Browsing: Government Action

बलरामपुर जिले में चेकडैम निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद जनपद पंचायत राजपुर में पदस्थ तकनीकी सहायक रोहित कुमार की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं, तीन तकनीकी सहायकों से कुल 9.13 लाख रुपये की वसूली के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दायरे में आए सभी 17 चेकडैम कार्यों का भुगतान रोक दिया गया है, जबकि पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया है।