Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

साहिबगंज। साहिबगंज जिले के राजमहल नगर क्षेत्र के महाजन टोली स्थित गौतम चिरानिया की लकड़ी मिल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार राजमहल नगर क्षेत्र के महाजन टोली के वार्ड नंबर 2 के गौतम चिरानिया के आरा मिल में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी तरह से मिल में फैल गई। मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद राजमहल क्षेत्र से आये दमकल कर्मियों,…

Read More

रांची। उत्पाद विभाग की टीम ने नामकुम थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की। सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देश पर गुरुवार को हेसापीढ़ी गांव में नदी किनारे और खेतों में संचालित चुलाई शराब के अड्डों को नष्ट किया गया। सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के अनुसार, इस कार्रवाई में 10 अवैध शराब अड्डों को ध्वस्त किया गया, जबकि 12,000 किलो जावा महुआ नष्ट कर दिया गया। साथ ही, 400 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई के बाद छह आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में हाथी से मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मक्के की फसल को पहरा करने के दौरान हाथी के हमले से युवक की मौत हो गई है। आज लगातार चौथे दिन हाथी के हमले से यह चौथी मौत है। मामला सेमरसोत अभ्यारण अंतर्गत ग्राम पंचायत घाघरा का है। मिली जानकारी के अनुसार, सेमरसोत अभ्यारण अंतर्गत कोदौरा वनपरिक्षेत्र के ग्राम पंचायत घाघरा में आज गुरुवार की अहले सुबह हाथी के हमले में दिनेश पोया (36 वर्ष) का मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक दिनेश पोया मक्के के फसल की पहरेदारी…

Read More

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां अज्ञात चोरों ने आरक्षक के घर से एके-47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पर भी हाथ साफ कर लिए है। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बीती देर रात का है, जहां गांधीनगर थाने से महज 300 मीटर की की दूरी पर स्थित आरक्षक आशीष तिर्की का घर है। आरक्षक बलरामपुर…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा ने बुधवार को देर रात तक चली चर्चा के बाद मुसलमान की दान की गई संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़े वक्फ संशोधन विधेयक को मत विभाजन के बाद पारित कर दिया। विधायक के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 मत पड़े। विपक्ष की संशोधन की मांग पर हुई वोटिंग के दौरान विपक्षी नेताओं के सभी संशोधन खारिज हो गए। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक भारत में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों के सुरक्षित…

Read More

रांची। झारखंड के 10 जिलों में गुरुवार को गर्जन और तेज हवा को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां तथा मध्यवर्ती जिलों में रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और हजारीबाग शामिल है। वहीं राज्य के उत्तरी-पश्चिमी और उत्तरी-मध्य भागों में गर्जन और 30 से 40 की गति से तेज हवा चलने को लेकर भी विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि राज्य में पांच अप्रैल से मौसम पूरी तरह से साफ होगा। इसके बाद तापमान में…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में हाथी और मनुष्य के बीच संघर्ष लगातार जारी है। आज फिर हाथी ने महुआ चुनने गई महिला को पटक पटककर मार डाला। घटना बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे की है। बीते तीन दिनों में यह हाथी के हमले से तीसरी मौत है। पूरी घटना शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम नावापारा के जोताड़ जंगल की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जगिमा निवासी गिद्दी पहाड़ी कोरवा (50वर्ष) अन्य ग्रामीणों के साथ आज बुधवार की सुबह 6.30 बजे महुआ चुनने गई थी। महुआ चुनने के बाद नावापारा के जोताड़ जंगल से बाहर निकलने के…

Read More

रांची। रांची विश्वविद्यालय में पीजी कला, विज्ञान और वाणिज्य थर्ड सेमेस्टर (सेशन 2023-25) की रेगुलर कोर्स परीक्षा आठ अप्रैल से शुरू हाेगी। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा दाेपहर एक से चार बजे तक आयाेजित की जाएगी। इसी के साथ पीजी थर्ड सेमेस्टर वोकेशनल कोर्स (सेशन 2023-25) की परीक्षा भी आठ अप्रैल से आयोजित की जाएगी। वही, यूजी कला, विज्ञान और वाणिज्य (सेशन 2022-26) के रेगुलर और वोकेशनल कोर्स की परीक्षा सात अप्रैल से सात मई तक आयोजित की जाएंगी। बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 20 तक भरा जाएगा आवेदन झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत राजेंद्र चौक के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सेवानिवृत्त रेलकर्मी दुर्गा उर्फ दुर्गी पासवान ( 60) के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान रतन कुमार पाण्डेय ( 16) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अपनी बाइक से दो लोग सवार होकर पूजा करने कोडरमा जा रहे थे। राजेंद्र चौक के समीप ट्रक( बीआर 01जीबी 3100) की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत ग्राम फुलवार के छतवा सर्किल में हाथी के हमले में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए गजराज एक झटके में महिला के हाथ को उखाड़ दिया। जबकि पति को कमर में चोट आई है। वन विभाग के द्वारा दोनों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के छतवा सर्किल के ग्राम फुलवार में गेहूं की फसल काटने के दौरान शाम करीब 6.30…

Read More