- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज थाना प्रभारी गुरुवार को बदले गए है। अजय साहू को रामानुजगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है और रमाकांत तिवारी को रायपुर पुलिस लाइन भेजा गया है। अजय साहू इससे पूर्व सनवाल थाना प्रभारी रह चुके है। अजय साहू पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पुराने प्रकरण को जल्द निपटारा करना पहली प्राथमिकता रहेगी। पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। अजय साहू की फर्स्ट ज्वाइनिंग विजयनगर चौकी, चांदो चौकी फिर सनवाल थाने में थाना प्रभारी के पद पर पोस्टिंग हुई थी। साहू जहां भी…
खूंटी। जिले के मरांगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामडा गांव में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने एक रिश्तेदार गांगो मुंडा (35) की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लिया। वहीं, हत्या के एक आरोपित बुधु मुंडा ने मरांगहादा थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या में शामिल अछु मुंडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह जानकारी एसडीपीओ वरुण रजक ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे गांगो मुंडा नहाने के लिए घर के समीप…
हजारीबाग। हजारीबाग में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। युवक के आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, तनावपूर्ण स्थिति को देखते को क्षेत्र में पुलिस जवानों की बड़ी संख्या तैनात कर दी गई। घटना बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के खीरगांव की है। मृतक की पहचान नमस्कार चौक निवासी प्रभात कुमार (25) के रूप में की गई। उसका शव बाकर गली से बरामद हुआ है। परिजनों के अनुसार, प्रभात दूसरे राज्य में काम…
रांची। राजधानी रांची में बारिश होने से शुक्रवार को तापमान में पिछले 24 के भीतर तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राज्य के अन्य जिलों में भी बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )में तापमान 40 से घटकर 36 डिग्री, डालटेनगंज में तापमान 40 से घटकर 38.8 डिग्री, बोकारो में 36.5 से घटकर 26.5 और चाईबासा में तापमान 37.4 डिग्री से घटकर तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में गर्जन, बारिश और तेज हवा चलने को लेकर…
रांची। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आरा गेट और सेनेटोरियम के बीच स्थित नमक गोदाम के समीप सड़क किनारे गड्ढे से दो युवकों का शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया है। गड्ढे में बाइक भी गिरी हुई मिली है। स्थानीय लोगों ने गड्ढे में दोनों युवकों के शव को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामला हत्या का है या हादसे का, फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।…
रांची। मौसम में आये बदलाव से झारखंड के पलामू जिले को छोड़ राज्य के कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि राज्य के सात-आठ जिलों को छोड़ अधिकांश जिलों में औसत गर्मी पड़ती है। वहीं राज्य के जिन जिलों में तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत गिरावट मिली है उनमें जमशेदपुर में छह अप्रैल को जहां तापमान 40 डिग्री वह घटकर गुरुवार को 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह क्रमशः बोकारो में 40.1 से घटकर 38.2, चाईबासा में 39.3 से 37.4 और गोड्डा में 38.5 डिग्री से घटकर अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित एलबीएसएम कॉलेज के पास बुधवार तड़के भीषण आग लगने से छह फुटपाथ दुकानें जलकर राख हो गईं। इन दुकानों में फल, सब्जियां और जूते-चप्पल की दुकानें शामिल थीं। आग लगने की सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी दुकानों का सामान पूरी तरह स्वाहा हो चुका था। फिलहाल, इस आग से हुए नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि उनकी पूरी आजीविका इसी दुकान पर निर्भर थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इससे वे आर्थिक और…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में वन्य जीव और मनुष्य के बीच संघर्ष जारी है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम चाकी बस्ती में अपने बच्चों के लिए खाना ले जा रहे ग्रामीण को हाथी ने पटककर मार डाला। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम चांदो के बस्कटिया जंगल के पास मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे देवनारायण सिंह (42 वर्ष) चाकी निवासी अपने बच्चों के लिए खाना लेकर जा रहे थे।…
रांची। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने झारखंड में घुसपैठ और धर्मांतरण को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि प्रदेश को बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड में धर्मांतरण बहुत तेजी से किया जा रहा है। मिलिंद परांडे ने मंगलवार को रांची के एक होटल में प्रेसवार्ता में घुसपैठ और धर्मान्तरण की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में बड़े पैमाने पर घुसपैठ की घटनाएं हुई हैं। इसी प्रकार सिमडेगा जैसे कई जिलों में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का कार्य किया गया है। गौ…
रांची। राज्य में अगले तीन दिनों तक गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। नौ अप्रैल को झारखंड के दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं कहीं गर्जन और 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने इस सम्बंध में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी-मध्य और निकटवर्ती उत्तरी मध्य भागों में कहीं कहीं गर्जन और ओलावृष्टि होने की आशंका है। साथ ही 30-40 किमी की गति से हवा चलने की आशंका है। 10 अप्रैल को पूर्वी, मध्य और निकटवर्ती उत्तरी-मध्य…