- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम कनकपुर के खलिहान में आग लग गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम कनकपुर में बैजनाथ तिवारी के खलिहान में रखे जौ और सरसो की फसल में आज शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग इतना भीषण थी कि उसकी तेज लपटे दूर से दिखाई दे रही थी। मौके…
प्रतापपुर। अंबिकापुर-प्रतापपुर मेन रोड पर गुरुवार बीती देर शाम ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ़्तार बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई है। टक्कर के बाद दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गवां चौक के पास का है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खड़गवां चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा। तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं, डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। खड़गवां चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल…
सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में सरगुजा एसीबी की टीम ने आज शुक्रवार को छापामार कार्रवाई कर प्रतापपुर में तहसील कार्यालय के लिपिक और गोविंदपुर के पटवारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तहसील कार्यालय के लिपिक ने आपदा राहत मद से मिलने वाली राशि जारी करने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। वहीं गोविंदपुर के लिपिक को एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी सरगुजा की टीम ने शुक्रवार को सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील एवं गोविंदपुर में स्थित पटवारी…
रांची। एक अप्रैल से रांची से खुलने वाली दो ट्रेनों की समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू अब हटिया से दोपहर 1:10 बजे खुलेगी, जबकि नुआगांव से झारसुगुड़ा के बीच इसकी समय सारिणी पूर्ववत रहेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 68085 टाटानगर-बरकाकाना मेमू (वाया मुरी) अब टाटानगर से दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी। चांडिल से बरकाकाना के बीच इसका समय पूर्ववत रहेगा। ये भी पढ़िए………… https://offbeatnews.in/road-jam-angry-people-demonstrated-in-protest-against-murder/
रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील के पास स्थित विशाल फुटवियर दुकान के संचालक और आजसू पार्टी के रातू प्रखंड उपाध्यक्ष भुपल साहू की हत्या के विरोध में शुक्रवार को झिरी चौक के पास सड़क जाम कर दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बांस-बली लगाकर रास्ता जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंडरा पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर कर जाम हटाने का प्रयास किया। आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोग…
रांची। पंडरा के रवि स्टील के समीप स्थित विशाल फुटवेयर नामक दुकान के संचालक और आजसू पार्टी के रातू प्रखंड के उपाध्यक्ष भुपल साहू का अपराधियों ने गला रेत दिया। जख्मी हालत में उन्हें रातू के सिमलिया रिंग रोड स्थित इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। घटना बुधवार देर शाम की है। वह रातू के चटकपुर स्थित सरना टोली के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद वहां रातू थाना प्रभारी पहुंचे और घायल को तुंरत इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक व्यवसायी का काफी खून बह चुका था।…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला में एक और दो रुपये के सिक्के के लेनदेन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। बीते गुरुवार की देर शाम काे जारी आदेश के अनुसार, सभी अनुविभागीय अधिकारी को मुनादी कराकर व्यापारियों से सिक्के के लेनदेन करने के निर्देश दिए गए हैं। सिक्के के लेनदेन नहीं होने से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। व्यापारी या आमजन के द्वारा लेनदेन से मना करने पर निम्नानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी किया है।
रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील के पास अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति का गला काट दिया। यह घटना गुरुवार देर शाम की है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अपराधियों ने घटना को उस जगह अंजाम दिया जहां पर सत्संग का कार्यक्रम चल रहा था। इस घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ भी जमा थी। इसके बावजूद भी अपराधी आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। अपराधी जिस…
रांची। भाजपा नेता व जिला परिषद् के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में गुरुवार को भाजपा की तरफ से बुलाए गए रांची बंद का व्यापक असर देखा गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहे और मुख्य मार्गों पर घंटों तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। बड़ी संख्या में बंद समर्थकों ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिले में 125 बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें देर शाम छोड़ दिया गया। भाजपा नेता की हत्या के विरोध में आज भाजपा की तरफ से बुलाए गए रांची बंद के दौरान…
रांची। भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में बुलाए गए बंद का असर रांची सिविल कोर्ट पर भी पड़ा। बंद के कारण कई अधिवक्ता और उनके मुवक्किल अदालत तक नहीं पहुंच सके। इसे देखते हुए रांची जिला बार एसोसिएशन(आरडीबीए) ने रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त से यह आग्रह किया है कि अगर कोई अधिवक्ता किसी मामले में पक्ष नहीं रख पाये है तो 27 मार्च को सूचीबद्ध मामलों में किसी भी तरह का विपरीत आदेश पारित न किया जाये। रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से यह पत्र जारी किया गया है।…