Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित

    November 1, 2026

    दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    • चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली
    • ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
    • झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    Chhattisgarh

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित

    सरगुजा संभाग के सभी 819 पटवारियों को काम पर लौटने का निर्देश, बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई। डिजिटल क्रॉप सर्वे और धान खरीदी की तैयारियों पर पड़ रहा असर।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। सरगुजा संभाग में जारी पटवारियों की हड़ताल को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें अपने मुख्यालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने और उसी दिन संबंधित तहसीलदार के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

    संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा ने सरगुजा संभाग के सभी छह जिलों के एसडीएम को निर्देशित किया है कि हड़ताल पर गए पटवारियों को नोटिस जारी कर तत्काल कर्तव्य पर लौटने के लिए कहा जाए। निर्धारित तिथि पर मुख्यालय में उपस्थित नहीं होने और स्पष्टीकरण नहीं देने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बलरामपुर जिले में मुख्यालय में निवास नहीं करने के कारण पांच पटवारियों के निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। हड़ताल पर गए अन्य पटवारियों को भी तत्काल शासकीय कार्यों का संपादन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    संभागायुक्त ने कहा है कि सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति या स्वीकृत अवकाश के बिना अनुपस्थित रहने से कई महत्वपूर्ण और समयबद्ध शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इनमें डिजिटल क्रॉप सर्वे, फिजिकल वेरिफिकेशन, एग्रीस्टैक और आगामी धान खरीदी के लिए किसानों के अभिलेखों का सत्यापन शामिल है। इसके अलावा आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के लिए जांच प्रतिवेदन तैयार करने, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और राजस्व न्यायालयों से जुड़े प्रकरणों का काम भी प्रभावित हो रहा है।

    चक्रवाती तूफान के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हुई फसल क्षति का सर्वेक्षण और नुकसान का आकलन भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है। इसके बाद पात्र किसानों को राहत देने की कार्रवाई की जानी है। पटवारियों की अनुपस्थिति के कारण इन जरूरी कामों में देरी हो रही है, जिससे किसानों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    पांच पटवारी निलंबित, आदेश जारी.

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले पटवारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थिति की अवधि के वेतन और अन्य सेवा लाभों पर भी नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। साथ ही इस अवधि को सेवा में व्यवधान यानी ब्रेक इन सर्विस माना जाएगा।

    इसे भी पढ़ें…………

    दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात

    Views: 238
    Balrampur News Breaking News Chhattisgarh Chhattisgarh Administration Chhattisgarh News Digital Crop Survey Farmers News Government Action Latest Chhattisgarh News Paddy Procurement Patwari Protest Patwari Strike Patwari Suspension Revenue Department Show Cause Notice Surguja Division
    Previous Articleदिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    Next Article कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली

    October 31, 2026

    ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस

    October 29, 2026

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित

    November 1, 2026

    दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात

    November 1, 2026

    चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली

    October 31, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    • चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली
    • ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.