- लूट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
- अवैध बालू उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई: कन्हर नदी से बालू निकाल रहे दो ट्रैक्टर जब्त
- गुस्से में किया चाकू से हमला : खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- एंबुलेंस नहीं मिली तो मरीज को खाट समेत ट्रैक्टर पर ले गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
- झारखंड में मानसून की दस्तक : लेकिन असर कमजोर, 19 जून तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
- अब तक की सबसे बड़ी गांजा जब्ती: नशे के सौदागरों पर बलरामपुर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार, 10 करोड़ का गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार
- नहर निर्माण में बड़ा हादसा: अजाक्स मशीन पलटी, ऑपरेटर की दबकर मौत
- रामानुजगंज अस्पताल को बड़ी सौगात: ऑपरेशन, डायलिसिस और ब्लड स्टोरेज की सुविधा होगी शुरू
Author: Dr. Amarnath Pathak
इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)
हजारीबाग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की शाम वर्षा योग क्लासेज, नवाबगंज के तत्वावधान में स्थानीय यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी परिसर में अवस्थित केशव हाल में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केवल महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन वर्षा दे ने किया। वर्षा दे ने बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वह स्थानीय विनोबा भावे विश्वविद्यालय से योग में स्नातकोत्तर की डिग्रीधारी भी हैं। कार्यक्रम में भारत के आयुष मंत्रालय से जारी किए गए कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत प्राणायाम और योगासन करवाए गए। प्राणायाम में कपालभाति तथा अनुलोम विलोम…
हजारीबाग। झारखंड सरकार ने 26 मई को बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय का तबादला करते हुए उनके स्थान पर शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। शशि प्रकाश सिंह फिलहाल प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। बोकारो डीसी के पद पर अजय नाथ झा को नियुक्त किया गया है। फैज अक अहमद मुमताज रामगढ़ के नए डीसी होंगे। आदित्य रंजन धनबाद के नए उपायुक्त बनाए गए हैं जबकि श्री निवास यादव…
हजारीबाग। अपना शहर हजारीबाग के लोग इतने संवेदनहीन कैसे हो सकते हैं कि कोई युवक झील में जिंदगी के लिए एक-दो मिनट नहीं, करीब दो घंटे तक जद्दोजहद कर रहा हो और उसे डूबने से बचाने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहेंगे। संवेदनहीनता की पराकाष्ठा, दु:खद और धिक्कार व मानवता को शर्मशार करनेवाली यह घटना हजारीबाग के झील की है। रोज की तरह सोमवार की सुबह करीब आठ बजे बाबूगांव कोर्रा निवासी आलेख कुमार गौरव उर्फ मुन्ना गुप्ता (32 वर्ष) झील भ्रमण के लिए आया। फर्क सिर्फ इतना था कि आज वह किनारे लगी काष्ठ की नाव पर सवार होकर…
हजारीबाग। राह भले हो अलग-अलग, पर एक है लक्ष्य हमारा…छांह भले हो जुदा-जुदा, पर एक ही कक्ष हमारा…..गर्व हमें है मातृभूमि पर, जिसकी हम संतान हैं…..वर्ग-धर्म का भेद भुला दो, पहले हम इंसान हैं…मित्रवत दामन फैलाओ, रंजिशों को भुलाओ…फिर से इस पावन धरती पर, प्रेम का दीप जलाओ…। भारत विविधता में एकता का देश है। यहां एक धर्म का त्योहार जाता है, तो दूसरे धर्म का महापर्व आता है। कुदरत ने इस बार कुछ ऐसी ही सौहार्द की अनोखी महफिल सजाई है, जिसका रसपान सभी वर्ग-धर्म के लोगों को करने की जरूरत है। अभी सरहुल, फिर ईद और उसके बाद…
हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के वीसी डाॅ पवन कुमार पोद्दार बदल दिए गए हैं। नए कुलपति डाॅ दिनेश कुमार सिंह बनाए गए हैं। डाॅ दिनेश कुमार सिंह नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू के वीसी हैं। उन्हीं को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के वीसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अल्पावधि में वीसी के बदलाव से राजभवन पर भी सवाल उठने लगे हैं। हाल के दिनों में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में गतिविधियां काफी उथल-पुथल रहीं। राजभवन का हस्तक्षेप भी काफी बढ़ गया है। जब से 44 लाख के वित्तीय अनियमितता की खबर सुर्खियों में आयी, तब से काफी कुछ देखने को…
हजारीबाग। हजारीबाग स्थित कटकमसांडी के मिडिल स्कूल कंडसार से शिक्षक रत्नेश्वर नाथ पाठक 31 जनवरी 2025 को सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इन्हें मैथ का मास्टर की उपाधि से नवाजा जाए, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वैसे भी उन्हें मैथ में मास्टर की डिग्री हासिल है। आठ अक्तूबर 1994 में उन्होंने बतौर प्राथमिक शिक्षक सरकारी सेवा में योगदान दिया था। तब बीपीएससी क्रैक कर शिक्षक की नौकरी मिली थी। हजारीबाग जिले में उनका रिजल्ट पहले पायदान पर था। वर्ष 1985 में पीजी मैथ में भी वे रांची यूनिवर्सिटी में टाॅपर्स की लिस्ट में थे। वह विलक्षण प्रतिभा के धनी…
रांची/पटना। मेदांता के प्रख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार अब पारस हास्पिटल के वायस चेयरमैन की जिम्मेवारी निभाने जा रहे हैं। डाॅ संजय कुमार रांची और पटना मेदांता हॉस्पिटल में रहते हुए हृदय रोग से जुड़े जटिल से जटिल केस सुलझाए हैं और मरीजों को नई जिंदगी दी है। मेरी जिंदगी भी उन्हीं की देन है। वर्ष 2020, नवंबर 30 कै जब मुझे गंभीर हृदयाघात हुआ था, तो डाॅ संजय कुमार ने मेदांता हॉस्पिटल में बाइपास सर्जरी से नई जिंदगी दी। यह मेरा सौभाग्य है कि उनकी उन्नति की खबर लिखने का सुअवसर प्राप्त हुआ। मरीजों के साथ उनका आचरण…
हजारीबाग। नववर्ष 2025, नया संकल्प, नई शपथ, कुछ अच्छा करने की तमन्ना, बुराइयों को त्यागने की कामना…। कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया पेंशनर मुन्ना देवी के मामले में। संक्षिप्त में मुन्ना देवी की पटकथा यह है कि उनके पति स्व.नन्दकिशोर प्रसाद नरैना स्कूल, चलकुशा, बरकट्ठा प्रखंड हजारीबाग में शिक्षक थे। उनकी पत्नी मुन्ना देवी को पेंशन मिलना था। लेकिन बिल पास नहीं किया जा रहा था। इस पर उन्होंने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक सुमनलता टोपनो बलिहार को आवेदन देकर गुहार लगाई थी। उसमें कहा गया था कि 18 दिसंबर 2024 को मेरी पेंशन…
हजारीबाग। हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा। सदर एसडीओ और उनके माता-पिता और भाई-भाभो पर पत्नी अनिता देवी को जलाकर मार देने का आरोप है। अनिता देवी की मौत के बाद शनिवार को उनकी पत्नी का शव लेकर परिजनों ने हजारीबाग लोहसिंगना थाने का घेराव किया। अनिता देवी के परिजनों का कहना था कि या तो उनकी बेटी लौटा दीजिए, नहीं तो सदर एसडीओ अशोक कुमार को फांसी दीजिए। पुलिस और प्रशासन पर भी लोगों का आक्रोश भड़का हुआ था। उनका कहना था कि आम आदमी के साथ कुछ केस होता है, तो पुलिस तुरंत कार्रवाई…
हजारीबाग। इस सस्पेंस, थ्रिलर और रोंगटे खड़े कर देनेवाली रात तीन दिन पहले सोमवार करीब नौ बजे की थी। मोबाइल पर बार-बार मौत की घंटी बज रही थी। वह समझ नहीं पाया और सरकारी आवास से निकल आया और यहीं उसने गलती कर दी और जिंदगी से उस शख्स को हाथ धोना पड़ा। यहां किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया और परफेक्ट मर्डर प्लान का शिकार बन गया। काश, कि उसने मौत की दस्तक सुनी और समझी होती, तो हंसता-खेलता दो मासूमों के सिर से पिता का साया यूं नहीं छिनता। भले ही गुलाबी सर्दी भरी रात थी, लेकिन ट्रैफिक…