Browsing: Patwari Suspension

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में पटवारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बलरामपुर जिले के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस जारी कर मुख्यालय में उपस्थित होकर काम संभालने का निर्देश दिया गया है। वहीं, मुख्यालय में निवास नहीं करने के कारण पांच पटवारियों को निलंबित किया गया है। संभागायुक्त ने सभी छह जिलों के 819 पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने को कहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर वेतन और सेवा लाभों पर भी कार्रवाई हो सकती है।