालिका के अध्यक्ष रमन…
अपडेट: हजारीबाग के फतहा में एनटीपीसी अधिकारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों को धरपकड़ में जुटी पुलिस
हजारीबाग। हजारीबाग में बड़कागांव रोड स्थित फरहा में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एनटीपीसी के वरीय अधिकारी कुमार गौरव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह डीजीएम डिस्पैच केरेडारी में अपनी सेवा दे रहे थे। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह में एनटीपीसी के अधिकारी को गोली मारकर हत्या कर अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद उन्हें हजारीबाग के निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एनटीपीसी के सभी वरीय पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद…
हजारीबाग। अज्ञात अपराधियों ने एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव को शनिवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उनके पीठ पर लगी थी। आनन फानन में उन्हें आरोग्य हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना हजारीबाग बड़कागांव रोड के फतहा के पास हुई है। घटना के बारे में एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह 9:20 बजे वह अपने…
बलरामपुर। वाड्रफनगर में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष शशि सिंह की स्कॉर्पियो और बच्चों से भरी स्कूली बस की टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में जनपद अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया है। इसमें एंबीशन पब्लिक स्कूल के बच्चे भी घायल हुए है। जिनका इलाज चल रहा है। वाड्रफनगर चौकी प्रभारी धीरेंद्र तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा वाड्रफनगर के मदनपुर ग्राम में हुआ हैं। नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष स्कॉर्पियो कार में सवार होकर जा रहे थे। तभी दूसरी ओर से एंबीशन पब्लिक स्कूल बस बच्चों को…
धनबाद। भाजपा नेता सह शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन की हत्या करने का प्रयास किया गया है। हालांकि हमले में वह बाल बाल बच गईं। यह जानलेवा प्रयास उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया हैं। घटना धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान घटी। बताया जाता है कि सीता सोरेन गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कतरास पहुंची थीं। इस दौरान वह सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रुकी थीं। जहां उनका पूर्व पीए देवाशीष घोष पहले से होटल के कमरे में मौजूद था। सीता सोरेन जैसे ही…
मुंबई। आयकर विभाग की टीम ने मुंबई में पारले बिस्कुट कंपनी के कई ठिकानों पर शुक्रवार को सुबह से ही एकसाथ छापेमारी की। यह छापेमारी आयकर विभाग की फॉरेन असेट यूनिट और मुंबई की इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की ओर से की जा रही है। इस छापेमारी का अधिकृत ब्योरा आयकर विभाग ने नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार पारले बिस्कुट कंपनी में आर्थिक अनियमितता की शिकायत आयकर विभाग को मिली थी। इसी आधार पर आज सुबह से ही आयकर विभाग की टी और फारेन असेट की टीम विलेपार्ले स्थित पारले कंपनी के साथ मुंबई में करीब 14 ठिकानों…
नई दिल्ली। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा ने ‘‘इंडियाज गॉट लेटेंट’’ पर की गई अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग से लिखित में माफी मांगी है। इस मामले में आयोग ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है और सुनवाई के लिए आयोग रणवीर इलाहाबादिया सहित सभी प्रतिभागियों को फिर बुलाएगा। तारीख अभी तय नहीं की गई है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विजया रहाटकर ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि रणवीर इलाहाबादिया सहित चारों लोग गुरुवार को आयोग के सामने पेश हुए। शो में उन्होंने जिस तरह की अश्लील…
रांची। झारखंड में रविवार से गर्मी सताएगी। रविवार से राज्य के सभी जिलों में तापमान अधिक वृद्धि दर्ज की जायेगी। इससे लोगों को गर्मी का अधिक एहसास होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि शुक्रवार और शनिवार दो दिनों तक तापमान में मामूली वृद्धि होगी, लेकिन रविवार से इसमें अधिक बढोत्तरी होने की सम्भावना है। अभिषेक आनंद ने कहा कि उत्तर पश्चिम की ओर से आनेवाली हवाओं की वजह से तापमान में अधिक बढोत्तरी नहीं हो रही है, लेकिन हवा की गति कम होते ही लोगों को गर्मी का अधिक एहसास होगा। वही रांची का शुक्रवार को…
रांची। रांची के बरियातू इलाके में दिनदहाड़े कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ। अपराधियों ने उन पर 12 से ज्यादा गोलियां चलाईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बरियातू थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास वाली गली से जैसे ही कोयला कारोबारी अपने कार से बिपिन मिश्रा आगे बढ़े, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के…
कोडरमा। जमीन विवाद में टांगी से मारकर हत्या करने के मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला और सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने आरोपित शाहिद खान (42 ) को गुरुवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार जुर्माना लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वहीं न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में अजारूल हक, मकसूद खान, गुलाम मुस्तफा खान, नदीम खान एवं फिरोजा खातून को बरी कर दिया। यह मामला वर्ष 2021 का है। इसे लेकर जयनगर थाना में मृतक की बेटी नगमा बाहर एवं मृतक की पत्नी…