Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से हाहाकार, 21 लोगों की मौत, कई गंभीर
    Crime

    शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से हाहाकार, 21 लोगों की मौत, कई गंभीर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 14, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    छपरा। शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 21 पहुंच चुका है। इसमें सबसे अधिक मसरख के 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि अमनौर के तीन एवं मढ़ौरा के एक व्यक्ति शामिल है।

    वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार सदर अस्पताल एवं पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। मृतकों के कई परिजन बीमारी से मौत होने की भी बात बता रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस घटना पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है।पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की अभी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद सोमवार की रात ही सदर अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ग्रामीणों ने शव रखकर स्टेट हाईवे को किया जाम

    इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मसरख हनुमान चौक स्टेट हाईवे-90 पर शव को रखकर जाम कर दिया है। स्थानीय ग्रामीण जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मशरख में ग्रामीण उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए पुलिस के वरीय पदाधिकारी कई थाने के पुलिस के साथ वहां पहुंचे हुए हैं।

    मशरक, आमौर एवं मढ़ौरा के मरे हैं लोग

    घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला से आए जहरीली शराब पीने से अमनौर, मढौरा एवं मशरख प्रखंड के अब तक 21 लोगों की मौत हुई है। कई गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी बीमारों को मसरक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां से एक व्यक्ति को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसुआपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने से डोयला गांव निवासी वकील सिंह के पुत्र संजय सिंह एवं मसरख जादू मोड निवासी यदु सिंह के पुत्र कुणाल कुमार की मौत पहले हुई, जबकि पचखान्दा के एक युवक सहित मशरख के हरेंद्र राम एवं डोयला के अमित कुमार की हालत नाजुक है। अमित कुमार का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य बीमार लोगों का इलाज मशरख स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

    सोमवार की रात लोगों ने पी थी शराब

    बताया जाता है कि सभी लोगों ने सोमवार की शाम में एक जगह पर शराब पी रखी थी। इसके बाद मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी। शाम में सभी को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद छपरा रेफर किए जाने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। मसरख के हनुमानगंज निवासी अजय कुमार ने बताया कि डोयला बाजार में वह मुकेश शर्मा के साथ शराब पी थी। बताया जाता है कि शराब की खेप डोयला, बहरौली, अमनौर में पह़ंची थी।

    इन मृतकों का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

    मुकेश शर्मा (30 वर्ष) पुत्र- बच्चा शर्मा, हनुमानगंज थाना, मसरख, सारण 

    अमित रंजन (38 वर्ष) पुत्र- दिजेंद्र कुमार सिंह, डोईला, थाना इसुआपुर, सारण

    संजय सिंह (45 वर्ष) पुत्र- वकील सिंह, डोइला, थाना इसुआपुर, सारण

    विजेन्द्र यादव (46 वर्ष) पुत्र- स्व. नरसिंह राय, डोईला, थाना इसुआपुर, जारण

    रामजी साह (55 वर्ष) पुत्र- गोपाल साह, शास्त्री टोला, थाना मरारक, सारण

    कुणाल कुमार सिंह (38 वर्ष) पुत्र- भदु सिंह, मसरख यदु मोड़, थाना मसरख, सारण

    नासिर हुसैन (42 वर्ष) पुत्र- समसुद्दीन, मसरख तख्त, थाना मसरख, सारण

    जयदेव सिंह (43 वर्ष) पुत्र- बिंदा सिंह, गांव बेंग छपरा, थाना मसरक, सारण

    रमेश राम- 42 वर्ष-कन्होया राम -गांव बेंग छपरा, थाना मसरक, सारण

    चंद्रमा राम (48 वर्ष) पुत्र- स्व. जीताराम, मसरख ,थाना मसरक, सारण

    विक्की महतो (42 वर्ष) पुत्र -सुरेश महतो, मढ़ौरा, सारण

    जहरीली शराब पीने से बीमार पड़े इन लोगों का चल रहा उपचार

    छपरा सदर अस्पताल में शराब पीने से उल्टी व आंख की रोशनी कम होने की शिकायत पर मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी मकसूद अंसारी के 32 वर्षीय पुत्र नूर हसन अंसारी, फुलेना साह के 37 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार साह, स्वर्गीय मिश्री साह के 30 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार, धनेश्वर साह के 30 वर्षीय पुत्र सचिन साह, सुनील शाह के 25 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार, सूरज गिरी के 40 वर्षीय पुत्र अजय गिरी, फुलेना साह के 65 वर्षीय पुत्र नरेश साह, धनेश्वर साह के 28 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार, स्वर्गीय मथुरा साह के 30 पुत्र सूरज साह व 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार, शत्रुघन महतो के 24 वर्षीय पुत्र सत्यदेव महतो, मथुरा साह के 35 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार एवं मसरख थाना क्षेत्र के मलमलिया रोड निवासी जटा साह के 37 वर्षीय पुत्र विश्वकर्मा पटेल, पचखंडा निवासी घिनावन राय के 70 वर्षीय पुत्र गोविंद राय, इसुआपुर थाना क्षेत्र के ढोला गांव निवासी शिवकुमार पंडित के 50 वर्षीय पुत्र अशोक पंडित का उपचार चल रहा है।

    Post Views: 555
    ऑफबीट न्यूज बिहार शराबबंदी
    Previous Articleचीनी सैनिकों को भारतीय सेना ने घेरकर पीटा, वीडियो वायरल
    Next Article खुलासा: चीन ने हैक किया था एम्स का सर्वर, जानिए
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.