- OFFBEAT IMPACT : घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, 13 सिलेंडर जब्त
- भयावह सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी आग, चालक जिंदा जला
- बलरामपुर में फिर उजागर हुई अफीम की खेती: त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी में 18 क्विंटल से अधिक फसल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
- कमर्शियल सिलेंडर पर सख्ती के बाद घरेलू गैस का खेल, रामानुजगंज में झारखंड से ब्लैक सप्लाई की आशंका
- होनी थी सगाई, युवती ने कर ली खुदकुशी
- स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में पलामू में 80 प्रतिशत मतदान, 761 मे 612 मतदाताओं ने डाले वोट
- बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती: त्रिपुरी में 43 क्विंटल जब्ती के बाद कुसमी ब्लॉक के तुर्रिपानी में अवैध फसल का खुलासा
- 3.67 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 43 क्विंटल से अधिक अफीम जब्त; 4.75 करोड़ की खेप के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार
Author: Dr. Amarnath Pathak
इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)
हजारीबाग, डॉ. अमरनाथ पाठक। शिवदयाल बाबू इस युग के महामानव थे। उनका जाना शिक्षा जगत और समाज के एक अनमोल सितारे का अस्त हो जाना है। अब उनकी मधुर स्मृतियां ही शेष हैं। मूर्धन्य विद्वान और महामानव प्रोफेसर डाॅ शिवदयाल सिंह का निधन शिक्षा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति…कभी न भरनेवाला, शून्य कर चले गए …बेहद दुखद समाचार, विनम्र श्रद्धाँजलि….नब्बे के दशक की बात है। मैं गर्मी के दिन चिलचिलाती धूप में मार्खम कॉलेज से पैदल ओकनी घर आ रहा था। टावर के पास अचानक एक कार आकर रूक गई, खुद गाड़ी चलाते हुए शिवदयाल बाबू ने आवाज…
हजारीबाग, डॉ. अमरनाथ पाठक। प्रोफेसर डाॅ सादिक रज्जाक के कार्यकाल पूरा होने के बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में ऐसे व्यक्ति को प्रभारी कुलसचिव को कुर्सी पर आसीन कर दिया था, जिन्हें कर्तव्य और दायित्व का कुछ भी बोध नहीं था। लोकभवन से पत्र आने के 24 घंटे पहले की बात है। मैं शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू और कुछ अन्य मामलों की रूटीन खबरों की जानकारी लेने रजिस्ट्रार कुमार विकास के पास गया था। वह बड़े ही बेअदबी से पेश आए थे और कहा कि मैं आपको क्या-क्या बताऊं और क्यों बताऊं। तो मैंने कहा था कि आपको जानकारी देने…
हजारीबाग। यह बड़े ही गर्व और गौरव का पल है कि संघर्षों का दामन थाम हजारीबाग के इचाक स्थित रतनपुर गांव की बेटी कृति कुमारी ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन क्रैक किया और सीडीपीओ बनीं। जिंदगी में उन्हें कई झंझावतों का सामना करना पड़ा पर हार नहीं मानी। जिद था लक्ष्य हासिल करने का, खुद को साबित करने का और कुछ कर दिखाने का। उन्होंने तदबीर से अपनी तकदीर बदल दी और उस नज्म को साकार कर दिखाया कि… तुम साथ न दो मेरा, चलना मुझे आता है, हर आग से वाकिफ हूं, जलना मुझे आता है… तदबीर के हाथों…
रांची। झारखंड के प्रख्यात शिक्षाविद, शोधकर्ता एवं प्रशासक प्रो. डॉ. बिमल कुमार मिश्रा ने एक बार फिर भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है। स्मार्ट भवनों के लिए विकसित उनके नवाचारी “IoT एवं BIM आधारित नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण उपकरण” के डिज़ाइन को यूनाइटेड किंगडम के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (UK Intellectual Property Office) से डिज़ाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। यह उनका दसवां पेटेंट है, जो स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, हरित ऊर्जा और डिजिटल तकनीकों के क्षेत्र में उनके निरंतर एवं सार्थक नवाचार को रेखांकित करता है। इस पेटेंट का मूल उद्देश्य स्मार्ट भवनों में सौर ऊर्जा सहित अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों…
हजारीबाग। आप सभी जानते हैं कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की चमक पूरी दुनिया में फैली हुई है। इससे लोक आस्था का महापर्व छठ भी अछूता नहीं है। माॅरीशस, अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, आस्ट्रेलिया समेत विभिन्न देशों में रहनेवाले भारतीय धूमधाम से छठ पर्व मनाते हैं। इस बार हम नीदरलैंड में महापर्व छठ की धूम के कुछ अंश आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। झारखंड स्थित हजारीबाग के जगदीश काॅलोनी निवासी अमित रंजन ने इस बार अपने परिवार के साथ नीदरलैंड में प्रकृति से जुड़ा नेम-निष्ठा का महापर्व छठ मनाया। उन्हीं के सौजन्य से कुछ तस्वीरें और वहां मनाए गए छठ…
हजारीबाग। सूर्य 22 सितंबर की संध्या 6.19 बजे कर्क से मकर रेखा उत्तरी से दक्षिणी गोलार्द्ध पर भ्रमण के दौरान शून्य डिग्री पर पहुंचेगा। इसके साथ ही इक्वीनोक्स (विषुभ या समदिवरात्रि) के सूर्योदय का अद्भुत नजारा 23 सितंबर की सुबह 6.19बजे लोग देख पाएंगे। यह जलविषुभ की खगोलीय घटना है, जिसे भारत के एकमात्र चिह्नित स्थल हजारीबाग के बड़कागांव स्थित पंकरी बरवाडीह के मेगालिथ साइट से पिछले 25 वर्षों से देखा जाता रहा है। स्थल के खोजकर्ता व शोधकर्ता सह इंटेक के लाइफ मेंबर शुभाशीष दास ने बताया कि हजारीबाग के बड़कागांव स्थित पंकरी बरवाडीह में ‘वी’ आकार के महापाषाण…
नई दिल्ली। हिंसा और संघर्ष के बीच नेपाल में बड़ी राहत की खबर है कि अब देश पुरानी रौ में लौटने को बेचैन है। वही आंदोलनकारी अब नेपाल के काठमांडू में पुनर्निर्माण में लगे हैं, जिन्होंने कल तक संघर्ष का रूख अख्तियार किया था। भारत समेत विश्व पटल पर एक बड़े सामाजिक आंदोलन से जुड़े नेपाल के एक नागरिक ने नाम न छापने की शर्त पर आंदोलन के सच का खुलासा किया है। ‘वर्ल्ड विजन न्यूज’ से खास बातचीत में बताया कि सच वह नहीं जो बोला या दिखाया जा रहा है, बल्कि इस आंदोलन की हकीकत कुछ और ही…
हजारीबाग (डॉ. अमरनाथ पाठक)। झारखंड के भीष्म व गांधी और अबुआ राज के सबसे बड़े पक्षधर आदिवासियों के सबसे बड़े नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन पर भी गोलियां चली थीं। उसका मूक गवाह में खुद हूं। तब गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड से 19 किलोमीटर दूर हरलाडीह गांव में गुरुजी झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेता बिनोद बिहारी महतो के साथ वर्ष 1997 में मंच साझा कर रहे थे। वहां मिडिल स्कूल हरलाडीह के मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जनसभा थी। संस्मरण में वह दिन इसलिए भी ताजा है कि उस दिन मेरे चाचाजी श्री रत्नेश्वर नाथ पाठक जी…
बोकारो, डाॅ अमरनाथ पाठक। इंसान इतना क्रूर और बेरहम कैसे हो सकता है। उसे तो ईश्वर ने बुद्धि, विवेक, सहनशीलता, भावना…क्या कुछ संवेदना नहीं दी है। फिर भी दरिंदगी और वह भी इंसानों के रखवाले, वर्दीवाले। झारखंड के बोकारो सेक्टर-11 में शनिवार को जो भी दृश्य सामने आया, वह कोमल इंसान के रूह को तार-तार कर देनेवाला और रोंगटा सिहरा देनेवाला था। एक लंगूर पर कुछ वर्दीवाले होमगार्ड, सीआइएसएफ के जवान, रेस्क्यू करने आयी वनकर्मियों की टीम और कुछ इंसानों के वेश में हैवान इस कदर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा रहे थे कि यह माबलीचिंग की हैवानियत को भी पार कर…
हजारीबाग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की शाम वर्षा योग क्लासेज, नवाबगंज के तत्वावधान में स्थानीय यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी परिसर में अवस्थित केशव हाल में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केवल महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन वर्षा दे ने किया। वर्षा दे ने बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वह स्थानीय विनोबा भावे विश्वविद्यालय से योग में स्नातकोत्तर की डिग्रीधारी भी हैं। कार्यक्रम में भारत के आयुष मंत्रालय से जारी किए गए कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत प्राणायाम और योगासन करवाए गए। प्राणायाम में कपालभाति तथा अनुलोम विलोम…