कोडरमा, अरुण सूद। भाजपा कोडरमा जिला के अध्यक्ष अनूप जोशी को एवं नितेश चंद्रवंशी को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। सदस्य बनाए जाने पर कोडरमा जिला में जगह-जगह उनका स्वागत एवं बधाई का ताता लगा रहा है। मिठाई खिलाकर अनूप जोशी एवं नितेश चंद्रवंशी को बधाइयां दी गई।
कोडरमा जिला के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम उनसे आशा करते हैं कि संगठन को और भी आगे ले जाने का कार्य करेंगे। अनूप जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय कर्मबीर, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह एवम् बालमुकुंद सहाय, बिनोद शर्मा, कोडरमा की लोकप्रिय सांसद सह भारत सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा की विधायक नीरा यादव एवम् आप सभी कार्यकर्ताओं के स्नेह से जो दायित्व मिला है। उसका मैं बहुत बहुत आभारी हूं। मैं एक-एक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाऊंगा और किसी के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा।
आगे उन्होंने कहा कि हमारे सामने अभी लोकसभा का चुनाव है हमें जोर-शोर से तैयारी में लग जाना है इस बार की जीत साढ़े 4 लाख नहीं 7 लाख से हो, पूरे भारत में रिकॉर्ड बने। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को पहचानती है जो कार्यकर्ता कार्य करता है उसे उचित सम्मान अवश्य मिलता है। पिछले 4 वर्षों से अनूप जोशी ने अपने महामंत्री काल में संपूर्ण कार्य ठीक से निर्वहन किए।
मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, प्रदेश का समिति सदस्य रवि मोदी, रामचंद्र सिंह, रमेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, रामनाथ सिंह, अशोक आर्या, राजकुमार यादव, देव नारायण, चंद्रशेखर जोशी, शिवेन्द्र सिन्हा, जयप्रकाश राम, जुहीदास गुप्ता, शिवलाल सिंह, बिन्देश्वरी बिहारी, शशि भूषण प्रसाद, सुधीर सिंह, कांति देवी, बैजनाथ यादव, महेंद्र यादव, सुभाष मोदी, आकाश वर्मा, प्रवीण पाण्डेय, नरेश पंडित, डॉ आर. के.दीपक, बिरेन्द्र मेहता, झुमरी तिलैया मण्डल अध्यक्ष राजेश सिन्हा, नरेन्द्र पाल, दिनेश सिंह, द्वारिका राणा, रामदेव मोदी, मुकेश राम,विजय यादव, महेश वर्मा, जयशंकर प्रसाद, आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़िए……
गोड्डा में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में अंधाधुंध फायरिंग, शिक्षिका सहित दो की मौत, एक की हालत नाजुक