- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में शासकीयकरण की मांग को लेकर 17 मार्च से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव संघ ने आज शनिवार को संचालनालय द्वारा जारी आदेश की प्रति को जलाकर विरोध जताया है। उल्लेखनीय है कि, पंचायत संचालनालय ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र लिखकर यह आदेश जारी किया है और पत्र में ग्राम पंचायतों के कार्यों के संपादन हेतु सचिवों की व्यवस्था और पंचायत निधि के आहरण से संबंधित निर्देश देते हुए सभी हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवों को हड़ताल खत्म करने की चेतावनी दे दिया है। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र में आदेश दिया…
बलरामपुर। जिले शंकरगढ़ थाना अंतर्गत बचवार स्थित बवासीर की गलत इलाज से महिला की मौत मामले में आज शनिवार को शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपित झोलाछाप के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि, मृतिका गायत्री तिर्की शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बचवार स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर संचालक अशोक विश्वास से पूर्व में बवासीर का इलाज करवा रही थी। बीते वर्ष 20 नवंबर की शाम को अशोक विश्वास कथित बंगाली डॉक्टर के द्वारा बवासीर का इलाज के लिए दो इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। शाम करीब 6…
लोहरदगा। लोहरदगा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन भी शनिवार की शाम को हुई बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। ओलावृष्टि से शहर की सडक़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई । इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल पड़े। लोगों ने बताया कि ऐसा नजारा बहुत वर्षों के बाद देखने को मिला है। ओलावृष्टि की घटना को कई लोगों ने मोबाईल के कैमरे कैद करते हुए भी देखा गया और लोगों ने सोशल मीडिया पर रिल्स भी बनाये। वहीं, ओलावृष्टि से लाेगाें के एस्बेटस के घर टूट गये।…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को नल जल योजना को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सरकार को घेरा। कांग्रेस के तीन विधायकों ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद पर विभागीय आंकड़ों में गड़बड़ी का आरोप लगाया, जिससे सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। मामला कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगारी के विधानसभा क्षेत्र कोलेबिरा से संबंधित था। कोंगारी ने अपने सवाल के जवाब में विभाग द्वारा दिए गए आंकड़े को पूरी तरह गलत करार दिया। उन्होंने बताया कि विभाग ने अपने जवाब में कहा है कि कोलेबिरा में 63666 घरों में नल जल योजना के तहत पेयजल…
बलरामपुर। जिले के बसंतपुर पुलिस को साइबर ठगी मामले में बड़ी सफलता मिली है। फर्जी पुलिस बनकर 70 हजार रुपये ठगने वाले तीन अंतरराज्यीय ठग को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बलिया जिले से गिरफ्तार किया है। आज शनिवार को कार्रवाई उपरांत तीनों आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा आज शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़ित जानकी प्रसाद कुशवाहा, वाड्रफनगर निवासी के द्वारा 2 नवंबर 2024 को बसंतपुर में लिखित शिकायत के अनुसार, अक्टूबर माह में जानकी के मोबाइल पर एक अज्ञात के द्वारा वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाला पुलिस की वर्दी में था,…
रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मोहल्ले में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच झड़प के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों में इमरान, तबरेज, नदीम शामिल हैं। गोलीबारी में घायल हुए इमरान नाम के युवक ने बताया कि जेल में बंद अपराधी अली के गुर्गों की ओर से फायरिंग की गई है। इमरान के अनुसार अली के गुर्गों ने एक युवक के साथ मारपीट की थी, मामला थाने तक भी पहुचा था, लेकिन विवाद नहीं थमा। इसी मामले के बाद…
रांची। राज्य में निम्न दबाव के चलते बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हुई। सबसे अधिक बारिश चाईबासा में 54 मिमी रिकॉर्ड की गई। 23 जून को भी राज्य के पूर्वी जिले विशेषकर संथाल और कोल्हान के जिले और पश्चिम बंगाल से सटे रांची के इलाकों में रविवार को गर्जन और बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। इन इलाकों में 30-40 किमी की गति से हवा चलने की संभावना है। वहीं 24 मार्च से मौसम साफ होगा। इससे धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। विभाग के अनुसार राजधानी रांची, खूंटी और लोहरदगा में…
रांची। सिरमटोली के पास बन रहे फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों ने शनिवार को रांची बंद का आह्वान किया। सुबह से ही प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम कर दिया। रांची के अरगोड़ा, लोवाडीह, रातू के तिलता, पंडरा महावीर मंदिर सहित कई जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। रातू के तिलता में सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर एंबुलेंस को बाहर निकाला।…
बलरामपुर। जिले के विजयनगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत महावीरगंज में बीते शुक्रवार को ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों की मौत हो गई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुट गई है। हादसे में मृत दोनों लोगों की शिनाख्त पुलिस के द्वारा कर ली गई है। विजयनगर पुलिस चौकी के प्रभारी अश्विनी सिंह के अनुसार दोनों लखपति पोया, (40 वर्ष) रामाशंकर पोया, (45 वर्ष) रघुनाथनगर थाना अंतर्गत जनकपुर निवासी थे। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। रामाशंकर अपनी बेटी की शादी की कार्ड बांटकर मितगई से…
हजारीबाग। वर्ष 2025 के श्री चैत्र रामनवमी महासमिति हजारीबाग के अध्यक्ष वसंत यादव चुने गए हैं। करीब सवा सौ अखाड़ों में अधिकांश ने ग्रामीण युवा को रामनवमी संभालने के लिए बागडोर सौंप उन पर भरोसा जताया। अध्यक्ष पद के लिए चार युवा मैदान में थे। उनमें रिकार्ड सर्वाधिक 116 मत वसंत यादव को मिला। दूसरे स्थान पर विशाल बाल्मिकी 61, दिलीप गोप 30 और मीत यादव को 15 वोट मिले। वसंत यादव सदर प्रखंड के बांका गांव के हैं। वह काफी उत्साही और ऊर्जावान युवा हैं और आरंभ से ही उनमें नेतृत्व क्षमता कूट-कूट कर भरी हुई है। अब तक…