Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर/सूरजपुर। सूरजपुर जिले में बीते देर रात्रि एक दुःखद घटना घटी। शादी समारोह से लौट रहे 25 ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 11 लोगों की घायल होने की सूचना है। वहीं इस दुखद हादसे में दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि 9 घायलों को गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। पूरा मामला चेंद्रा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। सूरजपुर पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के भंडारपारा निवासी तालिंदर राजवाड़े की पुत्री की शादी ओड़गी ब्लॉक के बिलासपुर निवासी युवक के…

Read More

न्यू दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों को मारी गई गोली में बलिदान हुए आइबी के डीएसपी रैंक के अधिकारी मनीष रंजन रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के अरुही गांव के निवासी थे। सासाराम शहर के गोरक्षणी में भी उनका घर है। सासाराम में रह रहे उनके चाचा आलोक मिश्र ने बताया कि तीन दिन पहले मनीष हैदराबाद से वैष्णोदेवी गए थे। उन्होंने बताया कि मनीष के पिता डॉ मंगलेश मिश्र पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के झालदा में कार्यरत हैं। पिता को भी 22 अप्रैल को वैष्णोदेवी जाना था। पत्नी आशा देवी के साथ वे ट्रेन से वैष्णोदेवी…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज रांची में कई जगह पर मारा है। रांची के लालपुर, चुटिया और कांके रोड में ईडी की कार्रवाई चल रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने बोकारो भूमि घोटाले में झारखंड और बिहार के कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू की गई। बताया जा रहा है कि रांची में कारोबारी विमल अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी के अधिकारी रिकार्ड खंगाल रहे हैं। इन दोनों की फर्म राजवीर कंस्ट्रक्शन पर भी दबिश दी गई है। इससे पहले 26 सितंबर,…

Read More

रांची। झारखंड के बोकारो जिले के लूगु पहाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षाबलों को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। आज सुबह सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली मारे गए। इनमें से तीन की पहचान हो गई है जबकि अभी पांच की शिनाख्त होना बाकी है।सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से चार इंसास राइफल, एक एसएलआर, एक रिवॉल्वर और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ आज सुबह 5:30 बजे के आसपास शुरू किए गए एक…

Read More

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस के साथ सोमवार को हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह मुठभेड़ बोकारो के लुगू पहाड़ की तलहटी में सोसो टोला के निकट हुई। इसमें आठ नक्सली मारे गए । नक्सलियों में से कई के इनामी होने की भी सूचना है। मुठभेड़ एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के साथ हुई है। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए। झारखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार, नक्सलियों के एक बड़े दल के…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा में करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह की रविवार देररात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव एक खेत में मिला है। घटनास्थल से देशी पिस्तौल और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। हत्या की खबर फैलते ही क्षत्रिय समाज और करणी सेना से जुड़े लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने डिमना चौक को जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-33 पूरी तरह से ठप हो गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार दिन में विनय सिंह…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक्स की टीम ने भव्य एयर शो किया। इस दौरान भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलटों ने हॉक जेट विमानों से आसमान में अद्भुत और हैरतअंगेज करतब दिखाये। आसमान में शौर्य और कौशल का अद्भुत संगम देख रांची की जनता रोमांचित हो गयी। रांची के आसमान में पराक्रम की गूंज से सभी का चेहरा खिल उठा और सभी ने तालियां बजाकर भारतीय वायुसेना…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जौराही में भूमि सीमांकन करने गए पटवारी के साथ मारपीट और जाती सूचक गाली गलौच करने वाले आरोपित को पुलिस ने आज शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़ित पटवारी मोहन राम (42 वर्ष) कुसमी निवासी ने 17 मार्च को रघुनाथनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि तहसीलदार के द्वारा जारी ज्ञापन 8 मार्च के परिपालन में ग्राम जौराही स्थित वाद भूमि खसरा नंबर 593/1 एवं 593/2 का सीमांकन करने के लिए गए थे। सीमांकन के दौरान…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज के वन वाटिका के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के नीचे बने नाले में जा गिरी। जिससे विजयनगर निवासी राजेंद्र भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा रामानुजगंज पुलिस को मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित करने के बाद पीएम के लिए रामानुजगंज सीएचसी भेज दी है। मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र भुइयां (38 वर्ष) किसी काम को लेकर शनिवार सुबह रामानुजगंज आए थे। लौटने के क्रम में वन वाटिका के आगे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के नीचे करीब बीस फीट नाले…

Read More

बलरामपुर। शुक्रवार देर रात बारात के लिए जा रहे पिकअप वाहन पलटने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। हादसे में एक की मौत भी हुई है। जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है। मौके वारदात से पिकअप वाहन छोड़ चालक फरार हो गया है। रामानुजगंज पुलिस शव को कब्जे लेकर शनिवार को रामानुजगंज सीएचसी में पीएम करवा कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत शिवपुर से बारात के लिए पिकअप वाहन मितगई के लिए निकली। पिकअप…

Read More