Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में रायसा मोड़ के पास एक कार ने सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नामकुम थाना क्षेत्र के टाटा-रांची रोड स्थित रायसा मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने वहां खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह…

Read More

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना अंतर्गत बरियों पुलिस चौकी को नौ साल पुराने ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस आरोपित को उत्तरप्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर आज सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा आज सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़ित मनोज कुमार यादव, ग्राम खुखरी निवासी को वर्ष 2016 के फरवरी माह में साइबर ठग के द्वारा लॉटरी जीतने के नाम पर एक फोन आता है। आरोपित के द्वारा बहला फुसलाकर कई बार में कुल एक लाख 85 हजार 800 रुपये ठग लिए गए। घटना के चार महीने बाद…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र के 17 वें दिन सोमवार को सदन में राज्य में पुलिस बल की कमी और आठ घंटे से अधिक ड्यूटी लेने का मामला उठा। बाघमारा से भाजपा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने तारांकित प्रश्न के जरिये सदन के माध्यम से सरकार को बताया कि राज्य में पुलिस बल की काफी कमी है। इसके कारण अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। साथ ही पुलिसकर्मियों से 24 घंटे काम लिया जा रहा है। शत्रुघ्न महतो महतो ने जल्द से जल्द पुलिस की भर्ती और नियम के हिसाब से सेवा लेने की मांग की। सदन की…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में प्राइवेट स्कूल की मनमानी और री-एडमिशन के नाम पर फीस में बढ़ोतरी का मामला उठा। सोमवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से भाजपा की झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूल में री-एडमिशन के नाम पर हर साल 10 से 20 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी जाती है। इतना ही नहीं किताबों में भी कमीशन वसूलने का काम होता है। स्कूल की ओर से किसी खास दुकान से ही किताब और ड्रेस खरीदने के लिए कहा जाता है। रागिनी सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूल गरीब का खून चूसने का…

Read More

बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरई घाट में रविवार दोपहर पिकअप और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें तीनों मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं चालक पिकअप छोड़ मौके वारदात से फरार हो गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शंकरगढ़ थाने के ग्राम जेजमा निवासी खेल साय (23 वर्ष) भंडारी नगेशिया (65 वर्ष) और बलरामपुर ब्लॉक के गणेशमोड़ निवासी फूल साय (30 वर्ष) तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेल साय की शादी के लिए लड़की देखने सामरी गए थे। लौटने के दौरान करीब 11.30 बजे शंकरगढ़ के चिरई…

Read More

बलरामपुर। जिले में हुए दो दिन के बारिश से अब फिर मौसम साफ हो गया है और लोगों को प्रचंड गर्मी सताने लगी है। गर्मी के मौसम में एक मात्र जीवनदायिनी कन्हर नदी रामानुजगंज के लोगों की प्यास बुझाती है। इस नदी से लगभग बीस हजार की आबादी निर्भर है। लेकिन जल संसाधन विभाग की लापवाही से अब यह नदी भी सूखने की कगार पर आ गई है। एनीकट के सभी गेट खराब होने के कारण पानी लगातार लीक कर रहा है। हर वर्ष विभाग गेट की मरम्मत करवाता है कि लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने के कारण फिर से…

Read More

पलामू। शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहादत समारोह समिति पलामू के जरिये रविवार को डालटनगंज के कचहरी चौक से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी महात्मा गांधी रोड होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंची, जहां समिति के वरिष्ठ सदस्यों और इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन(इप्टा )के कलाकारों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्य शीला श्रीवास्तव, अहिल्या गिरी, वैजयंती गुप्ता, वीणा कुमारी, शालिनी श्रीवास्तव, चंदा झा सहित अन्य व्यक्तियों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद इप्टा के…

Read More

रांची। राज्य के सभी जिलों में सोमवार से मौसम साफ होगा। इससे तापमान में फिर से वृद्धि होगी। वहीं पिछले तीन-चार दिनों से निम्न दबाव के कारण राज्य भर में हुई बारिश, ओलावृष्टि और तेज गति की हवा के कारण कई पेड़ धराशायी हो गए, जबकि ओलावृष्टि से कई लोगों के एस्बेस्टस के घर टूट गए, रबी फसल और सब्जियों को भारी नुकसान हुआ। रविवार को भी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाये रहे और दोपहर में हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकला। रांची में अधिकतम तापमान 28.1, जमशेदपुर में…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को भाजपा विधायक सीपी सिंह ने राजधानी रांची में पाइपलाइन बिछाने के कार्य को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एलएनटी नागार्जुन एवं अन्य एजेंसियों द्वारा पाइपलाइन बिछाने के दौरान अच्छी सड़कों और नालियों को तोड़ दिया गया, लेकिन मरम्मत का काम नहीं हुआ। इससे राजधानीवासियों को भारी परेशानी हो रही है। कई इलाकों में पांच साल पहले पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन अब तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने सफाई देते हुए कहा कि योजनाओं को धरातल में उतारने में…

Read More

बलरामपुर। जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनहत के करीलधोवा जंगल में शुक्रवार की शाम को मानसिक रूप से विक्षिप्त बनवीर चेरवा (35 वर्ष) का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज शनिवार को पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दी। मिली जानकारी के अनुसार, रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनहत निवासी बनवीर चेरवा (35 वर्ष) का शव करीलधोवा जंगल में शुक्रवार की शाम को एक पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

Read More