Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। जैक की ओर से मंगलवार को जारी 10 वीं बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट में राज्य भर में एक बार पुन: कोडरमा जिला पहले स्थान पर रहा। पाकुड दूसरे और जामताडा का तीसरा स्थान रहा। वहीं राजधानी रांची की स्थिति दयनीय रही। 24 जिलों में से रांची जिले का स्थान 21 वां रहा। रिजल्ट के अनुसार कोडरमा में 97.831 प्रतिशत रहा। वहीं पाकुड में 96.830, जामताडा में 96.337 प्रतिशत रिजल्ट रहा। वहीं रांची में 87.323 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसके अलावा जिलावार रिजल्ट लातेहार 96.268, साहेबगंज 96.236, बोकारो 95.782, हजारीबाग 94.644, पलामू 94.092, देवघर 94.014, दुमका 93.923, गिरिडीह 93.392, चतरा…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग की होनहार छात्रा गीतांजलि ने जैक बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा 2025 में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। संगीत और विज्ञान में 100 में से 100 अंक लाकर उसने मेहनत, लगन और समर्पण से सफलता की मिसाल पेश की है। गीतांजलि ने संगीत और विज्ञान दोनों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जो उनके गहरे विषय ज्ञान और अभ्यास का प्रमाण है। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन उनकी सफलता की कुंजी रही। पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य व्याकुल करने वाले तत्वों से दूरी बनाए…

Read More

बलरामपुर। सरहदी क्षेत्र में बहने वाली जीवनदायिनी कन्हर नदी असामाजिक तत्वों के द्वारा एनीकट के गेट को खोल दिया गया था। जिससे भीषण में गर्मी नदी पूरी तरह सूख चुकी थी। बीते दिनों जिले के पाट पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश से नदी में वापस पानी आ चुका है। जिससे अब जल संकट खत्म हो चुका है। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में बीते दिनों हुई बारिश से क्षेत्र की जीवन दायिनी कन्हर नदी में पानी आने से नगर वासियों ने राहत की सांस ली है। जिले की बड़ी आबादी कन्हर नदी पर अपने दैनिक जीवन में पेयजल सहित अन्य जरूरत के…

Read More

रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में हो रही प्री मॉनसून की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश होने से रांची सहित सभी जिलों में अधिकतम औसत तापमान कम हो गया है। रांची में मंगलवार को औसत तापमान 5.1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ढ़क गर्म रहनेवाले डालटेनगंज में भी 5.3, जमशेदपुर में 3.6,, बोकारो में 6.2 तथा चाईबासा में औसत तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। इधर, मौसम विभाग ने 30 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। पिछले 24 घण्टों के दौरान…

Read More

रांची। राजधानी रांची में सोमवार की देर रात अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने कोतवाली, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट और सुखदेवनगर थाना क्षेत्रों के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में पैदल गश्ती कर स्थिति का जायजा लिया। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। इस अभियान में कोतवाली, डेली मार्केट, सुखदेवनगर, महिला थाना और हिंदपीढ़ी थाना के थाना प्रभारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस संबंध में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी सार्वजनिक स्थान…

Read More

रांची। रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धूप बस्ती में रहने वाले रवि लोहरा नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार रवि लोहरा ने सबसे पहले अपनी 29 वर्षीय पत्नी रेणु देवी को मारा, उसके बाद चार साल और पांच साल के दो बच्चों को भी मार डाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि लोहरा अपने ससुराल में ही रहा करता था। मंगलवार अहले सुबह मामूली से विवाद में रवि लोहरा ने मसाला कूटने वाले सिलबट्टा से अपनी पत्नी और दो…

Read More

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को जैक सभागार में मैट्रिक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जारी किया। इस साल परीक्षा में कुल 91.7 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। राज्य के छात्र- छात्रा अपना रिजल्ट जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट जैक डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट आईएन पर या डिजिलॉकर पर रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार 4.33 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। पांच जिलों का परीक्षा परिणाम सबसे बेहतर जैक बोर्ड के 10वीं परीक्षा परिणाम में झारखंड के पांच जिलों ने बाजी मारी है। प्रदेश के पांच जिले…

Read More

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नितेश यादव के दस्ते के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां मारा गया। यह मुठभेड़ सोमवार देरशाम शुरू हुई और आज सुबह तक इलाके में गोलीबारी होती रही। पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। पुलिस ने इस दौरान नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां का शव बरामद किया है। मौके से एक एसएलआर बरामद हुई। मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी नितेश यादव को भी गोली लगने की सूचना है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन और अन्य पुलिस अधिकारी सुबह 5…

Read More

खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर रनिया थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव के पास सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर में आग लगा दी। इस दौरान रोड रोलर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त रोड रोलर खूंटी के शिव कुमार साहू कंस्ट्रक्शन का बताया जाता है। आग किसने और क्यों लगाई, इसका खुलासा तो नहीं हो सका है, पर आशंका जताई जाती है कि ठेकेदार द्वारा लेवी की रकम नहीं देने के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि एसकेएस कंपनी द्वारा इन दिनों खूंटी-सिमडेगा रोड का…

Read More

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थानाक्षेत्र के दौना और करमखाड़ गांव के बीच पुलिस और भाकपा माओवादी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया। इस दौरान 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ रविवार रात से आज सुबह तक चली। अब सर्च अभियान चल रहा है। डीआईजी (पलामू) वाईएस रमेश ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस समय सर्च अभियान शुरू किया गया है। माओवादी नक्सली मनीष यादव अपने साथियों के साथ…

Read More