Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»प्राइवेट स्कूल की मनमानी पर ढाई लाख का जुर्माना लगा सकती है कमिटी : मंत्री
    Jharkhand

    प्राइवेट स्कूल की मनमानी पर ढाई लाख का जुर्माना लगा सकती है कमिटी : मंत्री

    Ranchi: दीपक बिरुआ ने कहा कि 21 जिलों का सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है और तीन जिलों का बाकी है। कोर्ट और सरकार का मामला है। 16 मई में अभी वक्त है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में प्राइवेट स्कूल की मनमानी और री-एडमिशन के नाम पर फीस में बढ़ोतरी का मामला उठा। सोमवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से भाजपा की झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूल में री-एडमिशन के नाम पर हर साल 10 से 20 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी जाती है। इतना ही नहीं किताबों में भी कमीशन वसूलने का काम होता है। स्कूल की ओर से किसी खास दुकान से ही किताब और ड्रेस खरीदने के लिए कहा जाता है। रागिनी सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूल गरीब का खून चूसने का काम कर रहे हैं।

    ढाई लाख तक का जुर्माना का है प्रावधान

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इस सवाल का सदन में जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बताया कि प्राइवेट स्कूल की मनमानी रोकने के लिए शुल्क समिति का गठन स्कूल में किया जाता है जिसमें परिजन के साथ- साथ स्कूल के शिक्षकों को भी कमिटी में रखा जाता है। इसके अलावा जिला में भी कमेटी बनाई जाती है। जिला कमेटी में उपायुक्त, सांसद और विधायक रहते हैं। मंत्री ने कहा कि कमेटी चाहे तो स्कूल प्रबंधन पर ढाई लाख तक का जुर्माना लगा सकती है।

    रांची के डोरंडा थाना की पुलिस मांगती है पैसा : सीपी सिंह

    झारखंड विधानसभा में सोमवार को सूचना के माध्यम से रांची से भाजपा के विधायक सीपी सिंह ने डोरंडा पुलिस से जुड़ा एक मामला उठाया। सीपी सिंह ने सदन में बताया कि रांची विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों को डोरंडा थाना की पुलिस तीन दिन तक थाने में रखी। उसके बाद थाना प्रभारी एक दारोगा के माध्यम से पैसे की मांग की। सीपी सिंह ने बताया कि दोनों लड़के का दोष सिर्फ़ इतना था कि नदी के उस पार उनका घर बन रहा है। निर्माणाधीन घर में दोनों हर दिन पानी पटाने जाते थे। इस दौरान बग़ल के घर में चोरी हुई तो शक के आधार पर दोनों युवकों को पकड़कर 72 घंटे तक थाना में रखा गया। सीपी सिंह ने कहा कि मैं भी लॉ का स्नातक हूं। मुझे पता है कि पुलिस पूछताछ के लिए किसी को भी थाना बुला सकती है। लेकिन 72 घंटे तक थाना में नहीं बैठा सकती है। सीपी सिंह ने सरकार को मामले को संज्ञान में लेने का अनुरोध किया।

    सरयू राय ने निकाय चुनाव का मुद्दा उठाया

    विधानसभा के बजट सत्र में सदन में निकाय चुनाव का मुद्दा उठा। जदयू विधायक सरयू राय ने सवाल पूछा कि सरकार ने उच्च न्यायालय के सामने कहा है कि हम नगर निकाय का चुनाव चार महीने के भीतर करा लेंगे। ये चार महीना की अवधि 16 मई को पूरा हो रही है। 16 मई से एक माह पहले घोषणा होगी तभी तो चुनाव हो पाएगा। जो रफ्तार दिखाई पड़ रही है सरकार की उसमें ट्रिपल टेस्ट संभव नहीं हो पाएगा। तब तक क्या सरकार उच्च न्यायालय का निर्णय मानकर बिना ट्रिपल टेस्ट के भी चुनाव कराएगी।

    इस पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि 21 जिलों का सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है और तीन जिलों का बाकी है। कोर्ट और सरकार का मामला है। 16 मई में अभी वक्त है इसलिए हमलोग उम्मीद करते हैं कि सरकार जल्द इस काम को पूरा कर लेगी।

    दीपक बिरुआ के बाद मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि 21 जिलों में हमलोगों ने ट्रिपल टेस्ट का सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है। तीन जिलों में काम बाकी है। सरकार खुद संकल्पित है कि ओबीसी को उसका आरक्षण मिले। सरकार न्यायदेशों का सम्मान भी करती है। यदि हाईकोर्ट का कोई आदेश आता है तो भी सरकार हाईकोर्ट से यह गुहार लगाएगी कि चुकी ओबीसी के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मामला है तो निश्चत रूप से कुछ समय हमें देते हुए ट्रिपल टेस्ट कराकर ही ओबीसी आरक्षण के बाद ही नगर निकाय के चुनाव कराने का आदेश दे।

    इसपर भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि हमलोगों ने इसी सरकार में देखा है कि मुखिया जिला परिषद के चुनाव में बिना ओबीसी को आरक्षण दिए चुनाव हो गया। क्या सरकार ओबीसी को आरक्षण देते हुए 16 मई के पहले हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार चुनाव कराएगी की नहीं। इसपर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि परिस्थितियों के कारण मुखिया का चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के हुआ था। परिस्थितियां जब अनुकूल ना हो और चुनाव ना हो तो केंद्र ग्रांट रोकती है। मुखिया के चुनाव के समय भी यही परिस्थितियां थी। आज नगर निकाय चुनाव के समय भी यही परिस्थितियां है कि सरकार ने बड़ा पैसा रोक रखा है। आज पिछड़ों के आरक्षण पर नवीन जी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। मैं स्पष्ट शब्दों में यह कहता हूं कि भाजपा के शासन में 27 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 14 प्रतिशत किस ने किया है तो उस पार्टी के भागीदार नवीन जायसवाल भी हैं।

    मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि सरयू राय जानना चाह रहे है कि कंटेप्ट पर सरकार का रूख क्या होगा। 16 मई की तिथि में कुछ समय अभी हमारे पास बचा हुआ है शेष तीन जिलों का अगर ट्रिपल टेस्ट आ जाता है और हम आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए निकाय चुनाव के उन सीटों को आरक्षित करने में कामयाब होते हैं तो हम निश्चित समयावधि में हम चुनाव कराएंगे। यदि इसके बाद भी किसी कारणवश ये परिस्थितियां निर्मित हुई तो हम कोर्ट से आग्रह करेंगे कि कोर्ट हमें कुछ समय और दे।

    ये भी पढ़िए…….

    बलरामपुर : पिकअप और माेटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, तीन माेटरसाइकिल सवार की मौत

    Post Views: 662
    Previous Articleबलरामपुर : पिकअप और माेटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, तीन माेटरसाइकिल सवार की मौत
    Next Article झारखंड में जल्द होगी 4919 पदों पर पुलिस की भर्ती : मंत्री
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश

    September 23, 2026

    WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड

    September 23, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.