- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
खूंटी। मानसून की बरसात से एक ओर जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। वहीं आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मंगलवार की शाम से जारी लगातार बारिश के कारण लोगों का घरों से निकलना दुभर हो गया है। स्कूली बच्चों को भी परेशानी का समाना करना पड़ा। सड़कों पर वीरानी छाई हुई है। वही लोग सड़कों पर निकल रहे है, जिन्हे बहुत जरूरी काम है। मानसून की पहली बारिश ने ही नगर पंचायत खूंटी की व्यवस्था का पोल खोल दिया है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के ग्रामीण…
रांची। झारखंड के 13 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार और गुरुवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य के जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है उनमें 18 जून को धनबाद, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और रामगढ़, जबकि 19 जून को रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह शामिल है। वहीं 20 जून को पलामू, गढवा, चतरा, लातेहार में कहीं-,कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका…
नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 18 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के रूप में भी जानी जाती है। आजादी की लड़ाई की नायिका झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई 18 जून 1858 को अंग्रेजों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थीं। अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे करने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की स्मति में तब से हर साल 18 जून को बलिदान दिवस मनाया जाता है। भारत के गौरवशाली इतिहास में जब-जब वीरांगनाओं का जिक्र किया जाएगा, तब-तब वीरांगना लक्ष्मीबाई का नाम आदर के साथ लिया जाता…
बलरामपुर। केंद्र की मोदी सरकार के ग्यारह साल के कार्यकाल पूरे होने पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने बलरामपुर के सर्किट हाउस में आज मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के ग्यारह साल की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्यारह वर्षों की उपलब्धियों का कालखंड सेवा, सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याण की अद्वितीय मिसाल रहा। जहां गरीबों को सशक्त करने, कृषि को मजबूती देने, नारी उत्थान तथा राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि,…
नई दिल्ली। दुनिया में हर देश का कोई न कोई ऐसा स्थान, स्मारक, पर्यटन स्थल या भवन होता है, जो उसकी पहचान होता है। इस लिहाज से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को संयुक्त राज्य अमेरिका की पहचान कहा जा सकता है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी अमेरिका को फ्रांस की तरफ से उपहार में मिली थी। इस विशाल मूर्ति को 17 जून 1855 को न्यूयॉर्क के बंदरगाह पहुंचाया गया था। फ्रांस ने एक साल पहले अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में यह घोषणा की थी। दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए एक समझौते के तहत अमेरिकी लोगों ने इस मूर्ति का आधार…
हजारीबाग। हजारीबाग में ‘कलाकार महोत्सव 2025’ का भव्य आयोजन नगर भवन में कला, संस्कृति और युवाओं की प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम कला, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं के उत्थान को समर्पित रहा, जिसमें जिले भर के कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के खेलकूद, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के साथ सम्मानित अतिथि के रूप में जेएमएम के केंद्रीय समिति सदस्य विकास राणा शामिल हुए। सभी अतिथियों ने मंच से कहा, “हजारीबाग…
हजारीबाग। शहर के वार्ड संख्या 21 अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी, कमिटी पगमिल मोहल्ला आज नगर विकास की नई मिसाल पेश कर रहा है। यह बदलाव संभव हो पाया है समाजसेवी, शांति समिति सदस्य एवं कॉलोनी विकास कमिटी के अध्यक्ष फहिम उद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक और सचिव शाहिद कमाल खान की लगातार मेहनत से। कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका सपना है कि फ्रेंड्स कॉलोनी को हजारीबाग की एक आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित किया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर हर घर के बाहर नाम-पट्ट (नेम प्लेट), गली संख्या और मुख्य सड़कों पर दिशासूचक बोर्ड लगाए जा रहे हैं…
चतरा/हजारीबाग। चतरा में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन समापन वर्ग के दौरान भाषण, सदस्यता,समारोप, व्यवस्था परिचय, नवीन घोषणाएं प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पाल और प्रदेश संगठन मंत्री निलेश कटारे ने सामूहिक रूप से किया। इनमें हजारीबाग विभाग और जिला की घोषणाएं इस प्रकार हैं : विभाग प्रमुख डॉ. मनोज कुमार को, विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौड़ को, विभाग संयोजक बाबूलाल मेहता को, जिला प्रमुख प्रो. देवेंद्र कुमार को जिला संयोजक रुद्र राज को, नगर वितरक उज्जवल तिवारी को बनाया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष मांडवी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड…
हजारीबाग। गायत्री शक्तिपीठ हजारीबाग के मुख्य ट्रस्टी मनोज सिन्हा पिछले कई माह से ओकनी मुहल्ला वार्ड-19 को चमकाने की कोशिश में लगे हैं। खासकर यहां के स्लम एरिया भुइयां टोली में गरीब बच्चों की मुफ्त शिक्षा, पढ़ाई का महत्व और साफ-सफाई अभियान की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। वह बैंक में अधिकारी थे। जब से सेवानिवृत्त हुए हैं, खुद को सामाजिक गतिविधियों में झोंक रखा है। वह ओकनी भुइयां टोली के बच्चों को अनुशासन, संस्कार और व्यवहारिक ज्ञान मुफ्त में बांट रहे हैं। उन्हें जीवन जीने के सलीके और शिक्षा के अनमोल महत्व से अवगत भी करा…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र के ग्राम चाकी में आज साेमवार सुबह लोनर हाथी के हमले से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल का इलाज बलरामपुर जिला अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम चाकी में तड़के सुबह करीब तीन बजे टोला भदईबथान में शौच के लिए घर से निकली राधिका भुइयां (36 वर्ष) को हाथी ने सूंड़ से लपेटकर फेंक दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हाथी ने घर के बाहर सो रहे टिभाली सिंह (60 वर्ष)…