Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। दुबई में काम दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपित को बलरामपुर पुलिस ने कोच्ची एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पूर्व में पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। ओमन से कोच्ची लौटने के दौरान एयरपोर्ट में अथॉरिटी ने आरोपित को पकड़कर बलरामपुर पुलिस को सुपुर्द किया है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाने का है। पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 30 नवंबर 2022 को प्रेमनाथ गिरी बचवार निवासी ने शंकरगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि पिछले दस वर्षों से इनका लड़का मनीष गिरी दुबई में रहकर…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई कर रही है। जिले के राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और पुलिस ने उनके पास से 2.50 लाख रुपये की नशीली इंजेक्शन भी बरामद की है। पुलिस के द्वारा देर रात जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि बलरामपुर जिले के ग्राम कर्रा निवासी सुनील जायसवाल (45 वर्ष) और झारखंड के गढ़वा जिले से पानपति (21 वर्ष) नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने के लिए राजपुर आ रहे है। राजपुर पुलिस ने इसकी सूचना अपने…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत युवती से प्रेम प्रसंग कर शादी का झांसा देकर सात वर्षों दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर बीते मंगलवार शाम जेल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता ने मंगलवार को रामचंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपित श्रीकांत सिंह, (26 वर्ष) जिला गढ़वा झारखंड निवासी के साथ 2018 से प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रसंग के दौरान आरोपित के द्वारा वर्ष 2018 से शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता था। आरोपित श्रीकांत झारखंड की सीमा पार कर छत्तीसगढ़ आता, बहला…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के डिंडो चौकी क्षेत्र अंतर्गत युवती से शादी का झांसा देकर दो वर्ष से लगातार दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बीते मंगलवार देर शाम जेल भेजा है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बीते मंगलवार पीड़िता ने पुलिस चौकी डिंडो में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि आरोपित सुनील यादव के द्वारा वर्ष 2023 से बातचीत करता था और शादी का झांसा देकर लगातार दो वर्षों तक दुष्कर्म किया है, शादी की बात तो टालने लगा। पीड़िता की शिकायत पर डिंडो पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर जांच में…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में बलरामपुर बंग समाज जिला कार्यालय में मंगलवार देर शाम बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से बलरामपुर जिले के धनगांव निवासी दिवाकर मुखर्जी को बलरामपुर जिले का उपाध्यक्ष बनाया गया। दिवाकर मुखर्जी सामाजिक, धार्मिक, खेलकूद में हमेशा रुचि रखते हैं साथ ही मंच संचालन एंकरिंग के साथ साथ अच्छा खासा वक्ता भी है। इससे पूर्व लगभग सन 2002 में बंग समाज बलरामपुर जिला सचिव का दायित्व संभालते हुए प्रदेश महासचिव प्रदेश प्रवक्ता का भी दायित्व निभाया हैं। ये भी पढ़िए……… https://offbeatnews.in/nh-343-can-be-transformed-into-hellish-condition-after-balrampur-rain/

Read More

बलरामपुर। मंगलवार देर शाम जमकर हुई बारिश से रामानुजगंज-अंबिकापुर एनएच 343 के बड़े-बड़े गढ्ढों में पानी भर गया कई स्थानों पर डबरी सदृश्य नजारा देखने को मिला। बारिश के कारण उड़ती धूल से राहत तो मिली लेकिन सड़क सुधार नहीं होने पर बारिश के दिनों में आवागमन बाधित होने की आशंका है। राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्माण के लिए ठेका कंपनियों से अनुबंध हो गया है लेकिन नई सड़क बनने में समय लगेगा ।ऐसे में सड़क मरम्मत नहीं हुआ तो बारिश के सीजन में आवागमन बाधित हो सकता है। अंबिकापुर-रामानुजंगज राष्ट्रीय राजमार्ग 110 किलोमीटर लंबी सड़क के नवनिर्माण के लिए लगभग…

Read More

हजारीबाग। रांची -पटना मार्ग के इचाक सल्फरनी पेट्रोल पम्प के समीप पम्प मैनेजर शंकर रवि दास को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना मंगलवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार पंप मैनेजर शंकर रविदास बैग में पैसा लेकर निकल रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए और अपराधी पैसे से भरा बैग लेकर भाग गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पंहुचकर मामले की जांच कर रही…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में एक बार फिर से मवेशी तस्कर एक्टिव हो गए है। तस्कर मवेशियों को छत्तीसगढ़ से झारखंड ले जाकर कत्लखाना में बेच रहे है। बलरामपुर पुलिस भी एक्टिव हो चुकी है। बीते रात विजयनगर पुलिस चौकी ने मवेशी तस्करों पर कार्रवाई की है। मुखबिर के द्वारा सूचना पर घेराबंदी कर तीन तस्करों को धर दबोचा है। वहीं पुलिस ने तस्करों के कब्जे से चार मवेशी भी बरामद की है। तीनों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा आज सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विजयनगर…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की स्थिति में अब जल्द सुधार होने की संभावना है। सड़क निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई अब अंतिम चरण में है। जिले के राजपुर, बलरामपुर और रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज मिलकर कुल 4552 पेड़ों की कटाई की जानी है। 20 अप्रैल तक सभी पेड़ों की कटाई पूर्ण हो जाएगी। जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने सोमवार को बताया कि अंबिकापुर से रामानुजगंज एनएच 343 के लिए टेंडर और एमओयू भी हो चुका है। एनएच के रीजनल ऑफिसर और ठेकेदार विजिट किए है। फिलहाल रेवेन्यू में लगे पेड़ों की कटाई की…

Read More

बोकारो। जिले के सेक्टर चार स्थित लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया। घटना में विवेक कुमार साह नामक युवक को गोली मारी गई थी। तफ्तीश के दौरान यह मामला और भी चौंकाने वाला बन गया जब पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी कोई और नहीं बल्कि बिहार पुलिस के जवान हैं। घटना के तुरंत बाद फरार अपराधी झारखंड से कोडरमा के रास्ते बिहार लौटने की फिराक में थे। लेकिन कोडरमा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान इन्हें धर दबोचा गया।…

Read More