- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले में गरज-चमक के साथ आज दोपहर जमकर बारिश हुई। पिछले दो-दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश ने किसानों का सर दर्द बढ़ा दिया है। गेहूं और महुआ की फसल को इससे नुकसान होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। विभाग के अनुसार, आज दिन में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज की गई है। वहीं आज हुई बारिश के कारण रात में ठंड बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान के मुकाबले रात में 11 डिग्री पारा गिर…
रांची। रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के पिस्का नगड़ी के साहेर गांव में रविवार को हुई फायरिंग में एक किसान राजकुमार महतो घायल हो गए। राजकुमार महतो को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। फायरिंग का आरोप राजकुमार ने अपने चचेरे भाई पर लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, किसान राजकुमार महतो रविवार खेत में सब्जी तोड़ रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने उनपर गोली चला दी और भागने लगे। किसान को गोली मारके…
पलामू। पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में एक बाइक के अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा जाने के कारण बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच में रेफर किया गया है। घटना में मृत युवक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के मर्दा निवासी मनराखन सिंह का पुत्र दयानंद सिंह (26) के रूप में हुई है। वही घायल युवक मिथुन लकड़ा का 17 वर्षीय पुत्र मणिकांत लकड़ा है। दयानंद की 27 दिनों के बाद शादी होने वाली थी। बताया जाता है कि…
बलरामपुर। कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा हिंडालको इंडस्ट्रियल लिमिटेड सामरी माइंस के सहयोग से दस दिवसीय संगीत, नाटक, चित्रकला और मेंहदी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ कुसमी जनपद के सीईओ डॉक्टर अभिषेक पांडेय और हिंडालको के एचआरडी हेड विजय मिश्रा के द्वारा किया गया। इस आयोजन में 50 से अधिक बच्चों ने विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षक के रूप में संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के पवन कुमार पांडेय, सीमा सिंह और जयमाला सिंह पैकरा बच्चों को कला के विभिन्न विधाओं का ज्ञान देंगे। इस अवसर पर विजय मिश्रा ने…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है। छोटे झाड़ की भूमि पर काबिज लोगों के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने शनिवार को बोल्डोजर चलाया जिसमें 51 कब्जाधारियों का मकान जमींदाेज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी में कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है। जिसमें नगर पंचायत कुसमी में 10, करकली एवं जिरहुल में 41 अवैध कब्जाधारियों का मकान तोड़ा गया है। एसडीएम करुण डहरिया ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए…
रांची। झारखंड में पिछले चार-पांच दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कभी-कभी दिन में भी बादल तो कभी आसमान बिल्कुल साफ हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 15 अप्रैल तक रहेगी। 15 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने की सम्भावना है। वहीं निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और नमी युक्त हवा के राज्य में प्रवेश करने से मौसम ने करवट ली है। विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने…
लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन टोला के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रमेश उरांव (38) की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में नाराज लोगों ने कोयला परिवहन में लगे एक हाइवा को जला दिया। मृतक रमेश उरांव हेरहंज थाना क्षेत्र के लावागड़ा गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार रमेश उरांव किसी काम से बालूमाथ गया था। शुक्रवार की रात वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हरिजनटोला के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक…
रांची। रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेसल गांव स्थित तालाब से शुक्रवार को लापता युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान रिजवान अंसारी के रूप में हुई है, जो आठ अप्रैल की शाम से लापता था। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। रिजवान आठ अप्रैल की शाम से लापता था और उसके परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के ही…
खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के चालम बरटोली गांव में गत चार अप्रैल को किस्टो दास मुंडू नामक युवक की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। हत्या के तीन आरोपितों अब्राहम समद (24) , मंगरा मुंडा (22 ) और रोशन सांगा (20) शामिल हैं। यह जानकारी खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसीडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त पत्थर और पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का गुरुवार को आगाज हो गया है। बीती शाम 6 बजे शोभा यात्रा निकाला गया। जिसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा की शुरुआत राम मंदिर से होते हुए नगर भ्रमण के बाद रानी सती मंदिर में इसका समापन हुआ। इस दो दिवसीय महोत्सव में आज शुक्रवार की संध्या देश के ख्याति प्राप्त गायकों के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव के दूसरे दिन बलरामपुर जिले समेत पड़ोसी राज्य झारखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है।…