- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- टियर-2 शहरों में सेल्फ-ड्राइव क्रांति: चतरा के अमरजीत सिंह का ‘Drigo India Cars’ बना नया भरोसा
- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में 16 मई तक लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 मई को देवघर, दुमका,जामताड़ा, पाकुड़,गोड्डा और साहिबगंज में और 14 मई से गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं- कहीं लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14, 15 और 16 मई को दक्षिणी और मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के हल्की बारिश होने की सम्भावना है। रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। इससे भीषण गर्मी का एहसास हुआ। शनिवार को बारिश होने के बावजूद…
कोडरमा। जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत गजरे में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान चंदवारा थाना क्षेत्र के काकुरिया थमाय निवासी रंजीत यादव (22), प्रदीप यादव ( 24) और मनीष यादव (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीनों युवक सवार होकर बरही में एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान गजरे में सड़क किनारे ईंट के ढेर में टक्कर होने से तीनों घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहां प्राथमिक…
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने आज तड़के भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया। इस कार्रवाई से उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा में वायु सेना के ठिकानों पर उपकरणों और कर्मियों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की लगातार उकसाने वाली कार्रवाई और हवाई संघर्ष के जवाब में भारत ने सीमा पार के चार एयरबेस और दो रडार ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इसके बावजूद भारत ने दोहराया है कि भारत तनाव वृद्धि नहीं चाहता, बशर्ते पाकिस्तान भी ऐसा ही करे। भारत और पाकिस्तान के बीच आधी…
श्रीगंगानगर (ए.)। भारत-पाक तनाव के मद्देनज़र राजस्थान केसीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर मेंआज सुबह 10.30 बजेरेड अलर्ट का साइरन बजा। इससे पहले सुबह 8 बजे रेड अलर्ट जारी किया था। लेकिन दो घंटे बाद ग्रीन अलर्ट जारी कर दिया गया। कुछ ही देर बार दोबारा रेड अलर्ट का सायरन बजाया गया है। लोगों कोघरों में रहने की सलाहदी गई है।बाजार पूरी तरह बंदहैं। लोगों को सुबह 10.30 बजे के करीब धमाकों की आवाज सुनाई दी हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की कि बिना वजह घर से बाहर न निकलें। नागरिकों से कहा गया है कि वे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा प्रोटोकॉल…
सिरसा (हरियाणा)। भारत-पाकिस्तान के सैन्य टकराव के बीच आधीरात सिरसा जिले में हुए ड्रोन हमले से प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। सेना व पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं। माना जा रहा है कि यह हमला पाकिस्तान ने किया। रात को सिरसा के रानियां रोड पर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद शहर में अंधेरा छा गया। सिरसा के गांव खाजाखेड़ा में आज सुबह ड्रोन-मिसाइल के अवशेष मिले। इनको देखलने के लिए भीड़ लग गई। बाद में पुलिस प्रशासन और वायु सेना के अधिकारी पहुंचे और अवशेष अपने साथ ले गए। लोगों ने बताया कि रात को…
बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस भू माफियाओं की कमर तोड़ने में लगी हुई है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अब भू माफिया दहशत में है। लेकिन फिर भी भू माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। भू माफियाओं ने मृतक का फर्जी सहमति पत्र बनाकर खनन पट्टा बना लिया है। अब पुलिस ने सभी तीनों आरोपितों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस के द्वारा शुक्रवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वृहस्पति निवासी बफौली थाना अंबिकापुर ने थाना राजपुर में लिखित शिकायत में बताया कि, उनके पिता स्व. झाड़ी एवं उनके भाई खरीदू के नाम पर ग्राम बधिमा (चौकी…
बलरामपुर। वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के द्वारा वन परिक्षेत्र रामानुजगंज अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने वन वाटिका रामानुजगंज, कन्हर बेरियर तथा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वन परिक्षेत्र रामानुजगंज भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम वनमंडलाधिकारी बाजपेयी ने वन वाटिका नर्सरी रामानुजगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने वन वाटिका में सुधार कार्य, पौधों की ग्रेडिंग एवं शिफ्टिंग, ग्रीन हाउस एवं पॉली हाउस में मरम्मत करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। तत्पश्चात उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त ओवदन का निराकरण करते हुये विश्वास महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं…
रांची। भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के मद्देनजर झारखण्ड की राजधानी रांची में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है। रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम स्निफर डॉग की मदद से यात्रियों के सामान की जांच कर रही है। एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर भी यात्रियों की कड़ी जांच की जा रही है। इसी तरह रांची रेलवे स्टेशन सहित राज्य के अन्य स्टेशनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान गहनता…
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हवाई क्षेत्र से संबंधित प्रतिबंधों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जबकि 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक यातायात के लिए बंद किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जिन राज्यों के एयरपोर्ट को बंद किया गया है, उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की जारी एडवाइजरी के बाद विमानन कंपनियों ने शुक्रवार को यात्रियों को अपने-अपने हवाई अड्डों पर निर्धारित समय पर पहुंचने की…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और सीमा पर युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह फैसला लिया है। जल्द ही औपचारिक घोषणा किये जाने की उम्मीद है। यह फैसला आईपीएल द्वारा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को पहली पारी के बीच में ही छोड़ने के फैसले के बाद सामने आया। धर्मशाला और आस-पास के इलाकों के एयरपोर्ट बंद होने के कारण, पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ शुक्रवार सुबह आईपीएल द्वारा आयोजित…